होमक्राइमआरटीओ कार्यालय को जहरीली-गैस बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस अलर्ट
क्राइम

आरटीओ कार्यालय को जहरीली-गैस बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस अलर्ट

कोटा में आरटीओ कार्यालय को जहरीली-गैस बम से उड़ाने की धमकी मिली थी, जिससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। पुलिस ने जांच के बाद दोनों ऑफिसों को सुरक्षित पाया।

Dainik Bhaskar के अनुसार14 जुलाई 2026 को 10:13 am बजे
आरटीओ कार्यालय को जहरीली-गैस बम से उड़ाने की धमकी: पुलिस अलर्ट

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Kota

- Kota RTO Office Bomb Threat | Security Alert, Bomb Squad Search

कोटा में RTO को जहरीली-गैस बम से उड़ाने की धमकी:ई-मेल से कर्मचारियों में हड़कंप; पुराने-नए दोनों ऑफिसों में डॉग स्क्वायड-बम निरोधक टीम ने ली तलाशी

- कॉपी लिंक

कोटा में विज्ञान नगर थाना क्षेत्र स्थित आरटीओ कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली। इससे कर्मचारियों में हड़कंप मच गया। आरटीओ अधिकारी मनीष शर्मा के सरकारी कंप्यूटर पर सुबह करीब 10 बजे धमकी भरा ई-मेल आया। ईमेल में दावा किया कि दोपहर 1 से 3 बजे के बीच जहरीली गैस वाले पांच बम विस्फोट करेंगे। साथ ही ई-मेल को तुरंत कोटा सिटी एसपी को भेजने की बात भी लिखी गई थी।

धमकी मिलते ही आरटीओ अधिकारी ने तत्काल कोटा सिटी एसपी तेजस्विनी गौतम को इसकी सूचना दी। सूचना के बाद पुलिस प्रशासन अलर्ट मोड पर आ गया। सुबह करीब 10:30 बजे पुराने आरटीओ कार्यालय को खाली कराया गया। मौके पर विज्ञान नगर थाना पुलिस, बम निरोधक दस्ता, डॉग स्क्वाड और अन्य सुरक्षा एजेंसियों की टीम पहुंची और पूरे परिसर की एक-एक कोने की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान किसी भी तरह का संदिग्ध सामान या विस्फोटक नहीं मिला।

पुलिस टीम ने कोने-कोने की ली तलाशी

बाद में पुलिस टीम जगपुरा स्थित नए आरटीओ कार्यालय पहुंची, जहां भी पूरे भवन की बारीकी से जांच की गई। वहां भी कोई संदिग्ध वस्तु नहीं मिलने पर अधिकारियों ने राहत की सांस ली।

आरटीओ अधिकारी मनीष शर्मा ने बताया कि ई-मेल मिलते ही पुलिस को सूचना दी गई। सुरक्षा एजेंसियों ने करीब दो से तीन घंटे तक दोनों कार्यालयों की जांच की। जांच पूरी होने के बाद जब किसी प्रकार का खतरा नहीं मिला तो कार्यालयों में कामकाज फिर सामान्य रूप से शुरू कर दिया गया। फिलहाल धमकी भरे ई-मेल के स्रोत और भेजने वाले की पहचान करने में पुलिस जुटी है।

- बात खरी हैट्रांसफर लिस्ट में पटवारी की जगह विधायकजी का नाम: सूची में स्वर्ग सिधार गए ASI भी, राजस्थान का नेता, जिसे 'गैंडा स्वामी'-'कालिया नाग' बुलाते हैं

- देशभर के शिल्पकारों की हस्तकला एक ही छत के नीचे: राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता आर्टिजनों की कलाकृतियां बनीं आकर्षण का केंद्र, उमड़ रही लोगों की भीड़

- नौताड़ा मालियान में हाईटेंशन लाइन के नीचे पौधे और प्रतीक्षालय: सुरक्षा के लिए बिजली विभाग ने किया क्षेत्र का निरीक्षण

- रेलवे की बेशकीमती जमीन पर बन रहा बीजेपी कार्यालय: कांग्रेस नेता ने लगाए भू-माफियाओं की मिलीभगत के आरोप,कानूनी कार्रवाई की दी चेतावनी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें