होमक्राइममाँ और बच्चों की दर्दनाक मौत: क्या जिम्मेदारी न्यायालय की?
क्राइम

माँ और बच्चों की दर्दनाक मौत: क्या जिम्मेदारी न्यायालय की?

राजस्थान के बालोतरा जिले में एक महिला ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ पानी के कुंड में कूदकर जान दे दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई।

Jagran के अनुसार28 जुलाई 2026 को 10:53 am बजे
माँ और बच्चों की दर्दनाक मौत: क्या जिम्मेदारी न्यायालय की?

सौजन्य से:- Jagran

राजस्थान: महिला ने दो मासूम बच्चों संग पानी की टंकी में लगाई छलांग, तीनों की मौत

राजस्थान के बालोतरा जिले के दूदवा गांव में एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ पानी के कुंड में कूदकर जान दे दी, जिससे तीनों की मौके पर ही मौत हो गई ...और पढ़ें

समय कम है?

जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में

डिजिटल डेस्क, जयपुर। राजस्थान के बालोतरा जिले के पचपदरा थाना इलाके के दूदवा गांव में सोमवार की देर रात एक मां ने अपने दो मासूम बच्चों के साथ पानी के कुंड में कूदकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। पानी में डूबने की वजह से तीनों की मौके पर ही मौत हो गई। इस दर्दनाक घटना के बाद से पूरे इलाके में मातम छाया हुआ है और हर कोई स्तब्ध है।

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, मंगलवार की सुबह जब ग्रामीणों को इस हादसे का पता चला, तो तुरंत पचपदरा पुलिस को इत्तला दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों की मदद से तीनों शवों को टांके से बाहर निकाला।

इसके बाद शवों को पोस्टमार्टम के लिए बालोतरा के राजकीय नाहटा अस्पताल के मोर्चरी में भिजवाया गया। मृतका के मायके वालों को भी हादसे की सूचना दे दी गई है।

सूने घर में अकेली थी विवाहिता

मृतकों की पहचान दूदवा गांव की रहने वाली हनुमानराम प्रजापत के 25 वर्षीय पत्नी मूली देवी, उनके 2 साल के बेटे रविंद्र और महज दो महीने के नवजात नारायण के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि मूली देवी की शादी करीब चार साल पहले हुई थी और परिवार मजदूरी करके अपना गुजारा करता है।

जिस वक्त यह खौफनाक कदम उठाया गया, उस समय घर पर कोई नहीं था। मृतका के पति, भाई और भाभी एक धार्मिक यात्रा पर गए हुए थे, जबकि सास-ससुर भी किसी सामाजिक कार्यक्रम में शामिल होने बाहर थे। घर में बच्चों के साथ मूली देवी बिल्कुल अकेली थी।

खबरें और भी

एक मां ने अपने दो महीने और दो साल के जिगर के टुकड़ों के साथ ऐसा आत्मघाती कदम क्यों उठाया, इसका कारण अभी तक साफ नहीं हो पाया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट व परिजनों के बयानों के बाद ही स्थिति स्पष्ट हो पाएगी।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें