होम›कृषि›राजस्थान में फिर बढ़ने लगा दिन का पारा, रात में ठंडक का अहसास
कृषि

राजस्थान में फिर बढ़ने लगा दिन का पारा, रात में ठंडक का अहसास

राजस्थान में फिर बढ़ने लगा दिन का पारा, रात में ठंडक का अहसास जयपुर, सीकर और चूरू समेत शेखावाटी के कई इलाकों में रात का तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान उदयप…

Hindustan के अनुसार30 सितंबर 2026 को 07:04 am बजे
राजस्थान में फिर बढ़ने लगा दिन का पारा, रात में ठंडक का अहसास

सौजन्य से:- Hindustan

राजस्थान में फिर बढ़ने लगा दिन का पारा, रात में ठंडक का अहसास

जयपुर, सीकर और चूरू समेत शेखावाटी के कई इलाकों में रात का तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान उदयपुर में करीब 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

राजस्थान में सितंबर के आखिरी दिनों में मौसम का मिजाज लगातार बदल रहा है। कहीं दिन में तेज धूप के साथ तापमान बढ़ रहा है तो कहीं दोपहर बाद बादल, आंधी और हल्की बारिश देखने को मिल रही है। मंगलवार को बीकानेर और आसपास के इलाकों में अचानक मौसम बदला। दोपहर बाद बादल छाए और तेज आंधी चली। कुछ जगहों पर हल्की बारिश भी हुई।

दूसरी ओर प्रदेश के कई शहरों में दिन के समय मौसम साफ रहा और धूप निकलने से तापमान में 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई। हालांकि बारिश के बाद रात के तापमान में ज्यादा तेजी नहीं आई है। जयपुर, सीकर, चूरू समेत शेखावाटी के कई इलाकों में रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

बीकानेर में दोपहर बाद बदला मौसम

मंगलवार को बीकानेर और आसपास के इलाकों में दिन की शुरुआत सामान्य रही, लेकिन दोपहर बाद मौसम ने करवट ली। आसमान में बादल छाए और तेज हवाओं के साथ आंधी चली। कुछ स्थानों पर हल्की बौछारें भी गिरीं। अचानक बदले मौसम से लोगों को दिन की गर्मी से राहत मिली।

वहीं प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में मौसम साफ रहा। जयपुर, भरतपुर, कोटा, अजमेर, उदयपुर और जोधपुर संभाग के अधिकांश क्षेत्रों में धूप निकली। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद अब कई इलाकों में आसमान साफ होने लगा है।

बाड़मेर-जैसलमेर में सबसे ज्यादा गर्मी

धूप निकलने के कारण मंगलवार को कई शहरों के तापमान में बढ़ोतरी हुई। उदयपुर, बाड़मेर, सीकर, अजमेर और भीलवाड़ा में दिन के तापमान में करीब 1 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ोतरी दर्ज की गई।

पश्चिमी राजस्थान के बाड़मेर और जैसलमेर सबसे गर्म रहे। दोनों जिलों में दिन का तापमान 36.6 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। यानी प्रदेश के पश्चिमी हिस्सों में सितंबर के आखिरी दिनों में भी गर्मी का असर बना हुआ है।

रात में 20 डिग्री के आसपास तापमान

दिन में तापमान बढ़ने के बावजूद रात का मौसम अलग तस्वीर दिखा रहा है। पिछले दिनों हुई बारिश के बाद कई जिलों में सुबह और रात के समय हल्की ठंडक महसूस होने लगी है।

जयपुर, सीकर और चूरू समेत शेखावाटी के कई इलाकों में रात का तापमान करीब 20 डिग्री सेल्सियस के आसपास बना हुआ है। मंगलवार को प्रदेश में सबसे कम रात का तापमान उदयपुर में करीब 19 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

यानी राजस्थान में फिलहाल मौसम का दोहरा असर देखने को मिल रहा है। दिन में धूप और बढ़ती गर्मी है, जबकि रात में मौसम अपेक्षाकृत सुहावना हो रहा है।

अक्टूबर की शुरुआत में कैसा रहेगा मौसम?

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि अक्टूबर की शुरुआत में राजस्थान का मौसम कैसा रहेगा? मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के अनुसार, राज्य में अब मौसम साफ रहने की संभावना है। आसमान साफ रहने के साथ धूप निकलने से दिन के तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी हो सकती है।

मौसम विभाग के अनुसार अक्टूबर के पहले सप्ताह में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मौसम साफ रहने और दिन में हल्की गर्मी रहने की संभावना है। यानी बारिश के दौर के बाद अब राजस्थान में एक बार फिर तापमान बढ़ने का सिलसिला शुरू हो सकता है।

पश्चिमी राजस्थान में फिर बढ़ेगी गर्मी

मौसम विभाग ने पश्चिमी राजस्थान के लिए भी तापमान बढ़ने का अनुमान जताया है। एंटी साइक्लोन बनने के कारण पश्चिमी जिलों में एक बार फिर गर्मी का असर बढ़ सकता है। ऐसे में बाड़मेर, जैसलमेर समेत पश्चिमी राजस्थान के अन्य इलाकों में दिन के तापमान में और बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें