Rajasthan: जयपुर में बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, अब कितने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर?
Rajasthan: जयपुर में बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, अब कितने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर? 1 सितंबर से LPG सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं. जयपुर में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 10 बढ़े हैं, जबकि घरेलू 14.2 क…

सौजन्य से:- ABP News
Rajasthan: जयपुर में बढ़ गए LPG सिलेंडर के दाम, अब कितने रुपए में मिलेगा गैस सिलेंडर?
1 सितंबर से LPG सिलेंडर की नई कीमतें लागू हो गई हैं. जयपुर में 19 किलो वाले कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम 10 बढ़े हैं, जबकि घरेलू 14.2 किलो सिलेंडर की कीमत में बदलाव नहीं हुआ.
देश में हर महीने की पहली तारीख को कई बड़े बदलाव देखने को मिलते हैं. इसी कड़ी में 1 सितंबर 2026 को पेट्रोलियम कंपनियों ने कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में बदलाव कर दिया है. जयपुर में आज यानी 1 सितंबर से कमर्शियल LPG सिलेंडर महंगा हो गया है. कंपनियों ने 19 किलोग्राम वाले कॉमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में 10 रुपये का इजाफा किया है. यह नई कीमतें आज सुबह से लागू कर दी गई है.
हालांकि, बड़ी बात यह है कि घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. आम लोगों के घरों में इस्तेमाल होने वाला 14.2 किलो का घरेलू सिलेंडर पहले की तरह ही 945 रुपए में मिलेगा.
जयपुर में अब कितने रुपये में मिलेगा कमर्शियल सिलेंडर?
कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत बढ़ने के बाद जयपुर में 19 किलो वाला सिलेंडर अब 2775 रुपये में मिलेगा. इससे पहले 19 किलो वाला कमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमत 2765 रुपये थी. कंपनियों ने इसमें 10 रुपये की बढ़ोतरी की है. इस साल कमर्शियल गैस सिलेंडर के दाम में यह सातवीं बार बदलाव देखनी को मिल है.
दूध, CNG, LPG सिलेंडर, कार और किराया, आज से क्या- क्या महंगा हुआ?
इस साल कब-कब बढ़े कमर्शियल सिलेंडर के दाम?
कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों में साल 2026 में लगातार कई बार बदलाव देखने को मिला है. जनवरी 2026 से लेकर सितंबर तक कई बार इसके दाम में इजाफा किए गए हैं.
- जनवरी: 111 रुपये की बढ़ोतरी
- फरवरी: 49.50 रुपये की बढ़ोतरी
- मार्च: 141.50 रुपये की बढ़ोतरी
- अप्रैल: 195 रुपये की बढ़ोतरी
- मई: 993 रुपये की बढ़ोतरी
- जून: 42 रुपये की बढ़ोतरी
- सितंबर: 10 रुपये की बढ़ोतरी
किन लोगों पर पड़ेगा ज्यादा असर?
कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल आमतौर पर होटल, रेस्टोरेंट, दुकानों और अन्य व्यवसायिक जगहों पर ज्यादा होता है. ऐसे में कीमत बढ़ने की वजह से इन कारोबारों की जेब पहले के मुकाबले ढीली हो सकती है, जिसका असर अब खाने-पीने की चीजों की कीमतों पर भी देखने को मिल सकता है.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान ने चार नए डीसीसीबी के लिए 31.68 करोड़ रुपये मंजूर किए

वेदांता का ₹1908 करोड़ वाला मास्टरस्ट्रोक: राजस्थान से निकलेगा और 'काला सोना', देश को होगा बंपर फायदा! - vedanta to invest 200 million dollar in rajasthan oil fields by fy27

उदयपुर-असरवा वंदे भारत अब सूरत तक दौड़ेगी: मेवाड़ को दक्षिण भारत से मिलेगी सीधी रेल कनेक्टिविटी; सप्ताह में 6 दिन चलेगी ट्रेन - Udaipur News


