होमशिक्षा-करियरSuccess Story: संतोष देवी ने खेती से बदली तकदीर, बंजर जमीन भी उगलने लगी सोना | Mint
शिक्षा-करियर

Success Story: संतोष देवी ने खेती से बदली तकदीर, बंजर जमीन भी उगलने लगी सोना | Mint

Jitendra Singh पब्लिश्ड8 Jun 2026, 06:05 AM IST Success Story: राजस्थान के रेगिस्तान की धरती पानी की प्यासी होती है। यहां पानी की एक-एक बूंद की बहुत बड़ी अहमियत है। इस रेगिस्तान में अगर कोई अनार-सेब की खेती करके सफल हो ज…

Mint के अनुसार9 जून 2026 को 04:33 am बजे
Success Story: संतोष देवी ने खेती से बदली तकदीर, बंजर जमीन भी उगलने लगी सोना | Mint

सौजन्य से:- Mint

Jitendra Singh

पब्लिश्ड8 Jun 2026, 06:05 AM IST

Success Story: राजस्थान के रेगिस्तान की धरती पानी की प्यासी होती है। यहां पानी की एक-एक बूंद की बहुत बड़ी अहमियत है। इस रेगिस्तान में अगर कोई अनार-सेब की खेती करके सफल हो जाए तो यह किसी चमत्कार से कम नहीं है। कुछ ऐसा ही राजस्थान के सीकर जिले के बेरी गांव की रहने वाली महिला किसान संतोष देवी ने कर दिखाया है।

संतोष देवी ने शेखावाटी की सूखी और बंजर मानी जाने वाली जमीन पर सेब और अनार की सफल बागवानी कर बड़ी उपलब्धि हासिल की है।

संतोष देवी की यह सफलता रातों-रात नहीं मिली। पिछले 17 सालों से वह बंजर और शुष्क जमीन पर प्रयोग कर रही थीं। उन्होंने न केवल अनार, बल्कि सेब और अमरूद की खेती भी पूरी तरह केमिकल-मुक्त (जैविक) तरीके से की। आज उनके खेत में 800 ग्राम तक के अनार और 200 ग्राम के सेब पैदा हो रहे हैं। उनकी इस उपलब्धि ने उन लोगों के मुंह पर ताला लगा दिया है, जो खेती को घाटे का सौदा मानते थे।

आर्थिक रूप से भी संतोष देवी ने खेती को लाभ का व्यवसाय साबित किया है। उन्होंने बताया कि एक समय उनके पति की आय मात्र 3,000 रुपये थी, जबकि आज वे खेती के जरिए करीब 40,000 रुपये की कमाई कर रही हैं। उनके कार्यों को देखते हुए साल 2016-17 में तत्कालीन मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उन्हें एक लाख रुपये के पुरस्कार से सम्मानित किया था। इसके बाद संतोष देवी ने पीछे मुडकर नहीं देखा। सफलता की सीढ़ी पर संतोष देवी चढ़ती चली गईं।

उनके द्वारा लगाए गए पेड़ में 770 ग्राम तक के अनार लगे और हिमाचल और जम्मू कश्मीर में उगने वाला 200 ग्राम का सेब राजस्थान में उगाया गया। संतोष देवी ने कहा कि उन्होंने अपनी बेटी को दहेज में 501 पौधे दिए, जिससे बगीचा तैयार किया गया है। संतोष देवी ने बताया कि इस उपलब्धि को लेकर परिवार और रिश्तेदार खुश हैं।

Jitendra Singh

जितेन्द्र सिंह ने बुंदेलखंड विश्वविद्यालय से B.Sc (भौतिक शास्त्र और रसायन शास्त्र) की डिग्री हासिल की है। इसके बाद साल 2007 में मुंबई के भारतीय विद्या भवन से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा इन रेडियो एंड टीवी जर्नलिजम में एक साल का डिप्लोमा कोर्स किया। कोर्स खत्म होते है मुंबई में CNBC आवाज चैनल में प्रशिक्षण का मौका मिला। इस चैनल में खबरों की दुनिया और बिजनेस पत्रकारिता क्या है, इस बारे में जानने का मौका मिला। फिर मुंबई के प्रतिष्ठित CTV में काम करने का मौका मिला। यहीं से मुंबई को बारीकी से समझने का मौका मिला। मुंबई के समाचारों से हटकर एंटरटेनमेंट की दुनिया में कलर्स चैनल में एंट्री मिली। यहां बहुत कुछ सीखने को मिला। यहीं सोनी एंटरटेनमेंट चैनल में काम करने का मौका मिला। सोनी में कौन बनेगा करोड़पति शो टीम के हिस्सा रहे। इसके साथ ही सोनी के अन्य बहुचर्चित शो जैसे क्राइम पट्रोल, आहट, कॉमेडी सर्कस जैसे शो की टीम का हिस्सा रहे। कई संस्थानों में फ्रीलांसिंग स्क्रिप्ट राइटिंग करते रहे। एंटरटनमेंट के बाद फिर से बिजनेस पत्रकारिता में एंट्री मिली और मनीकंट्रोल के साथ जुड़ गए। यहां मनीकंट्रोल में बिजनेस आइडिया जैसा कॉलम लगातार 7 साल तक लिखे। यहां पर्सनल फाइनेंस, राजनीति समाचार, ट्रेडिंग न्यूज, हेल्थ, इकोनॉमिक, जैसे कई कैटेगरी की खबरों पर कलम की घिसाई की। जितेंद्र सिंह उन चुनिंदा पत्रकारों की लिस्ट में शामिल हैं, जिन्होंने जनरल एंटरटेनमेंट चैनल (GEC) और न्यूज दोनों जगह काम किए हों। दरअसल, मुंबई एंटरटेनमेंट और बिजनेस दोनों है। लिहाजा वहां रहकर दोनों जगह काम करने का मौका मिला। पत्रकारिता में 18 साल से ज्यादा का अनुभव है। अब लाइव मिंट के मिंट हिंदी से जुड़कर काम कर रहे हैं। यहां हर विषय लिखने का क्रम जारी है।

Get Latest real-time updates

Catch all the Business News, Market News, Breaking News Events and Latest News Updates on Live Mint. Download The Mint News App to get Daily Market Updates.

More✕Wait for it…

Oops! Looks like you have exceeded the limit to bookmark the image. Remove some to bookmark this image.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News