कोटा में आज बरसात का अलर्ट, सुबह मौसम साफ: तेज धूप निकली, उमस बरकरार; सांगोद में बारिश से किसानों को राहत - Kota News
- Hindi News - Local - Rajasthan - Kota - Kota Orange Alert For Rain | Seasons Rainfall 24% Below Normal कोटा में आज बरसात का अलर्ट, सुबह मौसम साफ:तेज धूप निकली, उमस बरकरार; सांगोद में बारिश से किसानों को राहत - कॉपी लिं…

सौजन्य से:- Dainik Bhaskar
- Hindi News
- Local
- Rajasthan
- Kota
- Kota Orange Alert For Rain | Seasons Rainfall 24% Below Normal
कोटा में आज बरसात का अलर्ट, सुबह मौसम साफ:तेज धूप निकली, उमस बरकरार; सांगोद में बारिश से किसानों को राहत
- कॉपी लिंक
कोटा में आज आसमान साफ है और धूप खिली हुई है। गर्मी और उमस बरकरार है। हालांकि मंगलवार शाम साढ़े 5 बजे तक 1.2 एमएम बारिश हुई थी। तापमान दो डिग्री घटकर अधिकतम 35.4 डिग्री व न्यूनतम 27 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। मौसम विभाग ने हाड़ौती संभाग (कोटा, बूंदी, झालावाड़ ) के लिए बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है।
मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार- इस सीजन में 7 जुलाई तक 24% कम बारिश हुई है। सामान्यतया जिले में 7 जुलाई तक औसत 138.8 मिमी बारिश होती है। इस सीजन में अभी तक 106.2मिमी बारिश हुई है।
मंगलवार को रामगंजमंडी व सांगोद क्षेत्र में हुई। बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। रामगंजमंडी में करीब 50 मिनट तक तेज बारिश हुई। इसके बाद लगभग एक घंटे तक रिमझिम फुहारों का दौर चलता रहा। बारिश के कारण सड़कों पर पानी बहने लगा और तापमान में गिरावट दर्ज की गई। इससे शहरवासियों ने राहत महसूस की।
सांगोद क्षेत्र में हुई बारिश से किसानों को बड़ी राहत मिली है। सांगोद में मानसून की सुस्त रफ्तार से किसान चिंतित थे, जिससे धान सहित खरीफ फसलों की बुवाई और रोपाई प्रभावित हो रही थी। मंगलवार को हुई बारिश के बाद खेतों में पर्याप्त नमी बनने से धान की रोपाई का काम तेज हो गया है।
- केंद्रीय मंत्री आज एक्सप्रेस-वे का निरीक्षण करेंगे: गडकरी के आने से पहले एक तरफ की सड़क चमकाई, दूसरी तरफ गड्ढे यूं ही छोड़े
- कॉन्ट्रेक्टर ने जॉब से हटाया, खुद का मैरिज ब्यूरो खोला: मैरिज रजिस्ट्रार को ACB ट्रैप का मैसेज भेजा, कुछ घंटे बाद दोनों को पकड़ा
- 'भास्कर समाधान' में सुरेन्द्र बने 'पब्लिक के स्टार': निगम को मृत गाय उठाने की फुर्सत नहीं, जाम ड्रेनेज सिस्टम से कॉलोनी परेशान
- जालिमपुरा के पास टूरिस्ट बस को डंपर ने टक्कर मारी: एक की मौत, 5 घायल, दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेस-वे पर हुआ हादसा; उज्जैन से दिल्ली लौट रहे थे
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के थार रेगिस्तान में, एक छोटा पक्षी स्तरित वास्तुकला की तरह घोंसले बनाता है, और वैज्ञानिकों का कहना है कि यह तरकीब उसे मानसून के उतार-चढ़ाव और शुष्क गर्मी से बचने में मदद कर सकती है।

सरकारी खरीद में बढ़ेगी SC/ST उद्यमियों की भागीदारी: जयपुर में 280 से ज्यादा उद्यमियों को योजनाओं की जानकारी दी - Jaipur News

राजस्थान के सीएम ने केंद्रीय मंत्रियों से चर्चाएं कीं, विकास परियोजनाओं की समीक्षा की


