जोधपुर हैंडिक्राफ्ट फैक्ट्री अग्निकांड में झुलसे छह दमकलकर्मी लाए गए जयपुर, ग्रीन कॉरिडोर बनाकर पहुंचाया SMS अस्पताल
जोधपुर के बासनी में हस्तशिल्प फैक्ट्री में केमिकल ड्रम धमाके के बाद लगी आग बुझाते समय 14 दमकलकर्मी झुलस गए। 6 गंभीर घायलों को 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाकर जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया है। 3 की हालत वेंटिलेटर पर चिंताजनक ह…

सौजन्य से:- Navbharat Times
जोधपुर के बासनी में हस्तशिल्प फैक्ट्री में केमिकल ड्रम धमाके के बाद लगी आग बुझाते समय 14 दमकलकर्मी झुलस गए। 6 गंभीर घायलों को 'ग्रीन कॉरिडोर' बनाकर जयपुर के SMS अस्पताल रेफर किया गया है। 3 की हालत वेंटिलेटर पर चिंताजनक है। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
जोधपुर: राजस्थान के जोधपुर में एक हस्तशिल्प फैक्ट्री में लगी आग बुझाने के दौरान घायल हुए 14 दमकलकर्मियों में से छह को बेहतर इलाज के लिए गुरूवार को जयपुर के सवाई मानसिंह अस्पताल रेफर किया गया। यातायात पुलिस द्वारा बनाए गए 'ग्रीन कॉरिडोर' के जरिए छह घायल दमकलकर्मियों को अलग-अलग एंबुलेंस से जयपुर ले जाया गया। एंबुलेंस की तेज आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए मार्ग में कई स्थानों पर यातायात रोक दिया गया।
छह दमकलकर्मियों को जयपुर भेजा गया
महात्मा गांधी अस्पताल के अधीक्षक फतेह सिंह भाटी ने बताया कि परिजनों के आग्रह पर छह दमकलकर्मियों को जयपुर भेजा गया। यातायात पुलिस ने रास्ते में कई स्थानों पर यातायात रोककर एंबुलेंस को जल्द आगे बढ़ाने की व्यवस्था की। प्रत्येक एंबुलेंस में एक चिकित्सक और नर्सिंग स्टाफ का एक सदस्य मौजूद था। डॉ. भाटी ने बताया कि सात अन्य घायल दमकलकर्मियों का महात्मा गांधी अस्पताल में इलाज जारी है। इनमें से तीन की हालत गंभीर है और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया है। एक अन्य दमकलकर्मी को मामूली चोटें आई थीं।
13 दमकलकर्मी अस्पताल में भर्ती
बासनी इलाके की हस्तशिल्प फैक्ट्री में बुधवार शाम आग लगी थी। फैक्ट्री परिसर में रखे रसायन से भरे ड्रमों ने आग पकड़ ली, जिसके बाद कई विस्फोट हुए। आग बुझाने में जुटे दमकलकर्मी इसकी चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गए। घायलों को महात्मा गांधी अस्पताल ले जाया गया था। हादसे में घायल 14 दमकलकर्मियों में से एक को मामूली चोट आई थी, जबकि 13 को अस्पताल में भर्ती कराया गया।
फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज
जोधपुर नगर निगम के अग्निशमन अधिकारी की शिकायत पर पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। बासनी थानाधिकारी नितिन डे ने बताया कि फैक्ट्रीके मालिकाना हक, पंजीकरण और अन्य दस्तावेजों की जांच की जा रही है। आग लगने और ड्रमों में हुए विस्फोट के कारणों की भी जांच की जा रही है।
लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।
विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।
पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के भीलवाड़ा में सड़क हादसा, डॉक्टर दंपती समेत चार की मौत - rajasthan doctor couple 2 kids die in tragic road accident

राजस्थान के राजसमंद में गणेश विसर्जन से लौट रहे ग्रामीणों की पलटी ट्रॉली; 4 की मौत, 14 घायल

गहलोत बोले- निकाय चुनाव में हुआ पुलिस का इस्तेमाल, राजस्थान में दिखा 'बंगाल पैटर्न'


