होम›क्राइम›आधी रात जयपुर में काली थार ने युवक को रौंदा; 400 CCTV खंगाल पुलिस ने दबोचे 3 डॉक्टर
क्राइम

आधी रात जयपुर में काली थार ने युवक को रौंदा; 400 CCTV खंगाल पुलिस ने दबोचे 3 डॉक्टर

आधी रात जयपुर में काली थार ने युवक को रौंदा; 400 CCTV खंगाल पुलिस ने दबोचे 3 डॉक्टर जवाहर नगर थाना पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CC…

livehindustan.com के अनुसार30 सितंबर 2026 को 09:04 am बजे
आधी रात जयपुर में काली थार ने युवक को रौंदा; 400 CCTV खंगाल पुलिस ने दबोचे 3 डॉक्टर

सौजन्य से:- livehindustan.com

आधी रात जयपुर में काली थार ने युवक को रौंदा; 400 CCTV खंगाल पुलिस ने दबोचे 3 डॉक्टर

जवाहर नगर थाना पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया।

जयपुर में आधी रात सड़क पर हुए एक भीषण हादसे का राज करीब एक हफ्ते बाद खुला। 22 सितंबर की रात राजापार्क के उदय मार्ग चौराहे पर स्कूटी सवार युवक को काली थार ने जोरदार टक्कर मारी। टक्कर के बाद थार स्कूटी और युवक को करीब 15 फीट तक घसीटती चली गई। युवक गंभीर घायल हुआ और आरोपी मौके से फरार हो गए।

इलाज के दौरान रविवार को युवक की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले को सिर्फ सड़क हादसा मानकर जांच नहीं रोकी। करीब 100 किलोमीटर के दायरे में 400 CCTV फुटेज खंगाले गए और आखिरकार पुलिस उस काली थार तक पहुंच गई। जांच में सामने आया कि हादसे के वक्त थार में तीन डॉक्टर सवार थे।

हादसे के बाद थार बनी पुलिस के लिए सबसे बड़ा सुराग

जवाहर नगर थाना पुलिस के सामने सबसे बड़ी चुनौती यह थी कि हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो चुका था। पुलिस ने घटनास्थल के आसपास लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगालना शुरू किया।

इसके बाद टीम ने थार के संभावित रूट को ट्रेस किया। अलग-अलग स्थानों पर लगे कैमरों की फुटेज को जोड़ते हुए पुलिस करीब 100 किलोमीटर के दायरे में पहुंची। करीब 400 CCTV फुटेज की जांच के बाद पुलिस को काली थार का रजिस्ट्रेशन नंबर मिल गया।

यही नंबर जांच की सबसे अहम कड़ी बना और पुलिस आरोपियों तक पहुंच गई।

सालासर से दो डॉक्टर डिटेन, तीसरे को थाने बुलाया

पुलिस ने थार में सवार बताए गए राजेश धाकड़ और यथार्थ हंस को सालासर से डिटेन किया। दोनों से पूछताछ के बाद पुलिस ने धर्मेंद्र कड़वा को थाने बुलाया और उसे भी डिटेन कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, धर्मेंद्र कड़वा थार चला रहा था। वह डीडवाना-कुचामन का रहने वाला है। यथार्थ हंस और राजेश धाकड़ चित्तौड़गढ़ के रहने वाले हैं। पुलिस ने हादसे में इस्तेमाल काली थार को भी जब्त कर लिया है।

तीनों डॉक्टर विदेश से MBBS की पढ़ाई करके भारत लौटे हैं और FMGE परीक्षा पास करने के बाद इंटर्नशिप कर रहे हैं।

धरने से निकलकर दोस्त के घर जा रहे थे

पुलिस जांच में सामने आया कि तीनों डॉक्टर चिकित्सा शिक्षा निदेशालय में चल रहे इंटर्नशिप कर रहे डॉक्टरों के धरने में शामिल हुए थे। 16 सितंबर से चल रहे इस धरने के बाद तीनों देर रात करीब साढ़े 11 बजे धर्मेंद्र के दोस्त के घर जवाहर नगर जाने के लिए निकले थे।

FMG डॉक्टर इंटर्नशिप के बदले 21,700 रुपए स्टाइपेंड की मांग कर रहे हैं। इसी दौरान राजापार्क के उदय मार्ग चौराहे पर हादसा हुआ।

विजय खाना पहुंचाने निकला था, लेकिन घर नहीं लौट सका

हादसे में जान गंवाने वाला विजय पासवान 24 साल का था। वह मूल रूप से उत्तर प्रदेश का रहने वाला था और करीब तीन साल पहले जयपुर आया था। आदर्श नगर स्थित चिकन हंट में काम करता था और वहीं रहता था।

22 सितंबर की रात वह चिकन हंट से जवाहर नगर टीला नंबर-7 स्थित दोस्तों के घर खाना देने के लिए स्कूटी से निकला था। उसे शायद अंदाजा भी नहीं था कि रास्ते में एक तेज रफ्तार थार उसकी जिंदगी बदल देगी।

उदय मार्ग चौराहे पर काली थार ने उसकी स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर के बाद विजय और उसकी स्कूटी करीब 15 फीट तक घसीटते चले गए। हादसे के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया।

सिर में गंभीर चोट, SMS ट्रोमा सेंटर में हुआ ऑपरेशन

हादसे में विजय के सिर, कंधे और हाथ में गंभीर चोटें आई थीं। पुलिस ने उसे SMS अस्पताल के ट्रोमा सेंटर में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने उसके सिर का ऑपरेशन किया, लेकिन उसकी हालत गंभीर बनी रही।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें