होम›क्राइम›RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल
क्राइम

RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल

Rajasthan Upcoming Exam Schedule 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने टीचिंग एसोसिएट्स, सीईटी समेत अपने 5 परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। ये एग्जाम 17 नवंबर से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। RSSB Upcoming Exam…

Navbharat Times के अनुसार29 सितंबर 2026 को 06:04 am बजे
RSSB Exam Dates 2026: राजस्थान CET एग्जाम कब होगा? 5 परीक्षाओं की तारीखें जारी, देखें पूरा शेड्यूल

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Upcoming Exam Schedule 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड ने टीचिंग एसोसिएट्स, सीईटी समेत अपने 5 परीक्षाओं की तारीखें घोषित कर दी हैं। ये एग्जाम 17 नवंबर से 5 फरवरी 2026 तक आयोजित किए जाएंगे।

RSSB Upcoming Exam 2026 Dates: राजस्थान की सरकारी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं, तो आपके लिए एक जरूरी अपडेट है। राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) ने समान पात्रता परीक्षा (सीनियर सैकेण्डरी, ग्रेजुएट लेवल) की परीक्षा तिथि घोषित कर दी हैं। इसके अलावा प्रयोगशाला परिचायक सीधी भर्ती परीक्षा, कनिष्ठ अभियंता संयुक्त सीधी भर्ती परीक्षाओं की एग्जाम डेट भी जारी हो गई हैं। ये सभी एग्जाम नवंबर से शुरू होकर फरवरी 2027 तक अलग-अलग तारीखों में लिए जाएंगे।

आरएसएसबी की तरफ से हाल ही में परीक्षा को लेकर नोटिस जारी किया गया है। जिसमें बताया गया है कि राजस्थान राज्य चुनाव आयोग द्वारा नगर निकाय एंव पंचायत राज के चुनावों को देखते हुए अक्टूबर 2026 में राज्य की परीक्षाएं प्रभावित होंगी। ऐसे में सभी स्थितियों को देखते हुए अब परीक्षाओं के आयोजन का संशोधित शेड्यूल बोर्ड द्वारा जारी किया गया है। सबसे पहले नवंबर में टीचिंग एसोसिएट की 32 विषयों का एग्जाम शुरू होगा। यह 17 नवंबर से शुरू होकर 21 दिसंबर 2026 तक लिया जाएगा।

राजस्थान की आने वाली परीक्षाएं

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB) के अध्यक्ष आलोक राज ने भी अपने ऑफिशियल 'एक्स' हैंडल पर इसकी सूचना दी है।

आरएसएसबी की टीचिंग एसोसिएट्स एग्जाम, सीईटी सीनियर सेकेंडरी और सीईटी स्नातक परीक्षाएं,लैब अटेंडेंट और जूनियर इंजीनियर तिथियों का नोटिफिकेशन जारी हो गया है।

आलोक राज, अध्यक्ष, राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB)

राजस्थान RSSB की 5 परीक्षाओं का शेड्यूल

टीचिंग एसोसिएट्स की परीक्षा 17 नवंबर और 14,17,18,21 दिसंबर 2026 को एक पारी (मॉर्निंग) और 7, 9, 10, 11, 15, 16, दिसंबर 2026 को हर दिन दो पालियों में लिया जाएगा। वहीं (सीईटी सीनियर सेकेंडरी) का एग्जाम हर दिन दो पालियों में होगा। इसके अलावा प्रयोगशाला परियायक सीधी भर्ती की परीक्षा भी एक पाली में होगी। ये परीक्षाएं कंप्यूटर बेस्ड टेस्ट/टेबलेट बेस्ड टेस्ट ओएमआर शीट/पेन ओएमआर पैटर्न में कराई जा सकती हैं। इन परीक्षाओं की तैयारी अब अभ्यर्थी इसी शेड्यूल के मुताबिक कर सकते हैं। अगर आगे किसी भी तरह के इनमें बदलाव होते हैं तो इसकी जानकारी आपको आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर ही बताई जाएगी।

💬NBT चर्चा

क्या हर राज्य की सरकारी भर्ती में मूल निवासियों को 85% आरक्षण मिलना चाहिए?

लेखक के बारे मेंवर्षा यादव वर्षा यादव, नवभारतटाइम्स.कॉम में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर हैं, जिन्हें पत्रकारिता का 3 वर्ष से ज्यादा का अनुभव है। यूपी के गाजियाबाद की रहने वाली वर्षा ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के डॉ भीम राव अंबेडकर कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन (HJMC) में ग्रेजुएशन किया है। इसके बाद उन्होंने उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन मुक्त विश्वविद्यालय (UPRTOU) से जनसंचार में मास्टर्स की डिग्री भी हासिल की है। यह योग्यता उन्हें बतौर जर्नलिस्ट और राइटर अपने लेखों की प्रमाणिकता व विश्ववसनीयता बनाने में काफी मदद करती है।

नवंबर 2022 में पंजाब केसरी समूह के नवोदय टाइम्स डिजिटल से अपना करियर शुरू करने वाली वर्षा ने यहां, एंटरटेनमेंट, हेल्थ के साथ जॉब सेक्शन में भी काम किया है। वर्तमान में वह एनबीटी एजुकेशन टीम में काम कर रही हैं। वह खासतौर से पुलिस, यूपीएससी, रेलवे, एसएससी, बैंकिग सेक्टर, टीचिंग, राज्य पीसीएस, आर्मी, नेवी, एयरफोर्स और अन्य सरकारी विभागों में निकली नई भर्ती और सरकारी नौकरियों व प्रतियोगी परीक्षाओं से रिलेटेड खबरों को कवर करती हैं। उनका मकसद रहता है कि वह आसान से आसान भाषा में जॉब संबंधित जरूरी सूचनाएं अपने पाठकों तक पहुंचा सकें।

वैकेंसी के नोटिफिकेशन से लेकर उनका सिलेबस, फॉर्म कैसे भरना है, उनमें लगने वाले डॉक्यूमेंट्स, परीक्षा की तैयारी, एग्जाम पैटर्न, जरूरी विषय, एग्जाम डेट, एडमिट कार्ड, आंसर-की, रिजल्ट और कटऑफ से संबंधित अपडेट भी वह अपने पाठकों तक समय-समय तक पहुंचाती रहती हैं। जिससे उनसे कोई भी जरूरी सूचना छूट ना पाए। इसके अलावा वो इंटर्नशिप, रोजगार मेले, करियर और जॉब ओरिएंटेंड रिसर्च बेस्ड खबरें भी लिखती हैं।

खुद को नई जानकारी से अपडेट रखने के लिए वर्षा अलग-अलग भर्ती आयोग और रोजगार से जुड़े विशेषज्ञ, ऑफिशियल सोर्स, गवर्नमेंट और आधिकारिक वेबसाइट्स को नियमित रूप से विजिट करती रहती हैं। वो जो भी जानकारी देती हैं, उनका प्राइमरी सोर्स आधिकारिक होता है। क्योंकि उनका मानना है कि लोगों तक भरोसेमंद और सही इंफॉर्मेशन पहुंचनी चाहिए। खासकर नौकरी से जुड़ी सूचनाएं और तथ्य प्रमाणिक तौर पर ठीक होने चाहिए क्योंकि लाखों युवा गवर्नमेंट जॉब पाने के लिए दिन रात मेहनत रहे हैं। अपने पाठकों का विश्ववास बनाए रखना ही उनका मुख्य उद्देश्य है। काम के अलावा वर्षा को अपने खाली समय में किताबें पढ़ना और गाने सुनना पसंद है।... और पढ़ें

Educationकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें