होमकृषि'आरोप हैं तो मेरा नार्को टेस्ट करवाओ, लेकिन...', राजस्थान के पूर्व मंत्री रमेश मीणा की अशोक गहलोत को खुली चुनौती - rajasthan political crisis ramesh meena challenges gehlot on 2020 news in hindi
कृषि

'आरोप हैं तो मेरा नार्को टेस्ट करवाओ, लेकिन...', राजस्थान के पूर्व मंत्री रमेश मीणा की अशोक गहलोत को खुली चुनौती - rajasthan political crisis ramesh meena challenges gehlot on 2020 news in hindi

'आरोप हैं तो मेरा नार्को टेस्ट करवाओ, लेकिन...', राजस्थान के पूर्व मंत्री रमेश मीणा की अशोक गहलोत को खुली चुनौती राजस्थान के पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने 2020 के सियासी संकट में पैसे लेने के आरोपों पर अशोक गहलोत को नार्को ट…

Jagran के अनुसार11 जून 2026 को 08:03 am बजे
'आरोप हैं तो मेरा नार्को टेस्ट करवाओ, लेकिन...', राजस्थान के पूर्व मंत्री रमेश मीणा की अशोक गहलोत को खुली चुनौती - rajasthan political crisis ramesh meena challenges gehlot on 2020 news in hindi

सौजन्य से:- Jagran

'आरोप हैं तो मेरा नार्को टेस्ट करवाओ, लेकिन...', राजस्थान के पूर्व मंत्री रमेश मीणा की अशोक गहलोत को खुली चुनौती

राजस्थान के पूर्व मंत्री रमेश मीणा ने 2020 के सियासी संकट में पैसे लेने के आरोपों पर अशोक गहलोत को नार्को टेस्ट की चुनौती दी है। मीणा ने पलटवार करते ह ...और पढ़ें

HighLights

- रमेश मीणा ने 2020 के आरोपों पर नार्को टेस्ट की चुनौती दी।

- मीणा ने अशोक गहलोत पर भी पैसे देने का आरोप लगाया।

- राहुल गांधी से ईमानदार कार्यकर्ताओं पर भरोसा करने की अपील।

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान की राजनीति में एक बार फिर साल 2020 के सियासी संकट को लेकर आरोप-प्रत्यारोप सातवें आसमान पर पहुंच गया है। मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री और कांग्रेस नेता रमेश मीणा ने पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत को खुली चुनौती दी है। रमेश मीणा ने कहा है कि अगर किसी के पास इस बात के सबूत हैं कि उन्होंने 2020 की बगावत के दौरान 10 करोड़ रुपये लिए थे, तो उनका नार्को टेस्ट करवा लिया जाए।

हालांकि अपने बयान में पूर्व सीएम गहलोत पर पलटवार करते हुए कहा कि नार्को टेस्ट सिर्फ उनका ही नहीं, बल्कि अशोक गहलोत का भी होना चाहिए ताकि यह साफ हो सके कि सरकार बचाने के लिए उन्होंने निर्दलीय और अन्य विधायकों को कितने पैसे दिए थे।

अब समझिए पूरा मामला

दरअसल, अशोक गहलोत गुट की तरफ से हाल ही में एक बार फिर यह आरोप लगाया गया था कि 2020 में जिन विधायकों ने सचिन पायलट के नेतृत्व में बगावत की थी, उन्होंने सरकार गिराने की डील के तहत 10-10 करोड़ रुपये की एडवांस रकम ली थी।

रमेश मीणा 2020 में सचिन पायलट के साथ बगावत करने वाले विधायकों में शामिल थे। इस आरोप पर कड़ा ऐतराज जताते हुए उन्होंने करौली में आयोजित एक 'किसान सम्मेलन' में अशोक गहलोत पर जमकर निशाना साधा।

रमेश मीणा के तीखे बोल- 'हमारे पास भी दस्तावेज हैं'

करौली के मंच से बोलते हुए रमेश मीणा ने कहा कि मैं आपको (अशोक गहलोत को) चुनौती देता हूं, यह साबित करने के लिए मेरा नार्को टेस्ट करवाएं कि क्या मैंने 10 करोड़ रुपये लिए थे। लेकिन इसी के साथ आपका भी नार्को टेस्ट होना चाहिए, जिससे यह पता चले कि आपने सरकार बचाने के लिए निर्दलीय, बीटीपी और भाजपा के विधायकों को कितना पैसा दिया था। हमारे पास भी सारे दस्तावेज मौजूद हैं।

खबरें और भी

उन्होंने आगे कहा कि जब भी राज्य में कांग्रेस मजबूत स्थिति में दिखने लगती है, तब-तब जानबूझकर ऐसे पुराने और झूठे आरोप उछाल दिए जाते हैं ताकि पार्टी का माहौल खराब किया जा सके।

गहलोत के नेतृत्व पर उठाए सवाल, राहुल गांधी से की अपील

अपने बयान में आगे रमेश मीणा ने अशोक गहलोत के राजनीतिक रिकॉर्ड पर भी सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि गहलोत को तीन बार राजस्थान का मुख्यमंत्री बनने का मौका मिला, लेकिन उनके नेतृत्व में पार्टी को चुनावों में करारी हार का सामना करना पड़ा।

इसके साथ ही उन्होंने कांग्रेस के शीर्ष नेता राहुल गांधी से अपील करते हुए कहा कि राहुल जी को अपने आसपास रहने वाले और सलाह देने वाले लोगों को ठीक से परखना चाहिए। उन्हें चाटुकारों के बजाय जमीन पर काम करने वाले ईमानदार पार्टी कार्यकर्ताओं पर भरोसा करना चाहिए।

क्या हुआ था 2020 के सियासी संकट में?

गौरतलब है कि साल 2020 में राजस्थान के तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट और उनके समर्थक विधायकों (जिसमें रमेश मीणा भी शामिल थे) ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के खिलाफ बगावत कर दी थी। इसके बाद राजस्थान की कांग्रेस सरकार गिरने की कगार पर पहुंच गई थी और कई दिनों तक विधायकों की बाड़ेबंदी चली थी।

बाद में कांग्रेस आलाकमान के दखल के बाद यह विवाद शांत हुआ था। हालांकि, इस बगावत की गाज सचिन पायलट पर गिरी थी और उन्हें उपमुख्यमंत्री के साथ-साथ राजस्थान कांग्रेस अध्यक्ष के पद से हटा दिया गया था। रमेश मीणा को भी तब अपने मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था। अब सालों बाद यह विवाद एक बार फिर खुलकर सामने आ गया है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News