राजस्थान में मानसून की तेज़ धारा: भारी बारिश का अलर्ट
राजस्थान में मानसून पूरी तरह से सक्रिय हो गया है। अगले दो दिनों तक 11 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट है।

सौजन्य से:- Navbharat Times
प्रदेश में मानसून प्रचंड रूप धारण कर चुका है। बीते 24 घंटों में ब्यावर में रिकॉर्ड 9 इंच बारिश दर्ज की गई। जयपुर मौसम केंद्र के अनुसार अगले दो दिनों तक जयपुर, कोटा, उदयपुर और अजमेर संभाग सहित 11 जिलों में भारी से अतिभारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है।
जयपुर: राजस्थान में मानसून पूरी रंगत में आ चुका है। बुधवार को प्रदेश में इस सीजन की सबसे धुआंधार बारिश दर्ज की गई। ब्यावर में मूसलाधार बारिश ने पिछले सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए, जहां 24 घंटों में रिकॉर्ड 9 इंच पानी बरसा। इसके अलावा अजमेर और भीलवाड़ा जिलों में भी कई जगहों पर 3 से 5 इंच तक बारिश दर्ज की गई। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए अगले दो दिनों तक पूरे प्रदेश में झमाझम बारिश और गुरुवार को 11 जिलों में भारी बारिश का 'ऑरेंज अलर्ट' जारी किया है।
ब्यावर के बदनौर में रिकॉर्ड बारिश, नदियां उफान पर
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, पिछले 24 घंटों के दौरान सबसे ज्यादा बारिश ब्यावर के पास बदनौर इलाके में 225 मिमी दर्ज हुई। भीषण बारिश से खेत, खुले मैदान और निचली बस्तियां जलमग्न हो गईं तथा बरसाती नदियां-नाले उफान पर आ गए। ब्यावर के अलावा डूंगरपुर, बांसवाड़ा, जोधपुर, जैसलमेर, बीकानेर, भरतपुर, नागौर, बूंदी, अलवर और पाली के कई क्षेत्रों में भी 2 इंच तक बारिश दर्ज की गई है।
क्यों बना हुआ है इतना मजबूत सिस्टम?
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य में मानसून के अति-सक्रिय रहने के लिए परिस्थितियां पूरी तरह अनुकूल हैं। वर्तमान में मानसून ट्रफ लाइन अपनी सामान्य स्थिति पर बनी हुई है, जो बीकानेर, टोंक, गुना और दमोह से होकर गुजर रही है। इसके साथ ही उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर एक मजबूत साइक्लोनिक सर्कुलेशन (परिसंचरण तंत्र) सक्रिय है। इन दोनों मौसमी प्रणालियों के संयुक्त प्रभाव से पूरे राज्य में अगले 48 घंटों तक अच्छी बारिश का दौर जारी रहेगा। विशेषकर दक्षिणी राजस्थान में कहीं-कहीं भारी से अतिभारी बारिश होने के आसार हैं।
तात्कालिक मौसम चेतावनी और आगे का हाल
मौसम विभाग की ओर से जारी तात्कालिक चेतावनी के मुताबिक, राज्य के हनुमानगढ़, श्रीगंगानगर, बीकानेर, चूरू, झुंझुनूं, सीकर, जयपुर, कोटा, उदयपुर, पाली, राजसमंद में 30 से 40 किमी/घंटे की रफ्तार से तेज हवाओं के साथ मध्यम से भारी बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार, 25 जुलाई के बाद पश्चिमी राजस्थान के इलाकों में बारिश की गतिविधियों में थोड़ी कमी देखने को मिल सकती है, लेकिन पूर्वी व दक्षिणी राजस्थान में मानसूनी बादल मेहरबान रहेंगे।
प्रदेश के प्रमुख जिलों का न्यूनतम और अधिकतम संभावित तापमान
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

सलूंबर के लसाड़िया में साढ़े 9 इंच बारिश: खरका नदी में पानी की आवक शुरू, उदयपुर में आज भारी बारिश का अलर्ट - Udaipur News

राजस्थान के सूखे में मवेशियों का पलायन, पंजाब विधानसभा अध्यक्ष की प्रधानमंत्री से हस्तक्षेप की मांग

आज 11 जिलों में भारी बारिश की चेतावनी: राजस्थान में एक दिन में 9 इंच तक पानी बरसा, सीजन में सबसे ज्यादा बरसात - Jaipur News


