होमकृषिRajasthan Weather Update: जयपुर में बारिश के बाद बदला मौसम, 11 जिलों में अलर्ट
कृषि

Rajasthan Weather Update: जयपुर में बारिश के बाद बदला मौसम, 11 जिलों में अलर्ट

Rajasthan Weather Update राजस्थान में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को राजधानी जयपुर में मौसम ने अचानक करवट ली. दोपहर बाद शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. बारिश के चलते सड़कों पर पानी बहने लगा और लो…

gnttv.com के अनुसार20 अगस्त 2026 को 01:56 pm बजे
Rajasthan Weather Update: जयपुर में बारिश के बाद बदला मौसम, 11 जिलों में अलर्ट

सौजन्य से:- gnttv.com

Rajasthan Weather Update

राजस्थान में मानसून की गतिविधियों के बीच गुरुवार को राजधानी जयपुर में मौसम ने अचानक करवट ली. दोपहर बाद शहर के कई इलाकों में तेज बारिश हुई. बारिश के चलते सड़कों पर पानी बहने लगा और लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. वहीं, दिल्ली में खराब मौसम का असर हवाई यातायात पर भी देखने को मिला. गुरुवार सुबह दिल्ली से आने वाली दो फ्लाइट्स को जयपुर इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर डायवर्ट कर दिया गया. हालांकि अब कई जिलों में अलर्ट जारी कर दिया गया है.

11 जिलों में बारिश का अलर्ट

मौसम विभाग ने गुरुवार को राजस्थान के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है. विभाग के अनुसार प्रदेश में बारिश का यह दौर अगले दो दिन तक जारी रह सकता है. पिछले 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा में करीब 1 सेंटीमीटर बारिश रिकॉर्ड की गई. इसके अलावा खैरथल-तिजारा, बारां, कोटा, प्रतापगढ़ और सलूंबर में भी बारिश दर्ज हुई.

श्रीगंगानगर सबसे गर्म, माउंट आबू सबसे ठंडा

बुधवार को राजस्थान के अलग-अलग हिस्सों में तापमान में काफी अंतर देखने को मिला. श्रीगंगानगर 39.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ प्रदेश का सबसे गर्म शहर रहा. वहीं, माउंट आबू में सबसे कम 23.7 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया और यह प्रदेश का सबसे ठंडा शहर रहा.

उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बढ़ेगी बारिश

मौसम विभाग के मुताबिक पूर्वी भारत के ऊपर बना वेल मार्क्ड लो प्रेशर एरिया कमजोर होकर लो प्रेशर एरिया में बदल गया है. इससे जुड़ा सिस्टम उत्तर-पूर्वी राजस्थान के आसपास बना हुआ है. इसी सिस्टम के प्रभाव से उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने की संभावना है. 20 से 23 अगस्त के बीच भरतपुर, जयपुर संभाग और शेखावाटी क्षेत्र के कुछ जिलों में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है.

पश्चिमी राजस्थान में मानसून रहेगा कमजोर

वहीं, पश्चिमी राजस्थान में मानसून कमजोर रहने की संभावना जताई गई है. जोधपुर और बीकानेर संभाग के अधिकांश हिस्सों में अगले एक सप्ताह मौसम मुख्य रूप से शुष्क रहने का अनुमान है. हालांकि श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़, चूरू और आसपास के इलाकों में 21 से 23 अगस्त के दौरान मध्यम बारिश हो सकती है.

उदयपुर, कोटा और अजमेर में भी शुष्क मौसम

मौसम विभाग के अनुसार उदयपुर, कोटा और अजमेर संभाग में भी अगले एक सप्ताह अधिकांश हिस्सों में मौसम शुष्क रहने की संभावना है. यानी प्रदेश के अलग-अलग इलाकों में बारिश को लेकर स्थिति अलग-अलग रह सकती है. जहां उत्तर-पूर्वी राजस्थान में बारिश की गतिविधियां बढ़ने के आसार हैं, वहीं पश्चिमी राजस्थान के ज्यादातर हिस्सों में मौसम शुष्क रहने का अनुमान है.

ये भी पढ़ें

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें