राजस्थान में मानसून का आगमन: 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट, भारी से अति भारी बारिश की चेतावनी है
राजस्थान में मानसून का आगमन हो गया है। मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है, जहां मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ 40-60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है। जोधपुर, पाली, जालोर और बाड़मेर जिलों में पिछले 24 घंटों में 3 इंच तक पानी बरसा है। सूत्र: NBT

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में मानसून ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया है। मौसम विभाग ने जयपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग के 14 जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं और मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। आगे NBT पर जानिए आपके जिले के मौसम का हाल।
जयपुर: राजस्थान में मानसून पूरी तरह मेहरबान है। बंगाल की खाड़ी में बने डिप्रेशन सिस्टम और मानसून ट्रफ के सक्रिय होने से प्रदेश के कई हिस्सों में झमाझम बारिश का दौर जारी है। मौसम विभाग ने राज्य में 9 जुलाई तक भारी से अति भारी बारिश का दौर जारी रहने का अलर्ट जारी किया है।
मौसम केंद्र जयपुर द्वारा जारी ताज़ा चेतावनी के अनुसार, जयपुर, अजमेर, उदयपुर और कोटा संभाग समेत प्रदेश के कई जिलों के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। इन इलाकों में मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने, आकाशीय बिजली गिरने और हल्की से मध्यम बारिश की प्रबल संभावना है।
जोधपुर-पाली में आफत की बारिश, जालोर में बहे झरने
पिछले 24 घंटों में जोधपुर, पाली, जालोर और बाड़मेर जिलों में रिकॉर्ड 3 इंच तक पानी बरसा है। जोधपुर में मूसलाधार बारिश के बाद हाईवे पानी में डूब गए, वहीं जालोर में अरावली की पहाड़ियों पर खूबसूरत झरने बहने लगे हैं।
मौसम विभाग ने इन जिलों में जारी किया 'ऑरेंज अलर्ट'
मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर के अनुसार, प्रदेश के कई हिस्सों में अचानक मौसम बिगड़ने का अनुमान है। ऑरेंज अलर्ट वाले प्रमुख जिलों में सलूम्बर, प्रतापगढ़, बांसवाड़ा, डूंगरपुर, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, जयपुर, अलवर, अजमेर, दौसा, सवाई माधोपुर, टोंक, बूंदी और भीलवाड़ा शामिल हैं। इन जिलों में कहीं-कहीं मध्यम से तीव्र मेघगर्जन के साथ अचानक 40-60 किमी/घंटा की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं। साथ ही वज्रपात और हल्की से मध्यम वर्षा की संभावना है।
कहां कितनी हुई बारिश?
पाली: देसुरी में 82 MM, मारवाड़ जंक्शन में 25 MM, रोहट में 28 MM।
जोधपुर: झंवर में 53 MM, लूणी में 44 MM, कुड़ी भगतासनी में 23 MM।
अन्य जिले: सीकर, झुंझुनूं, प्रतापगढ़ और राजसमंद में भी 2 इंच तक बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा दौसा, सिरोही, बांसवाड़ा, उदयपुर और अलवर में हल्की फुहारें पड़ीं।
क्यों हो रही है इतनी भारी बारिश?
मौसम विज्ञान केन्द्र जयपुर के निदेशक राधेश्याम शर्मा के मुताबिक, पूर्वी भारत में बंगाल की खाड़ी में बना डिप्रेशन सिस्टम अब आगे बढ़कर दक्षिण-पूर्वी झारखंड तक पहुंच गया है। यह लगातार पश्चिम और उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके साथ ही, मानसून ट्रफ इस डिप्रेशन से होकर उत्तरी छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश से गुजरते हुए राजस्थान के दक्षिण-पश्चिम तक आ रही है। इसी वेदर सिस्टम के कारण कोटा, उदयपुर और जोधपुर संभाग में अगले दो दिनों तक भारी बारिश का दौर बना रहेगा।
उमस के बाद जैसलमेर में राहत, देखें प्रमुख जिलों के तापमान
एक तरफ जहां प्रदेश के कई हिस्सों में पानी बरस रहा है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के कुछ जिले सोमवार को दिनभर तेज गर्मी और उमस से बेहाल रहे। जैसलमेर में पारा 44.5 डिग्री तक जा पहुंचा, हालांकि शाम को हुई हल्की बारिश ने लोगों को थोड़ी राहत ज़रूर दी।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के थार रेगिस्तान में, एक छोटा पक्षी स्तरित वास्तुकला की तरह घोंसले बनाता है, और वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तरकीब उसे मानसून के उतार-चढ़ाव और शुष्क गर्मी से बचने में मदद कर सकती है।

सरकारी खरीद में बढ़ेगी SC/ST उद्यमियों की भागीदारी: जयपुर में 280 से ज्यादा उद्यमियों को योजनाओं की जानकारी दी - Jaipur News

राजस्थान के सीएम ने केंद्रीय मंत्रियों से चर्चाएं कीं, विकास परियोजनाओं की समीक्षा की


