राजस्थान सरकार ने 24,752 पदों पर भर्ती जारी: अनपढ़ भी कर सकते हैं नौकरी
राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मचारी के 24,752 रिक्त पदों पर भर्ती निकाली है, जिसमें अनपढ़ भी आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के लिए आवेदन 15 अगस्त से शुरू होंगे और 28 सितंबर तक ऑनलाइन मान्य होंगे।

सौजन्य से:- Jagran
Safai Karmi Bharti 2026: बिना पढ़े-लिखे लोगों के पास सरकारी नौकरी का मौका, राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए कर सकते हैं अप्लाई
राजस्थान में सफाई कर्मचारी के बंपर पदों पर भर्ती निकाली गई है। इस भर्ती में बिना पढ़े-लिखे लोग भी आवेदन कर सकते हैं। ऑनलाइन एप्लीकेशन प्रॉसेस 15 अगस्त ...और पढ़ें
HighLights
- राजस्थान में सफाई कर्मचारी के रिक्त पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी।
- आवेदन 15 अगस्त से होंगे स्टार्ट।
जॉब डेस्क, नई दिल्ली। सरकारी नौकरी पाना हर किसी का सपना होता है लेकिन यह सपना तब सपना रह जाता है जब आप पढ़े-लिखे न हों। लेकिन, राजस्थान सरकार ने सफाई कर्मी के 24752 रिक्त पदों को भरने के लिए भर्ती (Rajasthan Safai Karmchari Vacancy 2026) निकाली है जिसमें अगर व्यक्ति कक्षा 1 भी पास नहीं है यानी की पूरी तरह से अनपढ़ है तब भी नौकरी पा सकते हैं।
कब से शुरू होंगे इस भर्ती के लिए आवेदन
भर्ती के जारी नोटिफिकेशन के सफाई कर्मी भर्ती के लिए आवेदन 15 अगस्त से स्टार्ट हो जायेंगे। सभी उम्मीदवार 15 अगस्त से ऑनलाइन पोर्टल 1sg.urban.rajasthan.gov.in अथवा एस.एस.ओ. पोर्टल sso. rajasthan.gov.in से Login करने के उपरान्त Citizen apps (G2C) में उपलब्ध Recruitment Portal Online Application Form का चयन करके मांगी गई डिटेल भरकर फॉर्म भर सकेंगे। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थियों को OTR करना अनिवार्य होगा। आवेदन की लास्ट डेट 28 सितंबर 2026 निर्धारित है।
आयु सीमा
इस भर्ती में भाग लेने के लिए 1 जनवरी 2027 को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवार की न्यूनतम आयु 21 वर्ष से कम और अधिकतम आयु 40 वर्ष से अधिक नहीं होनी चाहिए। आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थियों को ऊपरी उम्र में छूट दी जाएगी।
योग्यता
आवेदन के लिए अभ्यर्थी का राजस्थान राज्य का मूल निवासी होना अनिवार्य है। इसके साथ ही केंद्र या राज्य सरकार द्वारा मान्यता प्राप्त किसी संस्था में एक साल सफाई कार्य करने का अनुभव प्रमाण पत्र होना चाहिए। संविदा सफाई कर्मचारी पद हेतु कोई शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है।
नगरीय निकायों में संविदा सफाई कर्मचारी के पद पर आवेदन के लिए भारत के सभी नागरिक या भूटान, नेपाल के प्रजाजन भी आवेदन कर सकते हैं।
खबरें और भी
Rajasthan Safai Karmchari Bharti 2026 Notification PDF
आवेदन फीस
सामान्य (अनारक्षित) वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क के रूप में 600 रुपये जमा करना होगा वहीं आरक्षित श्रेणी से आने वाले अभ्यर्थी एवं दिव्यांगजन उम्मीदवारों को एप्लीकेशन फीस के रूप में 400 रुपये का भुगतान करना होगा।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान हाउसिंग बोर्ड ने जमीनों की आरक्षित दरें 47 फीसदी तक बढ़ाई

भारी बारिश और लैंडस्लाइड के कारण कई राज्यों में जनजीवन प्रभावित

गुरु पूर्णिमा पर राजस्थान में भक्तिमय माहौल : मेहंदीपुर बालाजी में उमड़े श्रद्धालु, पुष्कर में स्नान और पूजा का दौर


