होमशिक्षा-करियरRajasthan VDO Final Result 2026 Out: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परिणाम जारी, Direct Link से rssb.rajasthan.gov.in पर ऐसे चेक करें चयन सूची - Jansatta
शिक्षा-करियर

Rajasthan VDO Final Result 2026 Out: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परिणाम जारी, Direct Link से rssb.rajasthan.gov.in पर ऐसे चेक करें चयन सूची - Jansatta

Rajasthan VDO Final Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेब…

Jansatta के अनुसार25 जून 2026 को 08:01 am बजे
Rajasthan VDO Final Result 2026 Out: राजस्थान ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परिणाम जारी, Direct Link से rssb.rajasthan.gov.in पर ऐसे चेक करें चयन सूची - Jansatta

सौजन्य से:- Jansatta

Rajasthan VDO Final Result 2026: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (RSSB), जयपुर ने ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम जारी कर दिया है। सरकारी नौकरी की इस भर्ती प्रक्रिया में शामिल उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाकर अपना परिणाम और चयन स्थिति देख सकते हैं।

राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए आयोजित चयन प्रक्रिया अब पूरी हो चुकी है। बोर्ड ने दस्तावेज सत्यापन के बाद अंतिम चयनित अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। उम्मीदवार आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट से फाइनल रिजल्ट और कट-ऑफ मार्क्स डाउनलोड कर सकते हैं।

850 पदों पर हुई भर्ती

आरएसएसबी ने वर्ष 2025 में ग्राम विकास अधिकारी भर्ती के लिए कुल 850 रिक्तियों का विज्ञापन जारी किया था। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 19 जून 2025 से शुरू हुई थी और 25 जुलाई 2025 तक चली थी। इस भर्ती के लिए कुल पदों में गैर अनुसूचित क्षेत्र के 683 पद और अनुसूचित क्षेत्र 167 पद शामिल हैं। इन पदों के लिए केवल सीईटी 2024 उत्तीर्ण अभ्यर्थी ही आवेदन के पात्र थे।

श्रेणीवार पदों का विवरण

Non-Scheduled Area (683 पद)

श्रेणी पद

सामान्य (General) 271

ओबीसी (OBC) 123

एमबीसी (MBC) 23

एससी (SC) 115

एसटी (ST) 92

ईडब्ल्यूएस (EWS) 59

Scheduled Area (167 पद)

श्रेणी पद

सामान्य (General) 97

एससी (SC) 7

एसटी (ST) 63

कब हुई थी परीक्षा?

आरएसएसबी ग्राम विकास अधिकारी भर्ती परीक्षा का आयोजन 2 नवंबर 2025 को किया गया था। इसके बाद बोर्ड ने 19 दिसंबर 2025 को लिखित परीक्षा का परिणाम जारी किया था। दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब 24 जून 2026 को अंतिम परिणाम घोषित किया गया है।

Rajasthan VDO Final Result 2026 कैसे करें चेक

स्टेप 1. RSSB की आधिकारिक वेबसाइट rssb.rajasthan.gov.in पर जाएं।

स्टेप 2. होमपेज पर “Results” सेक्शन खोलें।

स्टेप 3. “Gram Vikas Adhikari (VDO) Final Result 2026” लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 4. रिजल्ट PDF डाउनलोड करें।

स्टेप 5. PDF में अपना रोल नंबर खोजें।

स्टेप 6. भविष्य के लिए रिजल्ट की कॉपी सुरक्षित रखें।

भर्ती प्रक्रिया हुई पूरी

आरएसएसबी द्वारा ग्राम विकास अधिकारी भर्ती 2025 के लिए जारी अंतिम मेरिट सूची के साथ 850 पदों पर भर्ती प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी हो गई है। चयनित उम्मीदवारों को अब संबंधित विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया के लिए आगे की सूचना का इंतजार करना होगा।

Rajasthan VDO Final Result 2026 Direct Link

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें