होमशिक्षा-करियरRPSC SI Admit Card 2026 OUT: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड - rpsc sub inspector admit card 2026 released and candidates can download it with one click only
शिक्षा-करियर

RPSC SI Admit Card 2026 OUT: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड - rpsc sub inspector admit card 2026 released and candidates can download it with one click only

RPSC SI Admit Card 2026 OUT: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड राजस्थान सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इस…

Jagran के अनुसार20 सितंबर 2026 को 03:05 pm बजे
RPSC SI Admit Card 2026 OUT: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड - rpsc sub inspector admit card 2026 released and candidates can download it with one click only

सौजन्य से:- Jagran

RPSC SI Admit Card 2026 OUT: राजस्थान सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी, एक क्लिक से करें तुरंत डाउनलोड

राजस्थान सब-इंस्पेक्टर परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए गए हैं। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट के जरिये इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

HighLights

- राजस्थान एसआई परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी।

- 20 सितंबर को होगी परीक्षा।

एजुकेशन डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान सब-इंस्पेक्टर के पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों के लिए एक महत्वपूर्ण खबर है। दरअसल राजस्थान लोक सेवा आयोग RPSC ने सब-इंस्पेक्टर की लिखित परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। जो उम्मीदवार लिखित परीक्षा में उपस्थित होने वाले हैं। वे RPSC की ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर RPSC Sub Inspector Admit Card 2026 डाउनलोड कर सकते हैं। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एप्लीकेशन नंबर, जन्मतिथि और कैप्चा कोड को दर्ज करना होगा।

इन स्टेप्स से डाउनलोड करें एडमिट कार्ड

राजस्थान सब-इंस्पेक्टर परीक्षा का एडमिट कार्ड ऑफिशियल वेबसाइट से डाउनलोड कर सकते हैं। यहां उम्मीदवारों की मदद के लिए एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के निम्नलिखित स्टेप्स बताए जा रहे हैं। उम्मीदवार इन स्टेप्स को फॉलो करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

- एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए सबसे पहले ऑफिशियल वेबसाइट rpsc.rajasthan.gov.in पर जाकर विजिट करें।

- वेबसाइट के होमपेज पर Important Links सेक्शन पर क्लिक करें।

- लिंक पर क्लिक करने के बाद Admit Card for Sub Inspector Comb. Comp. Re-Examination- 2021 लिंक पर क्लिक करें।

- इसके बाद मांगी गई जरूरी डिटेल को ध्यान से दर्ज कर लें।

- लॉगिन डिटेल को दर्ज करने के बाद एडमिट कार्ड स्क्रीन पर ओपन हो जाएगा।

- अंत में इसका एक प्रिंट आउट भी निकाल लें।

इतने पदों पर होगी भर्ती

इस भर्ती अभियान के जरिये कुल 859 उम्मीदवारों का चयन किया जाएगा। इसमें सब-इंस्पेक्टर एपी के लिए कुल 744 पद, सब-इंस्पेक्टर के लिए कुल 64 पद, प्लाटून कमांडर के लिए कुल 35 पद और सब-इंस्पेक्टर के लिए कुल 11 पद आरक्षित किए गए हैं।

एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उसमें दी गई जरूरी जानकारी जैसे अपना रोल नंबर, अपना नाम, परीक्षा का नाम, परीक्षा की तिथि एवं समय आदि की जांच ध्यान से कर लें। इसके साथ ही परीक्षा वाले दिन अपने साथ एडमिट कार्ड एवं आईडी प्रूफ को जरूर साथ लेकर जाएं।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें