होमक्राइमRajasthan Police Bharti 2026: राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1000 पदों पर भर्ती का एलान, 12th पास ले सकेंगे भर्ती में भाग - rajasthan police bharti 2026 vacancy announced for 1000 police constable posts in rajasthan candidates who have passed class 12 can apply
क्राइम

Rajasthan Police Bharti 2026: राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1000 पदों पर भर्ती का एलान, 12th पास ले सकेंगे भर्ती में भाग - rajasthan police bharti 2026 vacancy announced for 1000 police constable posts in rajasthan candidates who have passed class 12 can apply

Rajasthan Police Bharti 2026: राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1000 पदों पर भर्ती का एलान, 12th पास ले सकेंगे भर्ती में भाग राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है।…

Jagran के अनुसार29 जुलाई 2026 को 06:43 am बजे
Rajasthan Police Bharti 2026: राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1000 पदों पर भर्ती का एलान, 12th पास ले सकेंगे भर्ती में भाग - rajasthan police bharti 2026 vacancy announced for 1000 police constable posts in rajasthan candidates who have passed class 12 can apply

सौजन्य से:- Jagran

Rajasthan Police Bharti 2026: राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1000 पदों पर भर्ती का एलान, 12th पास ले सकेंगे भर्ती में भाग

राजस्थान में पुलिस कॉन्स्टेबल के 1 हजार रिक्त पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया गया है। वैकेंसी के लिए आवेदन जल्द से स्टार्ट कर दिए जायेंगे। ...और पढ़ें

HighLights

- राजस्थान में कॉन्स्टेबल पदों पर नई भर्ती का एलान।

- भर्ती के लिए आवेदन जल्द होंगे स्टार्ट।

जॉब डेस्क, नई दिल्ली। पुलिस विभाग में सरकारी नौकरी का सपना देख रहे युवाओं के लिए बड़ी खबर है। कार्यालय महानिदेशक पुलिस राजस्थान जयपुर की ओर से पुलिस कॉन्स्टेबल के 1000 रिक्त पदों पर भर्ती का एलान किया गया है। अधिसूचना के मुताबिक यह नियुक्तियां राज्य के विभिन्न जनपदों में की जाएंगी। भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया जल्द ही स्टार्ट की जाएगी। आवेदन स्टार्ट होते ही पात्र अभ्यर्थी केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन प्रक्रिया पूर्ण कर सकेंगे।

कॉन्स्टेबल पदों के लिए क्या है योग्यता?

राजस्थान पुलिस कॉन्स्टेबल भर्ती में शामिल होने के लिए अभ्यर्थी का किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 12th उत्तीर्ण होना अनिवार्य होगा। आवेदन करने के लिए अभ्यर्थी की न्यूनतम आयु 18 वर्ष अनिवार्य होगी।

शारीरिक मानदंड

कॉन्स्टेबल पदों के लिए सामान्य क्षेत्र के पुरुष अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 168 सेमी और सीना बिना फुलाए 81 और फुलाकर 86 सेमी होना चाहिए। महिला उम्मीदवारों की न्यूनतम लंबाई 152 सेमी और वजन 47.5 किलोग्राम से कम नहीं होना चाइये।

इसके अलावा बारां जिले के सहरिया आदिम जनजाति के लिए न्यूनतम लंबाई 160 सेमी निर्धारित है वहीं सीना बिना फुलाए 74 और फुलाकर 79 सेमी होना चाहिए। महिला अभ्यर्थियों की न्यूनतम लंबाई 147 सेमी और वजन 43 केजी से कम न हो।

भर्ती विवरण

इस भर्ती के माध्यम से राज्य सरकार द्वारा थानों एवं गस्ती दलों के Dial 112/100 Mobile Unit के संचालन के लिए कुल 500 पुलिस वाहनों की स्वीकृति दी गई है। प्रत्येक वाहन पर 2 कॉन्स्टेबल यानी कि 1000 पदों पर नियुक्ति की जाएगी। यह तैनाती राज्यभर के विभिन्न जिलों में होगी। जनपद वाइज आप वैकेंसी डिटेल नीचे टेबल से चेक कर सकते हैं-

खबरें और भी

चयन प्रक्रिया

इस भर्ती में चयनित होने के लिए पहले उम्मीदवारों को लिखित परीक्षा में भाग लेना होगा। रिटेन टेस्ट में सफल होने वाले अभ्यर्थियों को शारीरिक दक्षता परीक्षा के लिए बुलाया जायेगा। फिजिकल/ डॉक्युमेंट वेरिफिकेशन/ मेडिकल टेस्ट के बाद फाइनल लिस्ट जारी की जाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें