होममनोरंजनRSMML: 32 तकनीकी अफसर जयपुर में; बाड़मेर-नागौर की खदानें ठेकेदार भरोसे - Udaipur News
मनोरंजन

RSMML: 32 तकनीकी अफसर जयपुर में; बाड़मेर-नागौर की खदानें ठेकेदार भरोसे - Udaipur News

- Hindi News - Local - Rajasthan - Udaipur - RSMML: 32 Technical Officers In Jaipur; Barmer Nagaur Mines Rely On Contractors RSMML: 32 तकनीकी अफसर जयपुर में; बाड़मेर-नागौर की खदानें ठेकेदार भरोसे - कॉपी लिंक भास्कर एक्सक…

Dainik Bhaskar के अनुसार9 जून 2026 को 04:52 am बजे
RSMML: 32 तकनीकी अफसर जयपुर में; बाड़मेर-नागौर की खदानें ठेकेदार भरोसे - Udaipur News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Rajasthan

- Udaipur

- RSMML: 32 Technical Officers In Jaipur; Barmer Nagaur Mines Rely On Contractors

RSMML: 32 तकनीकी अफसर जयपुर में; बाड़मेर-नागौर की खदानें ठेकेदार भरोसे

- कॉपी लिंक

भास्कर एक्सक्लूसिव

राजस्थान स्टेट माइंस एंड मिनरल्स लिमिटेड (आरएसएमएमएल) की लिग्नाइट खदानों में सुरक्षा और तकनीकी निगरानी व्यवस्था को लेकर बड़ा सवाल खड़ा हुआ है। बाड़मेर के गिरल और नागौर क्षेत्र की लिग्नाइट खदानों में 24 घंटे खनन कार्य जारी है, लेकिन इन खदानों के लिए स्वीकृत माइनिंग, जियोलॉजी, मैकेनिकल, इलेक्ट्रिकल और सर्वे शाखा के 32 तकनीकी अधिकारी जयपुर में बैठे हैं। दस्तावेज बताते हैं कि ये अधिकारी खदान क्षेत्रों से 400 से 528 किमी दूर रहकर हर माह करीब 48 लाख और सालाना 5.76 करोड़ रुपए वेतन ले रहे हैं।

माइंस सेफ्टी नियमों के तहत तकनीकी अधिकारियों की जिम्मेदारी खदानों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित करना, खनन गतिविधियों की निगरानी करना और ठेकेदारों के कार्यों पर नजर रखना है। इसके बावजूद पूरी लिग्नाइट विंग का तकनीकी अमला राजधानी में बैठा है। इसके उलट उदयपुर की झामरकोटड़ा रॉक फॉस्फेट माइंस में तकनीकी अधिकारी प्रतिदिन खदान पहुंचकर कामकाज की निगरानी करते हैं।

सूत्रों के अनुसार लिग्नाइट खदानों का संचालन लंबे समय से ठेकेदारों के भरोसे चल रहा है। ऐसे में सवाल है कि जब माइनिंग इंजीनियर, जियोलॉजिस्ट, सर्वेयर व अन्य खदानों में मौजूद नहीं हैं तो सुरक्षा मानकों की निगरानी कौन कर रहा है।

ये 32 अफसर जयपुर में

लिग्नाइट विंग में अरुण सिंह (जीजीएम लिग्नाइट), रिपेन संधू (DGM पीएंडए), वाई.के. शर्मा (DGM एफएंडए), एम.एस. सोलंकी (DGM माइनिंग), पी.के. जैन (DGM मार्केटिंग) और असीम अग्रवाल (DGM आईटी) जयपुर में पदस्थापित हैं। पी.के. सुमन, राजेश बिश्नोई, डी.के. श्रीमाली, दीपक चौहान, शिव प्रजापति, अरविंद कांसोटिया, श्रवणलाल, सत्येंद्र मीणा, सौरभ श्रीवास्तव, अशोक मौर्य, इश्ताक आलम, मुकेश कुमार, राकेश सोंधिया, रमाकांत त्रिवेदी, जी.पी. जोनालिया और जितेन्द्र यादव भी जयपुर में कार्यरत हैं। डिप्टी और असिस्टेंट मैनेजर स्तर पर अजय कुमार जायसवाल, जयप्रकाश, योगेन्द्र, अमृत सक्सेना, सिद्धार्थ सिंह, भूपेन्द्र खींची, मुकेश कुमार सिन्हा, संदीप सक्सेना, राज राजेश और राजीव कुमार दुबे भी जयपुर मुख्यालय से जुड़े हुए हैं।

जूनियर विंग भी जयपुर के ऐश में : डिप्टी और असिस्टेंट मैनेजर्स भी फील्ड से दूर

ठेकेदारों के काम और सुरक्षा मानकों को जांचने की असली जिम्मेदारी जिन डिप्टी मैनेजर्स (डीएम) और असिस्टेंट मैनेजर्स (एएम) की होती है, वे भी जयपुर से बाहर निकलने को तैयार नहीं हैं। ये सभी जयपुर मुख्यालय से अपनी हाजिरी बजा रहे हैं, जिससे नागौर की सोनारी लिग्नाइट माइंस जैसी जगहों पर निगरानी पूरी तरह ठप है। जीजीएम लिग्नाइट अरुण सिंह ने कहा कि वे संबंधित अधिकारी से बात करवाएंगे। खान एवं पेट्रोलियम विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव अपर्णा अरोड़ा ने टिप्पणी से इनकार कर दिया। RSMML के निदेशक पी. रमेश से संपर्क नहीं हो सका।

सुरक्षा-निगरानी पर सवाल: 528 किमी दूर बैठ सालाना 5.76 करोड़ रुपए वेतन उठा रहे अधिकारी

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News