राजस्थान में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर;बालोतरा SP फील्ड से हटे, जोधपुर को नया कमिश्नर
राजस्थान में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर;बालोतरा SP फील्ड से हटे, जोधपुर को नया कमिश्नर ट्रांसफर सूची में सबसे चर्चित नाम बालोतरा के एसपी रमेश का रहा। बालोतरा रिफाइनरी क्षेत्र में हुए घटनाक्रमों और कानून-व्यवस्था को ले…

सौजन्य से:- Hindustan
राजस्थान में 18 IPS अधिकारियों का ट्रांसफर;बालोतरा SP फील्ड से हटे, जोधपुर को नया कमिश्नर
ट्रांसफर सूची में सबसे चर्चित नाम बालोतरा के एसपी रमेश का रहा। बालोतरा रिफाइनरी क्षेत्र में हुए घटनाक्रमों और कानून-व्यवस्था को लेकर वे पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में थे।
राजस्थान की पुलिस व्यवस्था में मंगलवार देर रात बड़ा प्रशासनिक बदलाव देखने को मिला। राज्य सरकार ने एक साथ 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले कर पुलिस महकमे में नई जिम्मेदारियां तय कर दीं। इस फेरबदल की सबसे ज्यादा चर्चा जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट और बालोतरा एसपी के तबादले को लेकर हो रही है। खास बात यह है कि जोधपुर के पुलिस कमिश्नर शरत कविराज को नियुक्ति के महज पौने पांच महीने बाद ही बदल दिया गया, जबकि बालोतरा रिफाइनरी से जुड़े घटनाक्रमों के दौरान सुर्खियों में रहे एसपी रमेश को भी फील्ड पोस्टिंग से हटाकर जयपुर भेज दिया गया।
इस बड़े प्रशासनिक फेरबदल में दो डीजी स्तर के अधिकारी, दो आईजी रेंज, एक पुलिस कमिश्नर और चार जिलों के पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। सरकार के इस कदम को कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने के साथ-साथ प्रशासनिक रणनीति का हिस्सा माना जा रहा है।
जोधपुर कमिश्नरेट में फिर बदलाव
सबसे बड़ा बदलाव जोधपुर पुलिस कमिश्नरेट में हुआ है। 23 फरवरी 2026 को पुलिस कमिश्नर बनाए गए शरत कविराज को अब आईजी क्राइम ब्रांच की जिम्मेदारी दी गई है। यानी पांच महीने का कार्यकाल भी पूरा नहीं हो पाया और सरकार ने उन्हें नई भूमिका में भेज दिया।
उनकी जगह अंशुमन भोमिया को जोधपुर का नया पुलिस कमिश्नर बनाया गया है। भोमिया इससे पहले आईजी एसएसबी के पद पर कार्यरत थे। जोधपुर जैसे बड़े शहर में लगातार हो रहे प्रशासनिक बदलाव को लेकर राजनीतिक और प्रशासनिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
रिफाइनरी घटनाक्रम से चर्चा में आए बालोतरा एसपी हटाए गए
ट्रांसफर सूची में सबसे चर्चित नाम बालोतरा के एसपी रमेश का रहा। बालोतरा रिफाइनरी क्षेत्र में हुए घटनाक्रमों और कानून-व्यवस्था को लेकर वे पिछले कुछ समय से लगातार सुर्खियों में थे। अब सरकार ने उन्हें फील्ड पोस्टिंग से हटाकर एसपी, सीबी (ह्यूमन राइट्स एंड वीकर सेक्शन्स), जयपुर नियुक्त किया है।
उनकी जगह राजेश कुमार, जो अभी तक जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में डीसीपी मुख्यालय थे, अब बालोतरा के नए एसपी होंगे।
चार जिलों में बदले पुलिस कप्तान
सरकार ने चार जिलों के पुलिस अधीक्षकों को भी बदल दिया है।
* जोधपुर ग्रामीण की एसपी पीडी नित्या को अब एसीबी, जोधपुर में एसपी बनाया गया है। उनकी जगह पंकज यादव नए एसपी होंगे।
* हनुमानगढ़ में अब बी. आदित्य नए पुलिस अधीक्षक होंगे। वे अभी तक प्रतापगढ़ एसपी थे।
* हनुमानगढ़ के एसपी नरेंद्र सिंह मीणा को 10वीं आरएसी बटालियन, बीकानेर भेजा गया है।
* विशाल जांगिड़ को 10वीं आरएसी बीकानेर से प्रतापगढ़ का नया एसपी बनाया गया है।
इन बदलावों को आगामी कानून-व्यवस्था और प्रशासनिक चुनौतियों को देखते हुए महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
अजमेर और भरतपुर रेंज को मिले नए आईजी
राज्य सरकार ने दो महत्वपूर्ण पुलिस रेंज में भी नए नेतृत्व की नियुक्ति की है।
अजमेर रेंज आईजी रहे राजेंद्र सिंह अब जयपुर में आईजी सतर्कता होंगे। उनकी जगह डॉ. रवि को अजमेर रेंज का नया आईजी बनाया गया है।
इसी तरह भरतपुर रेंज आईजी कैलाश चंद बिश्नोई को आईजी पुलिस आधुनिकीकरण एवं कल्याण की जिम्मेदारी दी गई है। अब डॉ. प्रीति चंद्रा भरतपुर रेंज की नई आईजी होंगी। वे पहले आईजी लॉ एंड ऑर्डर के पद पर कार्यरत थीं।
डीजी स्तर पर भी बड़ा बदलाव
राज्य सरकार ने पुलिस मुख्यालय में भी महत्वपूर्ण फेरबदल किया है।
अनिल पालीवाल को डीजी ट्रेनिंग एंड ट्रैफिक से हटाकर डीजी एवं कमांडेंट जनरल होमगार्ड बनाया गया है।
वहीं मालिनी अग्रवाल को डीजी एवं कमांडेंट जनरल होमगार्ड से हटाकर डीजी ट्रैफिक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। माना जा रहा है कि प्रदेश में बढ़ते ट्रैफिक प्रबंधन और सड़क सुरक्षा अभियानों को देखते हुए यह बदलाव अहम माना जा रहा है।
जयपुर कमिश्नरेट में भी नई जिम्मेदारियां
आईपीएस प्रदीप मोहन शर्मा को इंटेलिजेंस ट्रेनिंग एकेडमी, जयपुर से अतिरिक्त पुलिस आयुक्त (यातायात एवं प्रशासन), जयपुर पुलिस कमिश्नरेट बनाया गया है।
इसके अलावा अजेय सिंह राठौड़ को किशनगढ़ से भरतपुर आरएसी की सातवीं बटालियन का कमांडेंट बनाया गया है, जबकि अनुष्ठा कालिया को बीकानेर से जयपुर पुलिस कमिश्नरेट में नई जिम्मेदारी दी गई है।
क्या संकेत देता है यह बड़ा फेरबदल?
एक साथ 18 आईपीएस अधिकारियों के तबादले को सिर्फ नियमित प्रशासनिक प्रक्रिया नहीं माना जा रहा। जोधपुर कमिश्नर का अल्प कार्यकाल में बदलना, बालोतरा एसपी को फील्ड से हटाना और कई अहम जिलों में नए पुलिस कप्तानों की नियुक्ति इस बात का संकेत है कि राज्य सरकार कानून-व्यवस्था और पुलिस प्रशासन को लेकर नई रणनीति पर काम कर रही है।
आने वाले महीनों में त्योहारों का सीजन, वीआईपी कार्यक्रम और विभिन्न प्रशासनिक चुनौतियों को देखते हुए यह फेरबदल प्रदेश की पुलिस व्यवस्था पर बड़ा असर डाल सकता है। फिलहाल पूरे पुलिस महकमे की नजर इस बात पर रहेगी कि नई जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारी अपने-अपने क्षेत्रों में किस तरह की कार्यशैली अपनाते हैं और इसका कानून-व्यवस्था पर क्या प्रभाव पड़ता है।
लेखक के बारे में
Sachin Sharmaसचिन शर्मा | वरिष्ठ पत्रकार (राजस्थान)
सचिन शर्मा राजस्थान के एक अनुभवी और वरिष्ठ पत्रकार हैं, जिन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 6 वर्षों से अधिक का व्यावहारिक अनुभव प्राप्त है। वर्तमान में वह भारत के अग्रणी समाचार संस्थान ‘लाइव हिन्दुस्तान’ (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में राजस्थान सेक्शन का नेतृत्व कर रहे हैं। ग्राउंड रिपोर्टिंग से लेकर डिजिटल जर्नलिज्म तक, सचिन ने समाचारों की सटीकता, निष्पक्षता और विश्वसनीयता को हमेशा प्राथमिकता दी है।
सचिन शर्मा का पत्रकारिता करियर इलेक्ट्रॉनिक मीडिया से शुरू हुआ, जहां उन्होंने जी राजस्थान में लगभग 3 वर्षों तक मेडिकल और एजुकेशन बीट पर रिपोर्टर के रूप में काम किया। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य व्यवस्था, शिक्षा नीतियों और जनहित से जुड़े मुद्दों पर गहन और तथ्यपरक रिपोर्टिंग की। इसके बाद प्रिंट और डिजिटल मीडिया में सक्रिय रहते हुए उन्होंने राजनीति, प्रशासन, सामाजिक सरोकार और जन आंदोलन जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया।
शैक्षणिक रूप से, सचिन शर्मा ने राजस्थान विश्वविद्यालय से बी.कॉम किया है, जिससे उन्हें फाइनेंस और आर्थिक मामलों की मजबूत समझ मिली। इसके बाद उन्होंने मास कम्युनिकेशन में पोस्ट ग्रेजुएशन कर पत्रकारिता की सैद्धांतिक और व्यावहारिक दक्षता हासिल की। सचिन शर्मा तथ्य-आधारित रिपोर्टिंग, स्रोतों की विश्वसनीयता और पाठकों के विश्वास को पत्रकारिता की सबसे बड़ी पूंजी मानते हैं।
लेटेस्ट Hindi News , बॉलीवुड न्यूज, बिजनेस न्यूज, टेक , ऑटो, करियर , और राशिफल, पढ़ने के लिए Live Hindustan App डाउनलोड करें।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 35 लाख की ज्वेलरी लूट के मामले में तीनों आरोपी गिरफ्तार, क्या कह रहे हैं वे...

रातों-रात 18 आईपीएस अफसरों के तबादले, जोधपुर कमिश्नर फिर बदले: रिफाइनरी से जुड़े एसपी फील्ड से बाहर

काशीपुर से लापता युवती 10 दिन बाद अजमेर से सकुशल बरामद


