होम›शिक्षा-करियर›Rajasthan CET Exam Date 2026: आरएसएसबी सीईटी परीक्षा तिथि घोषित, इन डेट्स में होगा इंटर एवं ग्रेजुएट लेवल एग्जाम - rajasthan cet exam date 2026 rssb cet exam dates announced intermediate and graduatelevel exams to be held on these dates
शिक्षा-करियर

Rajasthan CET Exam Date 2026: आरएसएसबी सीईटी परीक्षा तिथि घोषित, इन डेट्स में होगा इंटर एवं ग्रेजुएट लेवल एग्जाम - rajasthan cet exam date 2026 rssb cet exam dates announced intermediate and graduatelevel exams to be held on these dates

Rajasthan CET Exam Date 2026: आरएसएसबी सीईटी परीक्षा तिथि घोषित, इन डेट्स में होगा इंटर एवं ग्रेजुएट लेवल एग्जाम आरएसएसबी द्वारा राजस्थान इंटरमीडिएट लेवल एवं स्नातक स्तरीय एग्जाम के लिए तिथियों की घोषणा कर दी गई है। एडमि…

Jagran के अनुसार29 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
Rajasthan CET Exam Date 2026: आरएसएसबी सीईटी परीक्षा तिथि घोषित, इन डेट्स में होगा इंटर एवं ग्रेजुएट लेवल एग्जाम - rajasthan cet exam date 2026 rssb cet exam dates announced intermediate and graduatelevel exams to be held on these dates

सौजन्य से:- Jagran

Rajasthan CET Exam Date 2026: आरएसएसबी सीईटी परीक्षा तिथि घोषित, इन डेट्स में होगा इंटर एवं ग्रेजुएट लेवल एग्जाम

आरएसएसबी द्वारा राजस्थान इंटरमीडिएट लेवल एवं स्नातक स्तरीय एग्जाम के लिए तिथियों की घोषणा कर दी गई है। एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व जारी होंगे।

HighLights

- आरएसएसबी ने सीनियर सेकेंडरी एवं ग्रेजुएट लेवल सीईटी एग्जाम डेट की घोषित।

- 1 से 3 दिसंबर तक इंटर लेवल एग्जाम का होगा आयोजन।

- स्नातक स्तरीय सीईटी 16 से 18 जनवरी तक होगा संपन्न।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान सीईटी सीनियर सेकेंडरी एवं ग्रेजुएट लेवल एग्जाम 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवार अपनी एग्जाम तैयारियों को और भी तेज कर दें क्योंकि राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) द्वारा राजस्थान समान पात्रता परीक्षा एग्जामिनेशन 2026 के लिए एग्जाम डेट की घोषणा कर दी गई है।

इन डेट्स में होगा एग्जाम

आरएसएसबी द्वारा जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक CET Senior Secondary Level 2026 एग्जाम का आयोजन 1 से 3 दिसंबर 2026 तक करवाया जायेगा वहीं CET Graduation Level 2026 एग्जाम का आयोजन 16 से 18 जनवरी 2027 को करवाया जायेगा।

आपको बता दें कि इस बार सीनियर सेकेंडरी लेवल परीक्षा के लिए 24.50 लाख (लगभग) अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था वहीं ग्रेजुएट लेवल एग्जाम के लिए लगभग 17 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था।

एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व होंगे जारी

सभी उम्मीदवारों को बता दें कि एग्जाम के लिए एडमिट कार्ड परीक्षा तिथि से कुछ दिन पूर्व ऑफिशियल वेबसाइट पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध करवा दिए जायेंगे। उम्मीदवार अपने लॉग इन क्रेडेंशियल का यूज करके अपना हॉल टिकट डाउनलोड कर सकेंगे। परीक्षा से जुड़ी लेटेस्ट अपडेट के लिए अभ्यर्थियों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी जाती है।

स्कोरकार्ड के वैलिडिटी बढ़ाकर हुई 3 साल

आपको बता दें कि आरएसएसबी द्वारा इस बार की परीक्षा से सीईटी एग्जाम स्कोरकार्ड की वैधता को 3 वर्ष तक के लिए बढ़ा दिया है। पहले इसकी वैलिडिटी 1 वर्ष के लिए रहती थी। एग्जाम में पास होने के लिए न्यूनतम कटऑफ मार्क्स 40 फीसदी निर्धारित है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें