Rajasthan Weather : राजस्थान में आज फिर दिख सकता है रेत का बवंडर, IMD ने यहां जारी किया अलर्ट
Rajasthan Weather : राजस्थान में आज फिर दिख सकता है रेत का बवंडर, IMD ने यहां जारी किया अलर्ट Aaj Ka Rajasthan Mausam: राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 15 से अधिक जिलों में आंधी, बारिश और…

सौजन्य से:- Amar Ujala
Rajasthan Weather : राजस्थान में आज फिर दिख सकता है रेत का बवंडर, IMD ने यहां जारी किया अलर्ट
Aaj Ka Rajasthan Mausam: राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां तेज हो गई हैं। मौसम विभाग ने 15 से अधिक जिलों में आंधी, बारिश और वज्रपात का अलर्ट जारी किया है। अगले 4-5 दिन मौसम सक्रिय रहने की संभावना है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
पश्चिमी राजस्थान में आज फिर रेत का बवंडर देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग के अनुसार आज राजस्थान के पश्चिमी हिस्से में मौसम सबसे ज्यादा सक्रीय है। राजस्थान में प्री-मानसून गतिविधियां अब पूरी तरह सक्रिय हो चुकी हैं। मौसम विभाग का कहना है कि अगले चार से पांच दिनों तक प्रदेश के कई हिस्सों में आंधी, बारिश और मेघगर्जन का दौर जारी रहेगा। पश्चिमी विक्षोभ और सक्रिय ट्रफ लाइन के असर से पूर्वी और पश्चिमी राजस्थान दोनों क्षेत्रों में मौसम का मिजाज बदला हुआ रहेगा।
मौसम विभाग ने आज प्रदेश के ज्यादातर हिस्सों में आंधी और बारिश का अलर्ट जारी किया है। इसमें पूर्वी राजस्थान के 22 शहरों में यलो श्रेणी का अलर्ट है जबकि पश्चिमी राजस्थान के 7 शहरों में ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार बीकानेर, चूरू, हनुमानगढ़, गंगानगर, जैसलमेर, नागौर, पाली और फलौदी में आज 60 से 70 किमी की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और इसके साथ बारिश तथा वज्रपात भी देखने को मिल सकता है।
अगले पांच दिन मौसम तंत्र रहेगा सक्रीय
मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि पंजाब से बिहार तक सक्रिय मौसमी ट्रफ, पश्चिमी विक्षोभ और राजस्थान के ऊपर बने चक्रवाती परिसंचरण के कारण प्रदेश में लगातार नमी पहुंच रही है। यही वजह है कि अगले तीन से पांच दिनों तक बारिश और आंधी की गतिविधियां बनी रहने की संभावना है।
यह भी पढें- CJP Protest in Jaipur: प्रदर्शन कर रहे अभिजीत दीपके को मारे थप्पड़, पुलिस ने युवकों को हिरासत में लिया
हालांकि इस बदले मौसम से भीषण गर्मी से राहत मिलेगी। जयपुर, अलवर, भरतपुर, सीकर, झुंझुनूं, भीलवाड़ा, बूंदी और चित्तौड़गढ़ समेत कई जिलों में तापमान में गिरावट दर्ज हो सकती है। पश्चिमी राजस्थान के श्रीगंगानगर, चूरू, हनुमानगढ़, नागौर, जैसलमेर और फलौदी में तेज आंधी का असर अधिक देखने को मिल सकता है।
मौसम विभाग के अनुसार आगामी दिनों में प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में बादल छाए रहने, गरज-चमक के साथ बारिश और तेज हवाएं चलने का सिलसिला जारी रहेगा। ऐसे में लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी गई है।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


