Rajasthan Ka Mausam: बारिश, ओले और फिर ठंडक, आज कैसा रहेगा मौसम? IMD की नई चेतावनी जानें
Rajathan Weather Update: राजस्थान में सोमवार को हुई तेज बारिश ने रात होते होते तापमान में भारी गिरावट ला दी। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए एक नया अलर्ट जारी किया है। NBT पर आगे जानिए आज कैसा रहेगा मौसम और बारिश होग…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajathan Weather Update: राजस्थान में सोमवार को हुई तेज बारिश ने रात होते होते तापमान में भारी गिरावट ला दी। इसी बीच मौसम विभाग ने प्रदेश के लिए एक नया अलर्ट जारी किया है। NBT पर आगे जानिए आज कैसा रहेगा मौसम और बारिश होगी या नहीं।
जयपुर: राजस्थान में बीते 24 घंटों के दौरान मौसम का मिजाज अचानक बदल गया। वेस्टर्न डिस्टर्बेंस के सक्रिय होने के कारण प्रदेश के कई हिस्सों में तेज अंधड़ और तूफानी बारिश दर्ज की गई। सोमवार सुबह पाकिस्तान की सीमा की ओर से आई तेज धूलभरी आंधी ने श्रीगंगानगर, बीकानेर और हनुमानगढ़ में दिन में ही अंधेरा छा दिया। इसके बाद बीकानेर, जयपुर और चूरू समेत कई जिलों में गरज-चमक के साथ ओले गिरे और तेज बारिश हुई।
मौसम में आए इस अचानक बदलाव का सबसे ज्यादा असर सीकर, नागौर, जयपुर, दौसा, अलवर, टोंक और सवाई माधोपुर जिलों में देखने को मिला। प्रदेश में सर्वाधिक बारिश सीकर जिले के लोसल में 47 मिमी दर्ज की गई। तेज अंधड़ और बारिश के कारण दिन और रात के तापमान में बड़ी गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को झुलसाने वाली गर्मी से राहत मिली है।
रात के तापमान में भारी गिरावट, शेखावाटी में बढ़ी ठंडक
बारिश और ठंडी हवाओं के असर से पश्चिमी और उत्तरी राजस्थान के कई हिस्सों में पारा सामान्य से नीचे चला गया है। जैसलमेर में अधिकतम तापमान 36.3 डिग्री और बाड़मेर में 35.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। वहीं, शेखावाटी अंचल (सीकर, फतेहपुर, झुंझुनूं) में रात का तापमान तेजी से गिरकर 20 डिग्री सेल्सियस से नीचे पहुंच गया, जिससे क्षेत्र में अचानक ठंडक का अहसास होने लगा है। बीते दिन प्रदेश में सबसे अधिक तापमान फलोदी में 39.4 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया।
आज कैसा रहे मौसम?
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, 29 सितंबर से पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव धीरे-धीरे कम होने लगेगा। हालांकि, पूर्वी राजस्थान के कुछ सीमित इलाकों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। राज्य के शेष अधिकांश भागों में आगामी 4 से 7 दिनों तक मौसम मुख्यतः शुष्क रहने का अनुमान है। मौसम विभाग ने बताया कि पश्चिमी जिलों में एंटी-साइक्लोन बनने की संभावना के चलते धूप खिलेगी और तापमान में 3 से 4 डिग्री सेल्सियस तक की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे हल्की गर्मी फिर लौट सकती है।
प्रदेश के प्रमुख शहरों का तापमान
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान में फिर बढ़ने लगा दिन का पारा, रात में ठंडक का अहसास

Rajasthan Weather: वेस्टर्न डिस्टर्बेंस से थमी बारिश, अब एंटी-साइक्लोन बढ़ाएगा गर्मी का पारा, जानें IMD अलर्ट

राजस्थान-दिन का पारा 3 डिग्री तक बढ़ा, रात में ठंडक: बीकानेर में आंधी-बारिश, बाड़मेर-जैसलमेर सबसे गर्म; जानें- अक्टूबर की शुरुआत में कैसा रहेगा मौसम - Jaipur News


