पर्यटकों को लुभाने के लिए सरकार का मेगा प्लान, शुरू होगा हॉलिडे इन राजस्थान अभियान - rajasthan launches holiday in rajasthan to boost tourism
पर्यटकों को लुभाने के लिए सरकार का मेगा प्लान, शुरू होगा हॉलिडे इन राजस्थान अभियान राजस्थान सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 'हॉलिडे इन राजस्थान' अभियान शुरू कर रही है। ...और पढ़ें समय कम है? जानिए…

सौजन्य से:- Jagran
पर्यटकों को लुभाने के लिए सरकार का मेगा प्लान, शुरू होगा हॉलिडे इन राजस्थान अभियान
राजस्थान सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए 'हॉलिडे इन राजस्थान' अभियान शुरू कर रही है। ...और पढ़ें
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण संवाददाता, जयपुर। राजस्थान सरकार राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए होली डे इन राजस्थान अभियान संचालित करेगी । पर्यटक राजस्थान में अवकाश व्यतित करे इसको लेकर योजना बनाई जा रही है। राज्य सरकार जयपुर, उदयपुर, जोधपुर, शेखावाटी एवं कोटा क्षेत्र में सहित अन्य प्रमुख पर्यटन स्थलों को पर्यटन हब के रूप में विकसित किया जाएगा।
राज्य की उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी ने कहा, वर्तमान में पर्यटन गतिविधियां मुख्य रूप से पीक सीजन पर निर्भर रहती है, जबकि मानसून और शोल्डर सीजन में पर्यटकों की संख्या कम हो जाती है। इसी को देखते हुए राज्य सरकार अब ऑफ-सीजन पर्यटन को बढ़ावा देने की दिशा में काम करेगी। इसके तहत मानसून पर्यटन ,रोड़ शो,ट्रेवल मार्ट आयोजित किए जाएंगे ।
देशी-विदेशी पर्यटकों लुभाने की कोशिश
दिया कुमारी ने कहा, राज्य में अधिक से अधिक देशी-विदेशी पर्यटकों के राजस्थान में भ्रमण पर जोर दिया जा रहा है। दिया कुमारी ने पर्यटन अधिकारियों की बैठक में कहा, बड़े एवं पुराने एतिहासिक शहरों के अतिरिक्त अब ऐसे छोटे शहरों को पर्यटन मानचित्र पर लाया जाएगा, जहां स्थानीय कला की अलग पहचान हो सकती है।
आदिवासी बहुल बांसवाड़ा, डूंगरपुर एवं शेखावाटी के जिलों में ग्रामीण पर्यटन को प्रोत्साहन देने की योजना बनाई जा रही है। यह प्रयास किए जा रहे हैं कि देशी-विदेशी पर्यटक गांवों में ग्रामीणों के साथ रात्रि विश्राम करें, स्थानीय भोजन करने के साथ ही लोक कलाओं से रूबरू हो सके।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


