छत्तीसगढ़-इंद्रावती के जलस्तर का 53 साल का रिकॉर्ड टूटा: नाव-हेलिकॉप्टर से 833 को बचाया; राजस्थान में ओले, यूपी में जनवरी जैसा कोहरा
- Hindi News - National - UP Bihar Rainfall Flood LIVE Photos Update; Manali Snowfall MP Rajasthan Weather Alert | Uttarakhand Himachal LIVEछत्तीसगढ़-इंद्रावती के जलस्तर का 53 साल का रिकॉर्ड टूटा:नाव-हेलिकॉप्टर से 833 को…

सौजन्य से:- bhaskar.com
- Hindi News
- National
- UP Bihar Rainfall Flood LIVE Photos Update; Manali Snowfall MP Rajasthan Weather Alert | Uttarakhand Himachal
LIVEछत्तीसगढ़-इंद्रावती के जलस्तर का 53 साल का रिकॉर्ड टूटा:नाव-हेलिकॉप्टर से 833 को बचाया; राजस्थान में ओले, यूपी में जनवरी जैसा कोहरा
- कॉपी लिंक
छत्तीसगढ़ में चक्रवाती तूफान अर्नब के असर से भारी बारिश के बाद बस्तर की इंद्रावती नदी का जलस्तर 12.39m पहुंच गया। यह 53 साल का रिकॉर्ड है और 9 जुलाई 1973 के 12.18m के पुराने रिकॉर्ड से 21cm ज्यादा है। जगदलपुर में बाढ़ के कारण कई निचले इलाके पानी में डूब गए हैं। ड्रोन तस्वीरों में इन इलाकों में पानी भरा दिखाई दे रहा है।
पानी बढ़ने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया गया। सोमवार को 833 लोगों को सुरक्षित निकाला गया। बाढ़ प्रभावित लोगों के लिए जिले में 65 राहत शिविर बनाए गए हैं। इनमें 8,894 लोग रह रहे हैं।
राजस्थान में वेस्टर्न डिस्टरबेंस के असर से जयपुर, बीकानेर और चूरू में बारिश के साथ ओले गिरे। मौसम बदलने से रात में ठंड बढ़ गई और शेखावाटी में न्यूनतम पारा 20°C से नीचे पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक, अगले 2-3 दिनों में पारा 3-4°C बढ़ सकता है।
यूपी में सितंबर के महीने में जनवरी जैसा कोहरा छाया है। अमेठी, रामपुर और बदायूं में मंगलवार सुबह घनी धुंध दिखाई दी। 25 मीटर दूर देखना भी मुश्किल हो गया। लोगों को हल्की ठंड का एहसास हुआ। इधर, राज्य से मानसून की विदाई शुरू हो चुकी है। मुजफ्फरनगर-अलीगढ़ समेत पश्चिमी यूपी के कुछ हिस्सों से यह वापस लौट चुका है। इसके असर से पूरे प्रदेश में भारी बारिश रुक गई है।
सैटेलाइट मैप में देखें मानसूनी बादलों की स्थिति
देशभर से मौसम की तस्वीरें
देशभर में मौसम से जुड़े अपडेट्स पढ़ने के लिए नीचे लाइव ब्लॉग से गुजर जाइए…
लाइव अपडेट्स
- कॉपी लिंक
- कॉपी लिंक
उत्तर भारत में मौसम बदलने से दिल्ली और आसपास के मैदानी इलाकों में ठंड बढ़ गई है। पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद रविवार को दिल्ली का न्यूनतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। यह सितंबर की 25 साल में दूसरी सबसे ठंडी रात रही। इसके बाद दिल्ली सरकार ने सर्दियों में प्रदूषण से निपटने के लिए प्रतिबंधों का ऐलान किया है।
- कॉपी लिंक
उत्तराखंड में पिछले तीन दिन से बिगड़े मौसम के बाद अब राहत के संकेत हैं। मौसम विज्ञान केंद्र ने आज के लिए प्रदेश में कोई चेतावनी जारी नहीं की है। हालांकि उत्तरकाशी- रुद्रप्रयाग समेत 5 जिलों में कुछ जगह हल्की से मध्यम बारिश और गरज के साथ बौछारें पड़ सकती हैं, जबकि बाकी जिलों में कहीं-कहीं बहुत हल्की से हल्की बारिश का अनुमान है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
हिमाचल में पिछले तीन दिनों से हो रही बारिश और ऊंचे पहाड़ों पर बर्फबारी के बाद तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई है। प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से 6.2 डिग्री सेल्सियस नीचे गिर गया है। राज्य के अधिकांश शहरों में अधिकतम तापमान में 5 से 10 डिग्री तक की गिरावट आई है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
हरियाणा में मानसून की विदाई के बीच मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। प्रदेश में बारिश और बादल छाने के कारण दिन के तापमान में गिरावट दर्ज की जा रही है। मौसम विभाग के अनुसार, 28 सितंबर को प्रदेश का औसत अधिकतम तापमान सामान्य से करीब 7 डिग्री कम रहा, जबकि अधिकतम तापमान में औसतन 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
बिहार में मानसून फिलहाल स्थिर है। मौसम विज्ञान केंद्र की ओर से आज राज्य के किसी भी जिले में बारिश को लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। मौसम वैज्ञानिकों के अनुसार, 3 अक्टूबर तक मौसम सामान्य बना रह सकता है, लेकिन उमस बनी रहेगी।इस दौरान अधिकतम तापमान में 3 डिग्री तक बढ़ोतरी की संभावना है। बिहार में इस मानसूनी सीजन में अब तक सामान्य से 31% कम बारिश हुई है। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
यूपी में बारिश के बीच प्रदेश की 8 नदियां खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। कई गांवों में पानी घुस गया है। रास्ते जलमग्न हो गए हैं। नेपाल से पानी छोड़े जाने के बाद कुशीनगर में गंडक (नारायणी) नदी में बाढ़ आ गई है। 2 गांवों के 1,400 परिवार प्रभावित हुए हैं। 600 परिवार अपना घर छोड़कर तटबंध पर शरण लेने को मजबूर हैं। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
मध्य प्रदेश में अब तेज बारिश का दौर थमने वाला है। मौसम केंद्र के अनुसार, अगले 4 दिन तक प्रदेश में कोई मानसूनी सिस्टम एक्टिव नहीं है। इसके चलते कई हिस्सों में तीखी धूप खिलने का अनुमान है। भोपाल, इंदौर, उज्जैन और ग्वालियर संभाग में इसका असर ज्यादा रहेगा। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
राजस्थान में सोमवार को वेस्टर्न डिर्स्टबेंस के असर से जयपुर, बीकानेर, चूरू के एरिया में बारिश के साथ ओले गिरे। श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर में धूलभरी आंधी और घने बादल छाने से दिन में अंधेरा हो गया। पूरी खबर पढ़ें…
- कॉपी लिंक
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

Rajasthan StCB Posts impressive Profit, 4 new DCCBs in Pipeline

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा आज कोटा आएंगे: पंचायत चुनाव को लेकर कार्यकर्ताओं से करेंगे चर्चा, भाजपा जिला कार्यालय का लेंगे जायजा - Kota News

जोधपुर में इस साल मानसून की वर्षा 33% कम, सितंबर में तापमान 35 °C के आसपास


