होम›कृषि›Rajasthan Weather: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से थमी बारिश, अब एंटी-साइक्लोन बढ़ाएगा गर्मी का पारा, जानें IMD अलर्ट
कृषि

Rajasthan Weather: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से थमी बारिश, अब एंटी-साइक्लोन बढ़ाएगा गर्मी का पारा, जानें IMD अलर्ट

Rajasthan Weather Updae: राजस्थान में आज से मौसम करवट बदलेगा और कई जिलों में तेज धूप के साथ पारा बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। इसी बीच अक्टूबर महीने में बारिश कब होगी इसको लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किय…

Navbharat Times के अनुसार30 सितंबर 2026 को 04:04 am बजे
Rajasthan Weather: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से थमी बारिश, अब एंटी-साइक्लोन बढ़ाएगा गर्मी का पारा, जानें IMD अलर्ट

सौजन्य से:- Navbharat Times

Rajasthan Weather Updae: राजस्थान में आज से मौसम करवट बदलेगा और कई जिलों में तेज धूप के साथ पारा बढ़ने की संभावना मौसम विभाग ने जारी की है। इसी बीच अक्टूबर महीने में बारिश कब होगी इसको लेकर फिलहाल कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। NBT पर आगे जानिए आपके शहर के मौसम का हाल।

जयपुर: राजस्थान में मौसम ने एक बार फिर करवट ले ली है। पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर और आसपास के इलाकों में मंगलवार को तेज आंधी के साथ पड़ी हल्की बौछारों के बाद अब वेस्टर्न डिस्टर्बेंस का असर कमजोर पड़ने लगा है। प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आसमान साफ होते ही तेज धूप खिली है, जिससे दिन के पारे में अचानक 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक का उछाल दर्ज किया गया है।

'एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन' होगा सक्रिय

मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, राज्य में एक बार फिर 'एंटी-साइक्लोनिक सर्कुलेशन' सक्रिय हो रहा है। इसके प्रभाव से आगामी दिनों में राज्य में मौसम पूरी तरह शुष्क रहेगा और अक्टूबर के पहले सप्ताह में दिन के तापमान में क्रमिक बढ़ोतरी के साथ हल्की गर्मी का अहसास बढ़ेगा।

रात में हल्की गुलाबी ठंड, दिन में बाड़मेर-जैसलमेर सबसे गर्म

प्रदेश में जहां एक तरफ दिन के समय चिलचिलाती धूप से गर्मी महसूस हो रही है, वहीं शेखावाटी और उदयपुर संभाग सहित जयपुर, सीकर व चूरू जैसे जिलों में रात के तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। राजस्थान के कई हिस्सों में रात का पारा 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास पहुंच चुका है, जिससे सुबह-शाम हल्की गुलाबी ठंडक का अहसास शुरू हो चुका है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम न्यूनतम तापमान उदयपुर में 19.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जबकि जैसलमेर और बाड़मेर 36.6 डिग्री सेल्सियस अधिकतम तापमान के साथ सबसे गर्म शहर रहे।

प्रमुख शहरों का न्यूनतम व अधिकतम तापमान

नीचे प्रदेश के प्रमुख शहरों में दर्ज किया गया तापमान (डिग्री सेल्सियस में) दिया गया है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें