होमकृषिRajasthan Ka Mausam: देश में सबसे गर्म श्रीगंगानगर, कल से पश्चिमी विक्षोभ बदल देगा पूरे राजस्थान के मौसम का मिजाज
कृषि

Rajasthan Ka Mausam: देश में सबसे गर्म श्रीगंगानगर, कल से पश्चिमी विक्षोभ बदल देगा पूरे राजस्थान के मौसम का मिजाज

राजस्थान में दो दिन से जारी भीषण गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। हालांकि बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन 11 जून से मौसम फिर पलटी मरेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से तीव्र पश्चिमी…

Navbharat Times के अनुसार10 जून 2026 को 04:22 am बजे
Rajasthan Ka Mausam: देश में सबसे गर्म श्रीगंगानगर, कल से पश्चिमी विक्षोभ बदल देगा पूरे राजस्थान के मौसम का मिजाज

सौजन्य से:- Navbharat Times

राजस्थान में दो दिन से जारी भीषण गर्मी से अब राहत मिलने वाली है। हालांकि बुधवार को प्रदेश के कुछ हिस्सों में हल्की बूंदाबांदी हो सकती है लेकिन 11 जून से मौसम फिर पलटी मरेगा। मौसम विभाग के अनुसार गुरुवार से तीव्र पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होगा जिसका कई जिलों में असर रहेगा।

जयपुर: राजस्थान में इन दिनों मौसम के दो अलग-अलग रंग देखने को मिल रहे हैं। राज्य के कुछ हिस्से जहां भीषण गर्मी और 'हीटवेव' (लू) की चपेट में हैं, वहीं कुछ इलाकों में आंधी और बारिश ने तपिश से थोड़ी राहत दी है। मौसम विभाग ने बुधवार (10 जून) को भी प्रदेश में आंधी-बारिश और हीटवेव का दोहरा अलर्ट जारी किया है।

आज 4 जिलों में बारिश तो 6 जिलों में लू का साया

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार, बुधवार को राज्य के 4 जिलों झुंझुनूं, अलवर, भरतपुर और धौलपुर में तेज हवाओं के साथ हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट जारी किया गया है। दूसरी तरफ, पश्चिमी राजस्थान के 6 जिलों—जैसलमेर, जोधपुर, बीकानेर, श्रीगंगानगर, हनुमानगढ़ और चूरू में सूरज के तीखे तेवरों के कारण हीटवेव का यलो अलर्ट रहेगा।

11 जून से सक्रिय होगा वेस्टर्न डिस्टर्बेंस

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि यह गर्मी ज्यादा दिन नहीं टिकेगी। कल यानी 11 जून से राज्य में एक नया तीव्र पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने जा रहा है। इसके प्रभाव से 11 से 14 जून के दौरान बीकानेर, जयपुर, अजमेर और भरतपुर संभाग के जिलों में 50 से 60 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज अंधड़ चलने, मेघगर्जन के साथ बारिश होने और कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावना है। इस बदलाव से तापमान में भारी गिरावट आएगी और लोगों को उमस व लू से बड़ी राहत मिलेगी।

श्रीगंगानगर लगातार दूसरे दिन देश में सबसे गर्म

पिछले 24 घंटों की बात करें तो मंगलवार को श्रीगंगानगर 46.4 डिग्री सेल्सियस तापमान के साथ लगातार दूसरे दिन देश का सबसे गर्म इलाका रिकॉर्ड किया गया। इसके अलावा चूरू, पिलानी और बीकानेर जैसे शहरों में भी पारा 43 से 45 डिग्री के बीच रहा, जिससे लोग झुलसने को मजबूर हुए। हालांकि, दोपहर बाद हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर से सटे इलाकों (हनुमानगढ़, अलवर) में अचानक धूलभरी आंधी चली और तूफानी बारिश दर्ज की गई।

प्रमुख शहरों का तापमान

राजस्थान के मुख्य शहरों का हाल नीचे टेबल में दिया गया है।

लेखक के बारे मेंपुलकित सक्सेनापुलकित सक्सेना नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर के पद पर कार्यरत हैं। वह साल 2022 नवंबर महीने से नवभारत टाइम्स की डिजिटल विंग से जुड़े। वर्तमान में राजस्थान के लिए काम करते हैं। 2019 में पत्रकारिता की शुरुआत दिल्ली के नेशनल टीवी चैनल में इनपुट डेस्क से की। बीते 7 सालों में टेलीविजन से लेकर सोशल मीडिया और अब डिजिटल मीडिया में काम कर रहे हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स में डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर की भूमिका में कार्यरत हैं।

राजस्थान की राजनीति, क्राइम, करंट अफेयर्स और ऑफ बीट खबरों पर नजर रखना पुलकित सक्सेना की पहली प्राथमिकता रहती है।

विशेषज्ञता- राजनीति, क्राइम, एनलिसिस, सियासी उठा पटक को कवर करना।

पत्रकारिता अनुभव: 7 साल से कार्यरत

पुलकित सक्सेना ने साल 2017 में जयपुर नेशनल यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरी की। साल 2019 में देश की प्रतिष्ठित माखनलाल चतुर्वेदी यूनिवर्सिटी से दिल्ली में प्रथम श्रेणी से पोस्ट ग्रेजुएशन पत्रकारिता में किया। इसके बाद साल 2019 में दिल्ली से टीवी 100 न्यूज चैनल से पत्रकारिता की शुरुआत की। इसके बाद राजस्थान के यूट्यूब न्यूज चैनल में एंकरिंग, पैकेज क्रिएशन और सोशल मीडिया हैंडल के लिए सक्रियता से काम किया। साल 2022 के नवंबर महीने में वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में जुड़े। वर्तमान में बीते तीन साल से वह नवभारत टाइम्स ऑनलाइन में डिजिटल कंटेट प्रोड्यूसर की भूमिका निभा रहे हैं।... और पढ़ें

कन्वर्सेशन शुरू करें

Stateकी ताजा खबरें, ब्रेकिंग न्यूज, अनकही और सच्ची कहानियां, सिर्फ खबरें नहीं उसका विश्लेषण भी। इन सब की जानकारी, सबसे पहले और सबसे सटीक हिंदी में देश के सबसे लोकप्रिय, सबसे भरोसेमंद Hindi Newsडिजिटल प्लेटफ़ॉर्म नवभारत टाइम्स पर

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News