Rajasthan Mausam: राजस्थान में आज से फिर एक्टिव मानसून, जयपुर-भरतपुर संभाग में बारिश, जानें आपके जिले का हाल
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सुस्त पड़ा मानसून आज से फिर सक्रीय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया कि जयपुर और भरतपुर संभाग में दोपहर बाद हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। NBT पर आगे जानिए आपके…

सौजन्य से:- Navbharat Times
Rajasthan Weather Update: राजस्थान में सुस्त पड़ा मानसून आज से फिर सक्रीय होने जा रहा है। मौसम विभाग ने चेतावनी जारी कर बताया कि जयपुर और भरतपुर संभाग में दोपहर बाद हल्की से माध्यम बारिश हो सकती है। NBT पर आगे जानिए आपके जिले के मौसम का हाल।
जयपुर: भाद्रपद के महीने में राजस्थान के मौसम में एक बार फिर बड़ा बदलाव देखने को मिलने वाला है। पिछले कुछ दिनों से जारी शुष्क मौसम के बीच अब प्रदेशवासियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। मौसम विज्ञान केंद्र जयपुर की ओर से जारी ताजा अपडेट के अनुसार, पूर्वी भारत के ऊपर बने एक मजबूत मौसम तंत्र के प्रभाव से पूर्वी राजस्थान के कई जिलों में बारिश की गतिविधियों में तेजी आने की प्रबल संभावना है।
बंगाल की खाड़ी में वेल मार्क लो प्रेशर एक्टिव
मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, उत्तर-पश्चिमी बंगाल की खाड़ी और उससे सटे पश्चिम बंगाल व ओडिशा तट पर एक वेल मार्क लो प्रेशर एरिया लगातार सक्रिय बना हुआ है। आगामी 48 घंटों के भीतर इस सिस्टम के धीरे-धीरे उत्तरी ओडिशा और झारखंड की तरफ आगे बढ़ने के संकेत हैं। इस मौसमी तंत्र के असर से राजस्थान के पूर्वी हिस्सों में मानसूनी हवाएं एक बार फिर से सक्रिय होने जा रही हैं।
कहां होगी झमाझम, कहां रहेगा सूखा?
प्रदेश में 2 सितंबर से 7 सितंबर के बीच मौसम का मिजाज बदला हुआ नजर आएगा। अलग-अलग संभागों के लिए मौसम विभाग का पूर्वानुमान इस प्रकार है।
जयपुर और भरतपुर संभाग: 2 और 3 सितंबर से इन दोनों संभागों के कुछ हिस्सों में बारिश का नया दौर शुरू होने वाला है।
कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग: 4 से 7 सितंबर के दौरान भरतपुर व जयपुर के साथ-साथ कोटा, अजमेर और उदयपुर संभाग में मेघगर्जन (बिजली चमकने) के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना जताई गई है।
कोटा संभाग में भारी बारिश का अलर्ट: 4 से 7 सितंबर के बीच कोटा संभाग और उसके आसपास के जिलों में कुछ स्थानों पर मध्यम से तेज तथा भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।
पश्चिमी राजस्थान और शेखावाटी का हाल
एक तरफ जहां पूर्वी राजस्थान भीगने को तैयार है, वहीं पश्चिमी राजस्थान के बड़े हिस्से में मानसून की चाल सुस्त ही बनी रहेगी।
जोधपुर और बीकानेर संभाग: इन क्षेत्रों के अधिकांश हिस्सों में आगामी दिनों में कमजोर मानसून की परिस्थितियां बनी रहने की संभावना है, जिससे तापमान और उमस में बढ़ोतरी हो सकती है।
शेखावाटी व बीकानेर में हल्की राहत: हालांकि, 4 से 6 सितंबर के दौरान शेखावाटी क्षेत्र (सीकर, झुंझुनूं, चूरू) और बीकानेर संभाग के कुछ हिस्सों में हल्की से मध्यम दर्जे की बारिश देखने को मिल सकती है।
8 सितंबर से फिर थमेगी मानसूनी रफ्तार
मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बारिश का यह दौर करीब एक सप्ताह तक बना रहेगा। इसके बाद 8 सितंबर से राज्य के अधिकांश भागों में एक बार फिर से बारिश की गतिविधियों में भारी कमी आने की संभावना है। ऐसे में किसानों को सलाह दी गई है कि वे मौसम के इस नए पैटर्न को ध्यान में रखते हुए अपनी फसलों की कटाई और सिंचाई का प्रबंधन करें। कोटा और आसपास के इलाकों में रहने वाले लोगों को भारी बारिश की चेतावनी के मद्देनजर सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।
लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।
राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।
विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।
पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत
पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें
कन्वर्सेशन शुरू करें
Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर-मथुरा स्पेशल ट्रेन आज से तीन दिन चलेगी - Alwar News

राजस्थान में कल से तेज बारिश का अलर्ट: आज भी जयपुर सहित कई जिलों में बरसात की संभावना, भरतपुर में एक इंच से ज्यादा पानी बरसा - Rajasthan News

पूर्वी राजस्थान में आज से बारिश, 3 दिन में पूरा प्रदेश कवर...8 से फिर मानसून सुस्त - Jaipur News


