राजस्थान पुलिस SI भर्ती की दोबारा परीक्षा हुई: हनुमानगढ़ के 23 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न, 74% से ज्यादा रही उपस्थिति - Hanumangarh News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Hanumangarh - Hanumangarh Rajasthan Police SI Re Exam | Exam Held Peacefully राजस्थान पुलिस SI भर्ती की दोबारा परीक्षा हुई:हनुमानगढ़ के 23 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न, 74% से ज्यादा र…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Hanumangarh
- Hanumangarh Rajasthan Police SI Re Exam | Exam Held Peacefully
राजस्थान पुलिस SI भर्ती की दोबारा परीक्षा हुई:हनुमानगढ़ के 23 केंद्रों पर शांतिपूर्ण संपन्न, 74% से ज्यादा रही उपस्थिति
- कॉपी लिंक
हनुमानगढ़ में राजस्थान पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती-2021 की दोबारा परीक्षा रविवार को शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई। यह परीक्षा जिले के 23 तय केंद्रों पर आयोजित की गई थी। परीक्षा दो पारियों में हुई, जिसके दौरान जिला प्रशासन और संबंधित अधिकारियों ने केंद्रो
पहली पारी में जिले के 23 परीक्षा केंद्रों पर कुल 6,698 परीक्षार्थी रजिस्टर थे। इनमें से 4,980 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 1,718 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। इस तरह पहली पारी में कुल 74.35 प्रतिशत उपस्थिति दर्ज की गई।
दूसरी पारी में भी 6,698 परीक्षार्थी रजिस्टर थे। इनमें से 4,945 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी और 1,753 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। दूसरी पारी में कुल 73.83 प्रतिशत उपस्थिति रही।
जिला कलेक्टर डॉ. खुशाल यादव और एसपी बी आदित्य ने परीक्षा के दौरान कई केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
जिला कलेक्टर ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय डबरवाला खुंजा, पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय सेक्टर-12, हनुमानगढ़ जंक्शन बाईपास रोड स्थित पुलकित महाविद्यालय, करुणा शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय और राजकीय कन्या महाविद्यालय हनुमानगढ़ जंक्शन का निरीक्षण किया। उन्होंने देखा कि परीक्षा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से हो रही है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


