होमशिक्षा-करियरRajasthan Film Festival: जयपुर में सजेगा सिनेमा का मेला, 13वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां पूरी, चंकी पांडे करेंगे मेजबानी -
शिक्षा-करियर

Rajasthan Film Festival: जयपुर में सजेगा सिनेमा का मेला, 13वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां पूरी, चंकी पांडे करेंगे मेजबानी -

Rajasthan Film Festival: जयपुर एक बार फिर सिनेमा प्रेमियों का केंद्र बनने जा रहा है। 20 सितंबर को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में 13वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल (आरएफएफ) का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस बार फेस्टि…

News Watch India के अनुसार11 जून 2026 को 12:22 am बजे
Rajasthan Film Festival: जयपुर में सजेगा सिनेमा का मेला, 13वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल की तैयारियां पूरी, चंकी पांडे करेंगे मेजबानी -

सौजन्य से:- News Watch India

Rajasthan Film Festival: जयपुर एक बार फिर सिनेमा प्रेमियों का केंद्र बनने जा रहा है। 20 सितंबर को मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में 13वें राजस्थान फिल्म फेस्टिवल (आरएफएफ) का भव्य आयोजन होने जा रहा है। इस बार फेस्टिवल में ग्लैमर, मनोरंजन और सांस्कृतिक रंगों का अनूठा संगम देखने को मिलेगा।

इस खास आयोजन की मेजबानी बॉलीवुड अभिनेता चंकी पांडे, राजस्थान के चर्चित अभिनेता सुमित व्यास और बॉलीवुड अभिनेत्री डेजी शाह मिलकर करेंगे। कार्यक्रम में दिग्गज अभिनेता रजा मुराद और मशहूर संगीतकार दिलीप सेन को भारतीय सिनेमा में उनके अद्वितीय योगदान के लिए ‘लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया जाएगा।

राजस्थान की तमाम बड़ी खबरे यहां देंखे

दीप स्मृति ऑडिटोरियम में होगा आयोजन

20 सितंबर को होने वाले इस फेस्टिवल का आयोजन मानसरोवर स्थित दीप स्मृति ऑडिटोरियम में होगा। यह आयोजन कई मायनों में खास होने वाला है, क्योंकि पिछले वर्ष इसकी मेजबानी अरबाज खान ने की थी और इस बार इसे और भव्य बनाने की तैयारियां चल रही हैं।

संजना शर्मा ने साझा की तैयारियों की झलक

फेस्टिवल की फाउंडर संजना शर्मा ने बताया कि दर्शकों को यादगार अनुभव देने के लिए एक विशेष होस्टिंग कॉम्बिनेशन तैयार किया गया है। चंकी पांडे अपने अनोखे ह्यूमर से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे, सुमित व्यास राजस्थानी अंदाज से रंग भरेंगे और डेजी शाह अपनी ऊर्जा और करिश्मे से चार चांद लगाएंगी।

पढ़े ताजा अपडेट: Newswatchindia.com: Hindi News, Today Hindi News, Breaking

14 क्षेत्रीय और 8 राजस्थानी फिल्में होंगी प्रतिस्पर्धा में

इस बार फेस्टिवल में नौ राज्यों की 14 क्षेत्रीय फिल्में और आठ राजस्थानी फिल्में प्रतिस्पर्धा करेंगी। इसके अलावा अवॉर्ड नाइट में चारु असोपा, कोरियोग्राफर अजीत सिंह तंवर, पॉप सिंगर कोमल कोरा, लोक गायक मोती खान, मॉडल स्वाति जांगिड़ और साउथ एक्ट्रेस मीनाक्षी गोस्वामी अपने परफॉर्मेंस से शाम को यादगार बनाएंगे।

19 सितंबर को होगा सोशल स्पॉटलाइट इवेंट

19 सितंबर को ‘आरएफएफ सोशल स्पॉटलाइट’ का आयोजन होगा, जिसकी मेजबानी चारु असोपा करेंगी। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में भाग्यश्री शामिल होंगी। इसमें डिजिटल क्रिएटर्स, इन्फ्लुएंसर्स और कलाकारों को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही इंटर स्कूल और कॉलेज डांस प्रतियोगिता भी होगी।

Latest News Update Uttar Pradesh News, उत्तराखंड की ताज़ा ख़बर

के-सीरीज की पहल है यह फेस्टिवल

प्रोग्रामिंग हेड अनिल जैन ने बताया कि यह फेस्टिवल कंचन कैसेट्स एंड सीरीज (के-सीरीज) की पहल है और 2013 से लगातार जयपुर में आयोजित किया जा रहा है। फाउंडर संजना शर्मा ने कहा कि इस फेस्टिवल का मुख्य उद्देश्य राजस्थानी सिनेमा को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाना और क्षेत्रीय कलाकारों को प्रोत्साहित करना है।

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News