होमकृषिरांची-अजमेर वाया जयपुर चलेगी अमृत भारत ट्रेन, उत्तर-पश्चिम रेलवे को रैक मिला, एक महीने में घोषणा संभव - Ranchi News
कृषि

रांची-अजमेर वाया जयपुर चलेगी अमृत भारत ट्रेन, उत्तर-पश्चिम रेलवे को रैक मिला, एक महीने में घोषणा संभव - Ranchi News

- Hindi News - Local - Jharkhand - Ranchi - Amrit Bharat Train Will Run From Ranchi To Ajmer Via Jaipur, North Western Railway Has Got The Rack, Announcement Possible In A Month रांची-अजमेर वाया जयपुर चलेगी अमृत भारत ट्र…

Dainik Bhaskar के अनुसार24 जून 2026 को 06:06 am बजे
रांची-अजमेर वाया जयपुर चलेगी अमृत भारत ट्रेन, उत्तर-पश्चिम रेलवे को रैक मिला, एक महीने में घोषणा संभव - Ranchi News

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar

- Hindi News

- Local

- Jharkhand

- Ranchi

- Amrit Bharat Train Will Run From Ranchi To Ajmer Via Jaipur, North Western Railway Has Got The Rack, Announcement Possible In A Month

रांची-अजमेर वाया जयपुर चलेगी अमृत भारत ट्रेन, उत्तर-पश्चिम रेलवे को रैक मिला, एक महीने में घोषणा संभव

- कॉपी लिंक

रांची से अजमेर वाया जयपुर अमृत भारत वर्जन 3.0 ट्रेन चलेगी। पहली बार राज्य को अत्याधुनिक सुविधाओं से युक्त यह ट्रेन मिलने जा रही है। इस ट्रेन के लिए रैक तैयार कर लिया गया है। उत्तर-पश्चिम रेलवे को यह रैक मिल भी गया है। ट्रेन कब से चलेगी, भारतीय रेलवे

दक्षिण-पूर्व रेलवे जेडआरयूसीसी सदस्य अरुण जोशी ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर-पश्चिम रेलवे को अमृत भारत वर्जन 3.0 का नया रैक प्राप्त हो चुका है। अजमेर-जयपुर-रांची रेलखंड पर यात्रियों की बढ़ती मांग और लंबी दूरी की बेहतर कनेक्टिविटी को देखते हुए इस मार्ग को प्राथमिकता दी जा रही है।

इन स्पेशल ट्रेनों के फेरे भी बढ़ेंगे

रांची रेल मंडल ने यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए संतरागाछी-अजमेर स्पेशल ट्रेन (वाया रांची) और हटिया-लोकमान्य तिलक टर्मिनस (एलटीटी) स्पेशल ट्रेन के फेरे बढ़ाने का प्रस्ताव भेजा है। दोनों ट्रेनें साप्ताहिक हैं। हटिया-एलटीटी का फेरा 15 जून को समाप्त हो चुका है और संतरागाछी-अजमेर का अंतिम फेरा 29 जून को है। प्रस्ताव मंजूर होने पर दोनों रूटों पर यात्रियों को लंबी दूरी की यात्रा के लिए कनेक्टिविटी मिल सकेगी।

समय-सारणी की घोषणा जल्द

संभावित रूट: प्रस्तावित ट्रेन रूट अजमेर से शुरू होकर सवाई माधोपुर, सिंगरौली, चोपन, रेणुकूट, गढ़वा रोड, डाल्टनगंज, टोरी और लोहरदगा होते हुए रांची तक जाने का है।

ट्रेन में 22 कोच होंगे: ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे। इनमें 2 फर्स्ट एसी, 2 सेकंड एसी, 5 थर्ड एसी, 8 स्लीपर, 4 जनरल और 2 पावर कोच शामिल होंगे। इस ट्रेन में पैंट्री कार भी होगी।

ट्रेन में झटका रहित सेमी-ऑटोमैटिक कपलर, आधुनिक इंटीरियर, अधिक लेगरूम, उन्नत शौचालय, सीसीटीवी आधारित सुरक्षा व्यवस्था सहित कई अत्याधुनिक सुविधाएं उपलब्ध होंगी, जिससे यात्रियों को कम खर्च में प्रीमियम श्रेणी जैसा यात्रा अनुभव मिल सकेगा। मोबाइल चार्जिंग पॉइंट, डिजिटल पैसेंजर सूचना डिस्प्ले जैसी सुविधाएं मिलेंगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News