होमक्राइमराजस्थान के किसान की गिरफ्तारी: भारतीय सिम कार्ड का उपयोग पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों के लिए?
क्राइम

राजस्थान के किसान की गिरफ्तारी: भारतीय सिम कार्ड का उपयोग पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों के लिए?

राजस्थान के बीकानेर जिले के एक किसान को भारतीय मोबाइल सिम कार्ड एक्टिवेट करने के लिए जरूरी वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। पुलिस का दावा है कि बाद में इस सिम कार्ड का इस्तेमाल पाकिस्तान में शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े एक व्यक्ति ने किया।

bhaskarhindi.com के अनुसार29 जुलाई 2026 को 06:39 am बजे
राजस्थान के किसान की गिरफ्तारी: भारतीय सिम कार्ड का उपयोग पाकिस्तान में आतंकवादी गतिविधियों के लिए?

सौजन्य से:- bhaskarhindi.com

पाकिस्तान को सिम देने के आरोप में राजस्थान का किसान गिरफ्तार

जयपुर, 28 जुलाई (आईएएनएस)। राजस्थान के बीकानेर जिले के एक किसान को भारतीय मोबाइल सिम कार्ड एक्टिवेट करने के लिए जरूरी वन-टाइम पासवर्ड (ओटीपी) साझा करने के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। आरोप है कि बाद में इस सिम कार्ड का इस्तेमाल पाकिस्तान में शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े एक व्यक्ति ने किया।

यह गिरफ्तारी सुरक्षा एजेंसियों से मिली खुफिया जानकारी के आधार पर जयपुर एंटी-टेररिज्म स्क्वाड (एटीएस) द्वारा की गई।

आईएएनएस से बातचीत करते हुए बज्जू थाने के स्टेशन हाउस ऑफिसर (एसएचओ) चंद्रवीर सिंह ने बताया कि आरोपी की पहचान अनिल कुमार बिश्नोई के रूप में हुई है। वह बज्जू थाना क्षेत्र के गौडू गांव का रहने वाला किसान है। आरोप है कि उसने 17 जुलाई को एक भारतीय सिम कार्ड को सक्रिय करने के लिए ओटीपी साझा किया था।

एसएचओ ने कहा, "जांच में पता चला है कि बाद में उस सिम कार्ड को पाकिस्तान में सक्रिय कर इस्तेमाल किया गया। अब तक मिले सबूतों के आधार पर आरोपी के खिलाफ संबंधित कानूनी धाराओं में मामला दर्ज किया गया है।"

एसएचओ चंद्रवीर सिंह के अनुसार, आरोपी से कथित तौर पर पाकिस्तान स्थित शहजाद भट्टी गैंग से जुड़े एक व्यक्ति उज्जैर ने संपर्क किया था।

पुलिस का दावा है कि उस व्यक्ति ने किसान को भारतीय सिम कार्ड खरीदने और उसे सक्रिय करने के लिए जरूरी ओटीपी साझा करने के लिए तैयार किया।

जांचकर्ताओं को आशंका है कि इस सिम कार्ड का इस्तेमाल पाकिस्तान में गैरकानूनी गतिविधियों के लिए किया गया हो सकता है। शुरुआती जांच में शहजाद भट्टी गैंग और आतंकवादी गतिविधियों से जुड़े संगठनों के बीच संबंध होने के संकेत मिले हैं। इसी वजह से यह मामला राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ा माना जा रहा है।

एसएचओ ने बताया कि जयपुर एटीएस द्वारा बीकानेर पुलिस के साथ साझा की गई खुफिया जानकारी के आधार पर यह गिरफ्तारी की गई।

बीकानेर के पुलिस अधीक्षक मृदुल कछावा के निर्देशन और वरिष्ठ अधिकारियों की देखरेख में बज्जू पुलिस की एक टीम ने ऑपरेशन चलाया और आरोपी को गिरफ्तार किया।

पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि क्या किसान ने पहले भी पाकिस्तान में मौजूद किसी व्यक्ति को भारतीय सिम कार्ड, ओटीपी या कोई अन्य जानकारी साझा की थी।

आरोपी से पूछताछ की जा रही है। जांचकर्ता यह पता लगाने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या यह मामला किसी बड़े सीमा-पार नेटवर्क से जुड़ा हुआ है।

अस्वीकरण: यह न्यूज़ ऑटो फ़ीड्स द्वारा स्वतः प्रकाशित हुई खबर है। इस न्यूज़ में BhaskarHindi.com टीम के द्वारा किसी भी तरह का कोई बदलाव या परिवर्तन (एडिटिंग) नहीं किया गया है| इस न्यूज की एवं न्यूज में उपयोग में ली गई सामग्रियों की सम्पूर्ण जवाबदारी केवल और केवल न्यूज़ एजेंसी की है एवं इस न्यूज में दी गई जानकारी का उपयोग करने से पहले संबंधित क्षेत्र के विशेषज्ञों (वकील / इंजीनियर / ज्योतिष / वास्तुशास्त्री / डॉक्टर / न्यूज़ एजेंसी / अन्य विषय एक्सपर्ट) की सलाह जरूर लें। अतः संबंधित खबर एवं उपयोग में लिए गए टेक्स्ट मैटर, फोटो, विडियो एवं ऑडिओ को लेकर BhaskarHindi.com न्यूज पोर्टल की कोई भी जिम्मेदारी नहीं है|

Created On : 28 July 2026 1:36 PM IST

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें