राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, क्या है वजह? - rajasthan high court acting cj sanjeev prakash sharma faces lawyers boycott protest
राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, क्या है वजह? राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है। समय कम है? जानिए…

सौजन्य से:- Jagran
राजस्थान हाई कोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के खिलाफ वकीलों ने खोला मोर्चा, क्या है वजह?
राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के खिलाफ वकीलों ने मोर्चा खोल दिया है।
समय कम है?
जानिए मुख्य बातें और खबर का सार एक नजर में
जागरण सवाददाता, जयपुर। राजस्थान उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा को लेकर सर्वोच्च न्यायालय के न्यायाधीश संदीप मेहता द्वारा मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत को लिखे गए पत्र के बाद विवाद बढ़ता ही जा रहा है।जोधपुर बार एसोसिएशन ने सोमवार को बैठक कर आगामी छह सितंबर तक शर्मा के खिलाफ न्यायिक कार्य का बहिष्कार करने का फैसला किया है।
उच्च न्यायालय परिसर में मुख्य न्यायाधीश के कक्ष न्यायालय नंबर दो के बाहर वकीलों ने नारेबाजी की। वकीलों ने शर्मा को जांच पूरी होने तक न्यायिक और प्रशासनिक कार्य से दूर रखने और लंबित मामलों के निस्तारण के लिए लक्ष्य फाइल प्रणाली को तुरंत बंद करने की मांग की है।
वकीलों की संजीव प्रकाश शर्मा को हटाने की मांग
उच्च न्यायालय लिपिक एसोसिएशन ने भी वकीलों की मांग का समर्थन किया है। संजीव प्रकाश शर्मा 26 सितंबर को सेवानिवृत हो रहे हैं। जोधपुर स्थित मुख्यपीठ में बार एसोसिएशन के महासचिव विजय चौधरी के अनुसार वकीलों में आक्रोश बहुत अधिक है। समय रहते यदि हम इसे नहीं संभाल सके तो मामला बढ़ सकता है।
उच्च न्यायालय परिसर में नारेबाजी और हंगामा कर रहे वकीलों ने आरोप लगाया कि शर्मा ने देशभर के न्यायाधीशों को यहां बुलाकर कार्यक्रम आयोजित किए गए हैं, जिनमें बेवजह पैसा खर्च हुआ है। हालांकि जयपुर स्थित उच्च न्यायालय परिसर में वकीलों द्वारा किए गए प्रदर्शन का स्थानीय बार एसोसिएशन ने प्रदर्शन नहीं किया।
संजीव प्रकाश शर्मा बोले, आज स्थिति तनावपूर्ण
जयपुर उच्च न्यायालय में खुली अदालत में संजीव प्रकाश शर्मा ने सोमवार सुबह कहा कि आज स्थिति थोड़ी तनावपूर्ण है, क्योंकि वकील किसी को भी पेश होने की अनुमति नहीं दे रहे हैं।
विवाद के बीच जयपुर में बार काउंसिल की ओर से आयोजित नव निर्वाचित पदाधिकारियों के सम्मान समारोह में मुख्य न्यायाधीश शर्मा शामिल हुए।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान के रामपुरा में सरकारी स्कूल की असुरक्षित इमारत गिराई, CJP के अभियान के बाद प्रशासन की कार्रवाई - the unsafe building of a government school in rampura rajasthan was demolished

सुप्रीम-कोर्ट कॉलेजियम ने राजस्थान-हाईकोर्ट के नए CJ की सिफारिश की: एडवोकेट्स में खुशी; 6 सितंबर तक जारी रहेगा न्यायिक बहिष्कार - Jodhpur News

अजमेर में कल 4 घंटे तक रहेगा पावर कट: 40 से ज्यादा इलाके होंगे प्रभावित; जानिए कब कहां रहेगा शटडाउन - Ajmer News


