होमक्राइमराजेंद्र राठौड़ बोले- कोटा को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी कर रहे संवाद, REET के समय क्यों हो गए थे गायब ?
क्राइम

राजेंद्र राठौड़ बोले- कोटा को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी कर रहे संवाद, REET के समय क्यों हो गए थे गायब ?

राजेंद्र राठौड़ बोले- कोटा को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी कर रहे संवाद, REET के समय क्यों हो गए थे गायब ? राजेंद्र राठौड़ का राहुल पर हमला, कहा- 50 हजार स्टूडेंट्स नीट की तैयारी कोटा से कर रहे हैं. विद्यार्थियों को अंत…

ETV Bharat के अनुसार16 जून 2026 को 12:59 pm बजे
राजेंद्र राठौड़ बोले- कोटा को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी कर रहे संवाद, REET के समय क्यों हो गए थे गायब ?

सौजन्य से:- ETV Bharat

राजेंद्र राठौड़ बोले- कोटा को बदनाम करने के लिए राहुल गांधी कर रहे संवाद, REET के समय क्यों हो गए थे गायब ?

राजेंद्र राठौड़ का राहुल पर हमला, कहा- 50 हजार स्टूडेंट्स नीट की तैयारी कोटा से कर रहे हैं. विद्यार्थियों को अंतिम समय पर तनाव देंगे.

Published : June 16, 2026 at 5:43 PM IST

कोटा: राहुल गांधी नीट यूजी परीक्षा को लेकर कोटा में स्टूडेंट से संवाद करने वाले हैं. इस मामले पर भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता राजेंद्र राठौड़ ने कोटा में मीडिया से मंगलवार को निजी होटल में बातचीत की. जहां पर राहुल गांधी पर जमकर हमला बोला. उन्होंने कहा कि 50 हजार स्टूडेंट्स नीट की तैयारी कोटा से कर रहे हैं. राहुल गांधी राजनीतिक पर्यटक के रूप में कोटा आ रहे हैं.

इस परीक्षा में शामिल विद्यार्थियों को अंतिम समय पर तनाव देंगे, इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राहुल गांधी ने आते-आते काफी देर कर दी. उन्होंने पिछली सरकार के समय जब 19 पेपर लीक हुए थे, तब वे नहीं आए थे. जबकि 18 परीक्षाएं रद्द हो गई थीं, लाखों युवाओं का भविष्य बर्बाद हो गया था. जैसे नीट का गेस पेपर बाहर आया है, इस तरह से बीते शासन में 26 लाख युवाओं का भविष्य रीट ने तबाह कर दिया था.

राजेन्द्र राठौड़ ने कहा कि नीट के विद्यार्थी को आंदोलन और संवाद के नाम पर बुलाना, तनाव ग्रस्त करना है. कांग्रेस पार्टी अपने खोए हुए जन आधार को ढूंढने की कोशिश कर रही है, लेकिन कामयाब नहीं होगी. राहुल गांधी का दौरा किराए के लोगों को लाकर पूरा कर दिया जाएगा, क्योंकि स्टूडेंट्स से संवाद नहीं हो सकता. यह ढकोसला सिद्ध होगा. कांग्रेस कश्मीर से कन्याकुमारी तक शासन करती थी और आज हाशिए चली गई. बिहार और बंगाल में खाता नहीं खोल पाई है.

राहुल गांधी को अपनी जी हुजूरी करने वाले लोगों से भी आरपीएससी में हुए तांडव के बारे में पूछना चाहिए? नेताओं के बेटों को साक्षात्कार में सबसे ज्यादा नंबर दे दिए गए थे, नौकरियों व डिग्रियों को बेच दिया गया था. आज यह सब रुक गया है. राहुल गांधी ने जिस तरह से नीट पेपर का बहाना लिया है, उसे तरह से रीट पर भी बयान देना चाहिए था.

पढ़ें : पेपर लीक पर तेजस्वी सूर्या का बड़ा बयान, बोले- केंद्र ला रही है फुलप्रूफ सिस्टम, लीक नहीं होंगे पेपर

राहुल गांधी बेमौसम बारिश की तरह करते हैं काम : राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि मैंने कोटा उत्तर विधायक शांति धारीवाल की सभा की तस्वीरें देखी है. इन तस्वीरों में एक भी स्टूडेंट वहां मौजूद नहीं था, केवल कांग्रेस के नेता और वेटर ही मौजूद थे. नीट पेपर लीक में भी राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल की गठित की गई एसआईटी ने ही पूरे प्रकरण का खुलासा किया है. इस मामले में तार पुणे से जुड़े हैं, वहां आरोपी भी गिरफ्तार किए गए हैं. जब पूरा घटनाक्रम महाराष्ट्र में हुआ है तो यह कार्यक्रम के लिए कोटा को क्यों चुना गया. उन्होंने कहा कि राहुल गांधी बे मौसम बारिश की तरह काम करते हैं. जहां पर बिहार में चुनाव थे, तब भी वे बर्फीली वादियों में घूमने चले गए थे. अभी बंगाल में चुनाव थे तो भी ऑस्ट्रेलिया घूमने चले गए. वह चुनाव के मौसम में स्कूबा डाइविंग करने चले जाते हैं.

पैसे लेकर बना दिया था आरपीएससी मेंबर : राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि कांग्रेस के शासनकाल में 19 पेपर लीक हुए थे, तब राहुल गांधी क्यों नहीं पहुंचे. अशोक गहलोत के शासनकाल में बेरोजगारी की दर काफी ऊंची थी, भजनलाल के सरकार में यह चार फीसदी के आसपास पहुंच गई है. राहुल गांधी को पूछना चाहिए कि आरपीएससी के मेंबर बाबूलाल कटारा और रामूराम राईका ने करोड़ों रुपए देकर सदस्य बनने की बात कही है.

उन्होंने कांग्रेस के नेता दिनेश खोड़निया को यह पैसा दिया था. सदस्य बनने के लिए शुरुआत में एक मुश्त 1 करोड़ और बाद में 25 लाख माह देना तय किया गया था. सागवाड़ा के दिनेश खोड़निया के सीधे पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से संबंध रहे हैं. इधर, उन्हीं के बनाए सदस्य मंजू शर्मा और संगीता आर्य ने इस्तीफा दे दिया है. पिछले शासन में जिस तरह से पेपर लीक हुए थे, भर्तियों में गड़बड़ी को सचिन पायलट पैदल यात्रा करते हुए अजमेर राजस्थान लोक सेवा आयोग तक पहुंच गए थे.

प्रसुताओं का मामला अमानवीय था : भाजपा नेता राठौड़ ने कहा कि भजनलाल के शासन में 410 परीक्षाएं हो गईं, लेकिन एक भी पेपर लीक नहीं हुआ है. भर्तियों का कैलेंडर बन गया है और 1 लाख से ज्यादा नौकरी दे दी गई है. 1.32 लाख की भर्ती प्रक्रियाधीन है. वहीं 1 लाख से ज्यादा की भर्ती प्रस्तावित है. कांग्रेस के शासनकाल में फर्जी डिग्री और दिव्यांग प्रमाण पत्र के मामले भी हमारी सरकार ने खोले हैं.

राहुल गांधी के पिता के नाम पर ही बने राजीव गांधी स्टडी सर्किल के पास रीट परीक्षा की जिम्मेदारी थी. इसके मुखिया डीपी जारौली में उन्हें कोई दोष नजर नहीं आ रहा है. राजस्थान की कांग्रेस की सरकार और सत्ता पर जब उनका नियंत्रण था, तब यह लोग पेपर लीक में शामिल रहे हैं. कांग्रेस के अंतर्कलह का राहुल गांधी ध्यान देते तो सब कुछ ठीक रहता. कोटा और बीकानेर में प्रसूताओं की मौत के मामले में उन्होंने कहा कि यह पूरी तरह से अमानवीय घटनाक्रम रहा है. इस मामले में मैंने चिकित्सा मंत्री गजेंद्र सिंह खींवसर और मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा से बात की है. पूरे प्रकरण पर हमारी सरकार जांच करवा रही है. इस मामले में दोषियों पर पूरी कार्रवाई की जाएगी. इस दौरान ऊर्जा मंत्री हीरालाल नागर, विधायक संदीप शर्मा, कल्पना देवी और जिलाध्यक्ष राकेश जैन शामिल हैं.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News