होमक्राइमराजस्थान में 'जंगलराज': जयपुर में मध्य प्रदेश का युवक लाठी-डंडों से मारा
क्राइम

राजस्थान में 'जंगलराज': जयपुर में मध्य प्रदेश का युवक लाठी-डंडों से मारा

जयपुर में मानसरोवर क्षेत्र में दिनदहाड़े एक युवक की लाठी-डंडों से हत्या कर दी गई। मध्यप्रदेश का रहने वाला यह युवक हत्या के बाद मौके पर ही दम तोड़ देता है। इसके बाद पुलिस ने महज 42 मिनट में चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

Navbharat Times के अनुसार30 जुलाई 2026 को 04:28 am बजे
राजस्थान में 'जंगलराज': जयपुर में मध्य प्रदेश का युवक लाठी-डंडों से मारा

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान की राजधानी जयपुर के मानसरोवर क्षेत्र में दिनदहाड़े मेट्रो स्टेशन के बाहर एक युवक की हत्या कर देने का मामला सामने आया है। यहां एक मध्यप्रदेश के रहने वाले युवक की लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर हत्या कर दी है।

जयपुर: राजस्थान में अपराधियों के हौंसले किततने बुलंद है, एकक बार फिर इसकी बानगी सामने आई है। राजधानी जयपुर के सबसे व्यस्त और पॉश इलाकों में से एक मानसरोवर से एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहां दिनदहाड़े बेखौफ बदमाशों ने बीच सड़क पर एक युवक को घेरकर लाठी-डंडों से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमलावर युवक को तब तक बेरहमी से पीटते रहे, जब तक कि उसने मौके पर ही दम नहीं तोड़ दिया। इस रोंगटे खड़े कर देने वाली घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

42 मिनट में धरे गए हत्यारे

बता दें कि वारदात की सूचना मिलते ही जयपुर पुलिस भी तुरंत एक्शन मोड में आई। पुलिस प्रशासन ने पूरे शहर में कड़ी नाकाबंदी करवाई। बताया जा रहा है कि इसके बाद त्वरित कार्रवाई करते हुए महज 42 मिनट के रिकॉर्ड समय में हत्या में शामिल चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। यह जानकारी मिल रही है कि पॉश इलाके में हुई इस वारदात के बाद मची अफरा-तफरी के बीच पुलिस की इस त्वरित नाकाबंदी और त्वरित गिरफ्तारी ने अपराधियों को भागने का मौका नहीं दिया।

मृतक की पहचान मध्यप्रदेश निवासी के रूप में

जयपुर पुलिस की ओरर से की गई प्रारंभिक जांच और शिनाख्त की प्रक्रिया में मृतक के बारे में जानकारी मिली है कि वो मध्यप्रदेश का रहने वाला है। पुलिस के अनुसार मृतक युवक की पहचान बलबीर के रूप में हुई है, जो मूल रूप से मध्य प्रदेश का रहने है।वर्तमान में जयपुर में रहकर काम कर रहा था।

नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने एक्स पोस्ट कर सीएम से पूछा सवाल

पूरे मामले में राजनीतिक पारा भी चढ़ गया है। नागौर सांसद हनुमान बेनीवाल ने इस पूरे प्रकरण को एक्स पोस्ट के जरिए शेयर किया है। साथ ही सरकार और प्रशासन पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने लिखा कि 'जयपुर के मानसरोवर थाना क्षेत्र में डंडों से हमला कर एक युवक की निर्मम हत्या का वायरल वीडियो बेहद भयावह, हृदयविदारक और राजस्थान की बिगड़ती कानून-व्यवस्था का जीवंत प्रमाण है। राजधानी जयपुर में खुलेआम इस तरह हत्या होना और अपराधियों का बेखौफ होकर वार करना जयपुर पुलिस कमिश्नरेट की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े करता है।

लेखक के बारे मेंखुशेंद्र तिवारीखुशेंद्र तिवारी नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में सीनियर कंटेट प्रोड्यूसर हैं। वर्तमान में राजस्थान के लिए कवर करते हैं। इसके अलावा दूसरे राज्यों की राजनीति की खबरें कवर करते हैं। खुशेंद्र तिवारी पत्रकारिता की शुरुआत समाचार पत्र से की। बीते 6 सालों से डिजिटल मीडिया के लिए काम कर रहे हैं। पत्रकारिता के क्षेत्र में कुल 15 सालों का अनुभव है। समाचार पत्र में पहले रिपोर्टिंग और बाद में डेस्क पर काम किया। साल 2020 से नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में कार्यरत । राजस्थान की राजनीति, सामाजिक और अपराध की खबरें कवर करता हैं । डेस्क के साथ-साथ ग्राउंड रिपोर्टिंग भी की है । अभी तक राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर, शिक्षा और कला जैसे विषयों पर काम किया है। पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएशन माखनलाल चतुर्वेदी पत्रकारिता और संचार विश्वविद्यालय की है। प्रिंट में काम करने के बाद पिछले छह साल से डिजिटल में नए एक्सपीरियंस के साथ लर्निंग जारी है।

विशेषता: ब्यूरोक्रेसी, पॉलिटिक्ल, आर्ट एंड कल्चर, एजुकेशन और अपराध की खबरों में विशेष दिलचस्पी है। बड़े घटनाक्रमों पर अलग-अलग एंगलों से खबरें लिखना। ओपिनियन लिखना।

पत्रकारिता का अनुभव: पत्रकारिता में कुल 15 सालों का अनुभव है। पत्रकारिता में दिलचस्पी और शुरुआत अखबारों में छोटे- छोटे लेख भेजकर की। इसके बाद इसी क्षेत्र में पोस्ट ग्रेजुएशन कर विधिवत रूप से राजस्थान पत्रिका में फील्ड रिपोर्टिंग की। सबसे पहले आर्ट एंड कल्चर, इसके बाद एजुकेशन की फील्ड में काम किया। \ रिपोर्टिंग के बाद डेस्क के अनुभव को भी समझा।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें