डूंगला पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को पकड़ा, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
डूंगला पुलिस ने दो माह पूर्व हुई हत्या के एक फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है, जिसने शव को कुएं में डालकर आत्महत्या का मामला बताया था।

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Chittorgarh
- Dungla
- Dungla Police Arrest Murder Accused Shanti Lal Khatik | Rajasthan Crime
डूंगला पुलिस ने हत्या के फरार आरोपी को पकड़ा:दो माह पहले हत्या कर शव कुएं में डाला, कोर्ट में पेश कर जेल भेजा
- कॉपी लिंक
डूंगला पुलिस ने दो माह पूर्व हुई हत्या के फरार आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी शांति लाल खटीक करसाना गांव में युवक की हत्या कर शव कुएं में डालकर आत्महत्या का मामला बता रहा था।
जानकारी के अनुसार दो माह पहले रतनपुर थाना निकुंभ निवासी भेरू लाल खटीक की हत्या की गई थी। हत्या के बाद उसके शव को करसाना गांव में स्व. कमलचंद खटीक के कुएं में डाल दिया गया था। आरोपियों ने पूरे क्षेत्र में अफवाह फैलाई कि भेरू लाल ने आत्महत्या की है।
सूचना मिलने पर डूंगला थाना पुलिस दल-बल के साथ मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कुएं से बाहर निकलवाया और डूंगला सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया। डूंगला थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर गहन जांच शुरू की, जिसमें सामने आया कि हत्या कर शव को कुएं में डालकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया गया था।
इस मामले में पुलिस ने पहले ही तीन अन्य आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। हालांकि, मोरवन निवासी शांति लाल खटीक हत्या के इस मामले में फरार चल रहा था। डूंगला थाना पुलिस ने कड़ी मशक्कत के बाद अब उसे गिरफ्तार कर लिया है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

मकराना के स्कूल में मासूम से दरिंदगी पर बवाल, हिरासत में 4 संदिग्ध

जयपुर पुलिस का नशा तस्करों पर एक्शन, 10 दिन में 57 तस्कर दबोचे, बड़े तस्करों पर शिकंजा कसने की तैयारी

सड़क पर अंडे गिरने के विवाद में MP के युवक की जयपुर में हत्या


