होमशिक्षा-करियरराजस्थान में 40 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क यूनिफॉर्म, सीएम ने डीबीटी से भेजे 250 करोड़ रुपये
शिक्षा-करियर

राजस्थान में 40 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क यूनिफॉर्म, सीएम ने डीबीटी से भेजे 250 करोड़ रुपये

राज्य सरकार ने 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये डीबीटी से हस्तांतरित किए हैं। सीएम भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर इस कदम की घोषणा की है। X के अनुसार (अमर उजाला), इस कदम से राज्य में शिक्षा क्षेत्र में सुधार होने की संभावना है।

Amar Ujala के अनुसार30 जुलाई 2026 को 04:29 am बजे
राजस्थान में 40 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी निःशुल्क यूनिफॉर्म, सीएम ने डीबीटी से भेजे 250 करोड़ रुपये

सौजन्य से:- Amar Ujala

Rajasthan News: 40 लाख विद्यार्थियों को मिलेगी यूनिफॉर्म, सीएम ने डीबीटी से भेजे 250 करोड़ रुपए

गुरु पूर्णिमा पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कक्षा 1 से 8 के 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये डीबीटी से हस्तांतरित किए।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर कक्षा 1 से 8 तक के 40 लाख से अधिक विद्यार्थियों के खातों में निःशुल्क स्कूल यूनिफॉर्म के लिए 250 करोड़ रुपये डीबीटी के माध्यम से हस्तांतरित किए। भरतपुर जिले की वैर तहसील के खेड़ली गुर्जर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने भरतपुर और डीग जिले के लिए 1,186 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात भी दी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार का लक्ष्य प्रदेश के प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण और सुलभ शिक्षा उपलब्ध कराना है। उन्होंने कहा कि सरकार केवल घोषणाएं नहीं करती, बल्कि उन्हें समयबद्ध तरीके से जमीन पर उतारने का काम करती है और यही उसकी कार्य संस्कृति है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने 691 करोड़ रुपये से अधिक के शैक्षिक निर्माण कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया। साथ ही 'मिशन पढ़ो राजस्थान' के तहत रीडिंग प्रमोशन अभियान की शुरुआत की, निपुण कैलेंडर का विमोचन किया, दृष्टिबाधित विद्यार्थियों को टैबलेट वितरित किए और उत्कृष्ट शिक्षकों का सम्मान किया।

मुख्यमंत्री ने भुसावर को ब्रज क्षेत्रीय विकास योजना में शामिल करने की घोषणा भी की। उन्होंने कहा कि इससे क्षेत्र के विकास कार्यों को गति मिलेगी। वर्तमान में डीग जिला और भरतपुर जिले की बयाना, रुपवास, सेवर, नदबई और वैर तहसील के गांव इस योजना में शामिल हैं।

कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार ने ढाई वर्षों में 1.78 लाख से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियां दी हैं। 1.32 लाख से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया चल रही है, जबकि 70 हजार से अधिक पदों पर नई भर्तियों की तैयारी की जा रही है। उन्होंने कहा कि भर्ती प्रक्रियाओं में पारदर्शिता सुनिश्चित की गई है और पेपर लीक माफिया के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

इस अवसर पर बालिका सैनिक स्कूल, खेड़ली गुर्जर का भूमि पूजन भी किया गया। भरतपुर और डीग जिले में सड़क, ड्रेनेज, विद्युत, स्वास्थ्य, शिक्षा, पर्यटन और अन्य आधारभूत सुविधाओं से जुड़े कई विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास किया गया।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें