जोधपुर में चार महीने बाद ही बदले कमिश्नर: अब अंशुमन भोमिया को सौंपी कमान, ग्रामीण में पत्नी की जगह पति को बनाया SP - Jodhpur News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Jodhpur - Jodhpur IPS Transfer List | Anshuman Bhomiya Appointed Commissioner जोधपुर में चार महीने बाद ही बदले कमिश्नर:अब अंशुमन भोमिया को सौंपी कमान, ग्रामीण में पत्नी की जगह पति को बन…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Jodhpur
- Jodhpur IPS Transfer List | Anshuman Bhomiya Appointed Commissioner
जोधपुर में चार महीने बाद ही बदले कमिश्नर:अब अंशुमन भोमिया को सौंपी कमान, ग्रामीण में पत्नी की जगह पति को बनाया SP
- कॉपी लिंक
प्रदेश में 18 आईपीएस अधिकारियों के ट्रांसफर की लिस्ट मंगलवार देर रात जारी की गई। इन आदेशों में जोधपुर के कमिश्नर भी बदल दिए गए। जोधपुर के वर्तमान कमिश्नर शरत कविराज का तबादला जयपुर कर दिया गया। वहीं अंशुमन भोमिया अब जोधपुर के कमिश्नर होंगे।
पंकज यादव होंगे ग्रामीण एसपी
इसके अलावा ग्रामीण की एसपी पीडी नित्या को भी एसीबी जोधपुर का एसपी लगाया गया है। जबकि ग्रामीण एसपी पंकज यादव को लगाया गया है। नित्या की जोधपुर में यह दूसरी पोस्टिंग है।
जारी आदेश के मुताबिक 2006 बैच के आईपीएस अंशुमन भोमिया अब कमिश्नरेट की कमान संभालेंगे। वे पूर्व में महानिरीक्षक पुलिस एसएसबी पर कार्यरत थे। जबकि शरत कविराज को महानिरीक्षक पुलिस अपराध शाखा में लगाया गया है।
इसके अलावा 2022 बैच के आईपीएस पंकज यादव को कमांडेट प्रथम बटालियन आरएसी जोधपुर से ग्रामीण एसपी लगाया गया है। वहीं पीडी नित्या को ग्रामीण एसपी से एसीबी जोधपुर का एसपी लगाया गया है।
4 महीने में बदले कमिश्नर
शहर के कमिश्नर शरत कविराज पांच माह का कार्यकाल भी पूरा नहीं कर पाए। इससे पहले ही उन्हें हटा दिया गया। हालांकि हटाने को लेकर कई कारण और चर्चाएं भी चल रही है, लेकिन अचानक से आए इन आदेशों ने कई तरह की चर्चाओं को जन्म दे दिया है।
बता दें कि कमिश्नर कविराज विभिन्न थानों में कैमरे लगवाने, अभय कमांड से माॅनिटरिंग की वजह से भी चर्चाओं में रहे। उन्होंने कमिश्नरेट के थानों को हाईटेक बनाने का प्रयास किया था।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 35 लाख की ज्वेलरी लूट के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार, क्या कह रहे हैं वे...

रातों-रात 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, जोधपुर कमिश्नर फिर बदले: रिफाइनरी से जुड़े एसपी फील्ड से बाहर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद


