SOG Action : शिक्षक भर्ती में खेल कोटे के तीन अभ्यर्थियों को ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्र देने वाले दो दलाल गिरफ्तार
SOG Action : शिक्षक भर्ती में खेल कोटे के तीन अभ्यर्थियों को ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्र देने वाले दो दलाल गिरफ्तार तीनों ने कप्तान सिंह उर्फ गुर्जर कप्तान सिंह से 40-40 हजार रुपए देकर फर्जी खेल प्रमाण पत्र हासिल किए…

सौजन्य से:- ETV Bharat
SOG Action : शिक्षक भर्ती में खेल कोटे के तीन अभ्यर्थियों को ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्र देने वाले दो दलाल गिरफ्तार
तीनों ने कप्तान सिंह उर्फ गुर्जर कप्तान सिंह से 40-40 हजार रुपए देकर फर्जी खेल प्रमाण पत्र हासिल किए थे.
Published : June 10, 2026 at 8:42 PM IST
जयपुर: तृतीय श्रेणी अध्यापक भर्ती (लेवल-1) में खेल कोटे के अभ्यर्थियों को ताइक्वांडो के फर्जी खेल प्रमाण पत्र मुहैया करवाने वाले दो दलालों को एसओजी ने गिरफ्तार किया है. उन्होंने हर अभ्यर्थी से 40 हजार रुपए लेकर ताइक्वांडो के फर्जी प्रमाण पत्र मुहैया करवाए थे. एसओजी के एडीजी विशाल बंसल ने बताया कि सागपुरा (करौली) निवासी कप्तान सिंह उर्फ गुर्जर कप्तान सिंह और उसके साथी लालचंदपुरा (जयपुर) निवासी विष्णु भाखरीवाल को गिरफ्तार किया है. कप्तान सिंह की दो साल से एसओजी को तलाश थी. उसकी गिरफ्तारी पर दस हजार रुपए का ईनाम रखा गया था.
कप्तान सिंह ने अभ्यर्थियों से लिए 40-40 हजार रुपए : उनका कहना है कि फर्जी ताइक्वांडो प्रमाण पत्र के संबंध में दर्ज एक मुकदमे में मनोज कुमार गुर्जर, हेमलता गुर्जर और सियाराम गुर्जर को गिरफ्तार किया गया है. उन्होंने 'थर्ड भगवान महावीर ओपन नेशनल ताइक्वांडो चैम्पियनशिप 2017' के फर्जी खेल प्रमाण पत्र व फर्जी सत्यापन रिपोर्ट के आधार पर तृतीय श्रेणी अध्यापक के पद पर सरकारी नौकरी हासिल की. इनसे पूछताछ में सामने आया कि तीनों ने कप्तान सिंह उर्फ गुर्जर कप्तान सिंह से 40-40 हजार रुपए देकर फर्जी खेल प्रमाण पत्र हासिल किए थे.
पढे़ं. वरिष्ठ अध्यापक भर्ती परीक्षा-2022 : डमी अभ्यर्थी बिठाकर बना टीचर, अब चढ़ा एसओजी के हत्थे
दोनों आरोपी रिमांड पर, पूछताछ जारी : कप्तान सिंह की गिरफ्तारी के लिए लगभग 2 साल से प्रयास किए जा रहे थे और 10 हजार रुपए का इनाम था. डीआईजी भुवन भूषण यादव के नेतृत्व में एसओजी के ऑपरेशंस विंग के प्रभारी एएसपी प्रकाश शर्मा ने तकनीकी और ग्राउंड लेवल पर प्रयास कर उसे करौली से गिरफ्तार कर लिया, जबकि उससे पूछताछ में सामने आए तथ्यों के आधार पर विष्णु को गिरफ्तार किया गया. दोनों आरोपियों को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है.
सेना भर्ती की तैयारी के दौरान मिले और दोस्त बने : पूछताछ में कप्तान सिंह ने बताया कि उसने अपने रिश्ते के जीजा तिघरिया निवासी मनोज कुमार गुर्जर के कहने पर प्रिंटेड फर्जी प्रमाण पत्र विष्णु भाखरीवाल से 60 हजार रुपए देकर खरीदे थे. कप्तान सिंह व विष्णु भाखरीवाल नीलकंठ एकेडमी, निवारू रोड, जयपुर में फौज की तैयारी के दौरान मिले और आपस में घनिष्ठ मित्र बन गए. पूछताछ में यह भी सामने आया है कि कप्तान सिंह की ओर से डिमांड करने पर विष्णु भाखरीवाल ने अपने परिचित बालकंवर सैनी से संपर्क किया.
पढे़ं. एसआई भर्ती-2021 पेपर लीक:AAO ने अपने भाई के लिए 7.50 लाख रुपए में खरीदा पेपर, अब चढ़ा एसओजी के हत्थे
विष्णु ने बालकंवर से लिए खाली प्रमाण पत्र : पड़ताल में सामने आया कि बालकंवर निवारू रोड बाईपास, जयपुर में ताइक्वांडो एकेडमी चलाता है. उसने करीब 20 हजार रुपए लेकर खाली प्रमाण पत्र मुहैया करवाए, जिनमें बाद में तीनों अभ्यर्थियों के नाम व अन्य जानकारी दर्ज कि गई. बालकंवर छेड़छाड़ और दुष्कर्म के एक मामले में करीब 15 महीने से जेल में बंद है. उसे प्रोडक्शन वारंट पर गिरफ्तार किया जाएगा. उससे यह पता लगाने का प्रयास किया जाएगा कि उसके पास खाली प्रिंटेड प्रमाण पत्र कहां से आए. इस मामले में अन्य लोगों की भागीदारी की भी जांच जारी है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


