होमबिज़नेसRaksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर सीएम भजनलाल और राज्यपाल समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं
बिज़नेस

Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर सीएम भजनलाल और राज्यपाल समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर सीएम भजनलाल और राज्यपाल समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं रक्षाबंधन का पर्व आज हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी. Pu…

ETV Bharat के अनुसार28 अगस्त 2026 को 11:32 am बजे
Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर सीएम भजनलाल और राज्यपाल समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

सौजन्य से:- ETV Bharat

Raksha Bandhan 2026 : रक्षाबंधन पर सीएम भजनलाल और राज्यपाल समेत कई नेताओं ने दी शुभकामनाएं

रक्षाबंधन का पर्व आज हर्षोल्लास से मनाया जा रहा है. राज्यपाल और मुख्यमंत्री ने ने प्रदेशवासियों को रक्षाबंधन की शुभकामनाएं दी.

Published : August 28, 2026 at 10:12 AM IST

जयपुर : भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और विश्वास का प्रतीक रक्षाबंधन पर्व आज पूरे राजस्थान में उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है. सुबह से ही घरों में त्योहार की खास रौनक देखने को मिल रही है. पारंपरिक परिधानों में सजी बहनों ने अपने भाइयों के माथे पर तिलक लगाकर कलाई पर रक्षा सूत्र बांधा और उनकी लंबी उम्र व उज्ज्वल भविष्य की प्रार्थना की.

वहीं, भाइयों ने भी बहनों को उपहार भेंट करते हुए जीवनभर उनकी रक्षा करने और हर कदम पर साथ निभाने का वचन दिया. त्योहार को लेकर राजधानी जयपुर सहित जोधपुर, उदयपुर, कोटा और बीकानेर जैसे सभी प्रमुख शहरों के बाजारों में जबरदस्त चहल-पहल है. वहीं बहन- भाई के पावन पर्व के इस अवसर पर राजस्थान के राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े, मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी और उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं.

भाई-बहन के स्नेह, विश्वास और आत्मीयता से जुड़े पावन पर्व ‘रक्षाबंधन’ के अवसर पर समस्त मातृशक्ति एवं प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं!

— Bhajanlal Sharma (@BhajanlalBjp) August 28, 2026

रक्षाबंधन हमारी समृद्ध पारिवारिक एवं सांस्कृतिक परंपराओं में भाई-बहन के अटूट प्रेम और विश्वास का सुंदर प्रतीक है।

प्रभु श्री गोविंद… pic.twitter.com/wGLtgsr1vS

इसे भी पढे़ं: RAKSHA BANDHAN 2026 :आज रक्षाबंधन पर नहीं रहेगा भद्रा का साया, बहनें दिनभर बांध सकेंगी भाइयों को राखी

सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना : राज्यपाल हरिभाऊ बागड़े ने रक्षा बंधन की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के पवित्र रिश्ते में प्रेम, विश्वास और स्नेह को मजबूत करता है. उन्होंने प्रदेशवासियों के सुख, समृद्धि और खुशहाली की कामना की. वहीं मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भारतीय संस्कृति में भाई-बहन के स्नेह और आपसी विश्वास का प्रतीक है. उन्होंने कहा कि राखी का यह पवित्र धागा भाई-बहन के रिश्ते को और मजबूत करने के साथ परिवार में प्रेम और सौहार्द का संदेश देता है. मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के स्वस्थ, सुखी और समृद्ध जीवन की कामना की.

इसे भी पढे़ं: Raksha Bandhan Special: अपनों के इंतजार के बीच आश्रम की बेटियों का कमाल, अमेरिका तक पहुंची हाथ से बनी राखियां

समस्त प्रदेशवासियों को भाई-बहन के अटूट प्रेम, स्नेह और अखंड विश्वास के पावन पर्व रक्षाबंधन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं।

— Dr Prem Chand Bairwa (@DrPremBairwa) August 28, 2026

ईश्वर से प्रार्थना है कि यह पुनीत पर्व आप सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए तथा भाई-बहन के स्नेहपूर्ण रिश्ते को प्रगाढ़ बनाए। pic.twitter.com/dBYazCb1ZE

विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने भी प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की शुभकामनाएं दीं. विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने कहा कि यह त्योहार हमें पारिवारिक जिम्मेदारियों और परस्पर सम्मान का बोध कराता है. उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन हमारी समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा और पारिवारिक मूल्यों का पर्व है. यह भाई-बहन के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और जिम्मेदारी की भावना को मजबूत करता है. उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने रक्षा बंधन के अवसर पर प्रदेशवासियों को बधाई देते हुए कहा कि यह पर्व भाई-बहन के स्नेह और विश्वास का उत्सव है. उन्होंने सभी बहनों और भाइयों के सुखद एवं मंगलमय जीवन की कामना की. उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने भी प्रदेशवासियों को रक्षा बंधन की हार्दिक शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि रक्षा बंधन भारतीय संस्कृति और पारिवारिक रिश्तों की सुंदर परंपरा को दर्शाने वाला पर्व है. यह पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव और भाईचारे की भावना को मजबूत करता है.

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें