होमकृषिभजनलाल सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में खुलेंगे 4 नए जिला सहकारी बैंक, सरकार ने मंजूर किए 31.68 करोड़ रुपये
कृषि

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में खुलेंगे 4 नए जिला सहकारी बैंक, सरकार ने मंजूर किए 31.68 करोड़ रुपये

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में खुलेंगे 4 नए जिला सहकारी बैंक, सरकार ने मंजूर किए 31.68 करोड़ रुपये राजस्थान सरकार ने प्रतापगढ़, राजसमंद, धौलपुर और डूंगरपुर में नए जिला केंद्रीय सहकारी बैंक खोलने के लिए 31.68 कर…

Amar Ujala के अनुसार2 सितंबर 2026 को 03:33 pm बजे
भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में खुलेंगे 4 नए जिला सहकारी बैंक, सरकार ने मंजूर किए 31.68 करोड़ रुपये

सौजन्य से:- Amar Ujala

भजनलाल सरकार का बड़ा फैसला: राजस्थान में खुलेंगे 4 नए जिला सहकारी बैंक, सरकार ने मंजूर किए 31.68 करोड़ रुपये

राजस्थान सरकार ने प्रतापगढ़, राजसमंद, धौलपुर और डूंगरपुर में नए जिला केंद्रीय सहकारी बैंक खोलने के लिए 31.68 करोड़ रुपये मंजूर किए हैं। इससे किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को स्थानीय स्तर पर बैंकिंग सुविधाएं और आसान ऋण मिल सकेंगे।

खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें

या

वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें

अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो

विस्तार

राजस्थान सरकार ने राज्य के चार जिलों प्रतापगढ़, राजसमंद, धौलपुर और डूंगरपुर में नए जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों की स्थापना के लिए 31.68 करोड़ रुपये की वित्तीय स्वीकृति जारी की है। इन बैंकों की स्थापना का उद्देश्य ग्रामीण और दूर-दराज के क्षेत्रों में सहकारी बैंकिंग सेवाओं का विस्तार करना है।

स्वीकृत राशि का उपयोग बैंकों के बुनियादी ढांचे के विकास और शुरुआती प्रशासनिक खर्चों के लिए किया जाएगा। सरकार नए जिला केंद्रीय सहकारी बैंकों के गठन की प्रक्रिया को तेजी से पूरा करने में जुटी है।

पढ़ें: सास को कांग्रेस से टिकट, दो बहुओं ने ठोकी निर्दलीय ताल; घर-घर पहुंची परिवार की सियासी लड़ाई

इन बैंकों के शुरू होने से प्रतापगढ़, राजसमंद, धौलपुर और डूंगरपुर के किसानों के साथ आम नागरिकों को बैंकिंग सुविधाओं का लाभ स्थानीय स्तर पर मिल सकेगा। साथ ही किसानों, पशुपालकों और छोटे उद्यमियों को आसान शर्तों पर ऋण उपलब्ध कराने में भी मदद मिलेगी।

सरकार का उद्देश्य किसानों को समय पर और पारदर्शी तरीके से ऋण उपलब्ध कराना है, ताकि उन्हें निजी साहूकारों पर निर्भर न रहना पड़े। नए बैंकों के माध्यम से आधुनिक तकनीक आधारित बैंकिंग सेवाएं भी शुरू की जाएंगी, जिससे ग्रामीण क्षेत्रों में वित्तीय सुविधाओं की पहुंच और बेहतर होने की उम्मीद है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें