होम›शिक्षा-करियर›RSSB Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान क्लर्क जूनियर और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड - rssb rajasthan ldc result 2026 released and candidates can download it from here
शिक्षा-करियर

RSSB Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान क्लर्क जूनियर और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड - rssb rajasthan ldc result 2026 released and candidates can download it from here

RSSB Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान क्लर्क जूनियर और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड राजस्थान क्लर्क जूनियर और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल…

Jagran के अनुसार29 सितंबर 2026 को 05:04 am बजे
RSSB Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान क्लर्क जूनियर और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड - rssb rajasthan ldc result 2026 released and candidates can download it from here

सौजन्य से:- Jagran

RSSB Rajasthan LDC Result 2026: राजस्थान क्लर्क जूनियर और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी, यहां से करें डाउनलोड

राजस्थान क्लर्क जूनियर और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

HighLights

- आरएसएसबी ने जारी किया रिजल्ट।

- ऑफिशियल वेबसाइट से करें डाउनलोड।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान स्टाफ सिलेक्शन बोर्ड RSSB की ओर से क्लर्क जूनियर-2 और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया गया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार RSSB की ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं। बता दें, परीक्षा का आयोजन 05 जुलाई, 2026 को किया गया था। इस परीक्षा के जरिये कुल 10,644 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा।

कैसे और कहां से डाउनलोड करें रिजल्ट

क्लर्क जूनियर-2 और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा का रिजल्ट ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध है। उम्मीदवार यहां बताए गए निम्नलिखित स्टेप्स की मदद से अपना रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

- रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।

- वेबसाइट के होमपेज पर रिजल्ट सेक्शन पर क्लिक कर लें।

- इसके बाद RSSB Rajasthan LDC Result 2026 लिंक पर क्लिक करें।

- लिंक पर क्लिक करने के बाद रिजल्ट स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

रिजल्ट के साथ कटऑफ भी जारी

आरएसएसबी ने क्लर्क जूनियर-2 और जूनियर असिस्टेंट परीक्षा रिजल्ट के साथ-साथ कटऑफ लिस्ट भी जारी कर दी है। जो उम्मीदवार इस परीक्षा में उपस्थित हुए थे। वे कैटेगरी वाइज कटऑफ लिस्ट देख सकते हैं। बता दें, इस भर्ती परीक्षा के माध्यम से कुल 10,644 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 1002 पद और नॉन टीएसपी क्षेत्र के लिए कुल 9642 पद आरक्षित किए गए हैं।

चयनित उम्मीदवार अगले चरण में होंगे शामिल

जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में सफल हुए हैं। उन उम्मीदवारों को जल्द ही टाइपिंग टेस्ट/स्किल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। आरएसएसबी की ओर से फिलहाल टाइपिंग टेस्ट/स्किल टेस्ट के लिए परीक्षा तिथि घोषित नहीं की गई है। ऐसे में बोर्ड द्वारा अगले चरण की परीक्षा साल 2027 में की जा सकती हैं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें