राजस्थान में 24,000 से अधिक सफाई कर्मचारी की सीधी भर्ती, पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं
राजस्थान सरकार ने 24,000 से अधिक पदों पर सफाई कर्मचारी की सीधी भर्ती की घोषणा की है। कोई शैक्षिक योग्यता नहीं चाहिए, कोई लिखित परीक्षा या साक्षात्कार नहीं होगा। 183 नगरीय निकायों में सफाई कर्मचारी की भर्ती होगी।

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan New Bharti 2026: राजस्थान सरकार ने 24 हजार पदों पर सफाई कर्मचारी की बड़ी भर्ती की घोषणा की है। बिना पढ़े लिखे अभ्यर्थियों को भी नौकरी पर रखा जाएगा। चयन प्रक्रिया में कोई लिखित परीक्षा और साक्षात्कार भी नहीं है।
Rajasthan Safai Karmchari Recruitment 2026: राजस्थान सरकार के स्वायत्त शासन विभाग ने 24000 से अधिक पदों पर सीधी भर्ती का ऐलान कर दिया है। राज्य के 183 नगरीय निकायों के लिए सफाई कर्मचारी की यह भर्ती संविदा आधारित होगी। आधिकारिक विज्ञापन भी जारी हो गया है। खास बात यह है कि इस सफाई कर्मचारी की नौकरी के लिए किसी तरह की शैक्षिक योग्यता नहीं चाहिए। यानी उम्मीदवारों का पढ़ा-लिखा होना जरूरी नहीं है। इसीलिए चयन प्रक्रिया में किसी तरह की लिखित परीक्षा और साक्षात्कार भी नहीं है।
सफाई कर्मचारी की यह भर्ती स्वच्छ भारत मिशन एंव सफाई व्यवस्था को नगरीय निकायों में अधिक प्रभावी बनाने के लिए की जा रही है। नोटिफिकेशन तो अभी जारी हो गया है लेकिन इसके आवेदन 15 अगस्त में शुरू होंगे।
किसी तरह की शैक्षणिक योग्यता निर्धारित नहीं है। यानी जिन्होंने किसी भी कक्षा तक पढ़ाई नहीं की है वो भी आवेदन कर सकते हैं।
अभ्यर्थी अच्छे मानसिक और शारीरिक स्वास्थ्य का होना चाहिए।
राज्य के किसी भी नगरीय निकाय का सफाई कार्य का अनुभव वाले अभ्यर्थी आवेदन के पात्र होंगे।
संविदा सफाई कर्मचारी भर्ती के लिए 01 साल का सफाई करने का अनुभव रखने वाले अभ्यर्थी शामिल हो सकेंगे। अगर काम का अनुभव एक साथ नहीं है तो अलग-अलग समय अवधि को मिलाकर यह 01 साल होना चाहिए।
यह 01 साल का अनुभव वाला सर्टिफिकेट राज्य के नगरीय निकाय से सीधे नियोजित होने की स्थिति में मुख्य नगरपालिका अधिकारी या उनके द्वारा अन्य प्राधिकृत अधिकारी से हस्ताक्षरित होना चाहिए।
संवेदक/प्राधिकृत संस्था के जरिए नियोजित होने की स्थिति में संबंधित नगरीय निकाय के वरिष्ठ प्रबंधक, ठोस कचरा या मुख्य प्रबंधक, मुख्य नगरपालिका अधिकारी एंव नगर निगम के स्तर पर उपायुक्त द्वारा प्राधिकृत ऐसा अधिकारी जो उपायुक्त की पोस्ट से कम ना हो।
अभ्यर्थी 183 नगर निकायों मे से केवल एक ही पद पर आवेदन कर सकेंगे।
सफाई कर्मचारी के लिए उम्र
उम्मीदवारों ने कम से कम 21 वर्ष की उम्र पूरी कर ली हो और अधिकतम 40 साल का न हुआ हो। उम्र की गणना 1 जनवरी 2027 के आधार पर की जाएगी। ऊपरी उम्र में आरश्रित श्रेणियों को विशेष छूट मिलेगी। एससी/एसटी/ओबीसी/ईडब्ल्यूएस के कमजोर वर्ग के पुरुष अभ्यर्थी जो राजस्थान के मूल निवासी है, उन्हें 5 साल की छूट दी जाएगी। इसी तरह राजस्थान की मूल निवासी महिलाओं को 5 साल, एससी/एसटी/ओबीसी/अति पिछड़ा वर्ग एंव आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग की महिला अभ्यर्थी जो राजस्थान के मूल निवासी हैं, उन्हं 10 साल की छूट मिलेगी।
राजस्थान सफाई कर्मचारी भर्ती 2026 जरूरी जानकारी
राजस्थान सफाई कर्मचारी चयन प्रक्रिया
इस भर्ती में उम्मीदवारों का चयन नगरीय निकायवार लॉटरी प्रक्रिया के जरिए किया जाएगा। इसके लिए पहली शर्त ये है कि जिन उम्मीदवारों के पास नगरीय निकाय 01 साल का अनुभव है केवल वे अभ्यर्थी ही इस प्रोसेस में शामिल होंगे। अगर कैंडिडेट पहली शर्त पूरी नहीं कर पाते हैं, तो फिर अन्य नगरीय निकाय के अनुभव धारक अभ्यर्थियों को लॉटरी के लिए चुना जाएगा।
आवेदन शुल्क
सामान्य (अनारक्षित) अभ्यर्थी-₹600/- आरक्षित वर्ग के अभ्यर्थी- ₹400 दिव्यांगजन- ₹400
आवेदन के पोर्टल पर एप्लिकेशन लिंक एक्टिव होते ही उम्मीदवार आवेदन की प्रक्रिया पूरी कर सकेंगे। आवेदन के दौरान अभ्यर्थियों को कैटेगिरी वाइज एप्लिकेशन फीस भी सबमिट करनी होगी।
लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।
नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।
वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।
खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस पर छात्रों का आरोप, 'अगवा' की चेतावनी

कोटा के एक गांव में घुसा मगरमच्छ तो समाजसेवी, हयात खान ने कंधे पर उठा कर किया रेस्क्यू

मकान का सेटबैक छोड़ने के विवाद में बुजुर्ग की हत्या: उदयपुर में पड़ोसी ने दो लोगों के साथ मिलकर जमकर पीटा; आरोपी मौके से फरार - Udaipur News


