होमधर्म-आस्थाRajasthan Coolest Places: जून-जुलाई की सड़ी गर्मी में भी ठंडी रहती हैं राजस्थान की ये 5 जगहें, जैकेट निकालने की आ सकती है नौबत! छुट्टियों के लिए हैं बेस्ट
धर्म-आस्था

Rajasthan Coolest Places: जून-जुलाई की सड़ी गर्मी में भी ठंडी रहती हैं राजस्थान की ये 5 जगहें, जैकेट निकालने की आ सकती है नौबत! छुट्टियों के लिए हैं बेस्ट

Sign In Advertisement X Rajasthan Coolest Places: जून-जुलाई की चिलचिलाती गर्मी में जब ज्यादातर लोग एसी और कूलर के बिना एक पल भी रहना मुश्किल समझते हैं, तब अगर…

AajTak के अनुसार9 जून 2026 को 06:21 am बजे
Rajasthan Coolest Places: जून-जुलाई की सड़ी गर्मी में भी ठंडी रहती हैं राजस्थान की ये 5 जगहें, जैकेट निकालने की आ सकती है नौबत! छुट्टियों के लिए हैं बेस्ट

सौजन्य से:- AajTak

Sign In

Advertisement

X

Rajasthan Coolest Places: जून-जुलाई की चिलचिलाती गर्मी में जब ज्यादातर लोग एसी और कूलर के बिना एक पल भी रहना मुश्किल समझते हैं, तब अगर कोई उन्हें राजस्थान जाने के लिए बोले तो उन्हें गुस्सा आ जाएगा. लेकिन अपने दिमाग को थोड़ा ठंडा रखें और अपना बैग पैक करके निकल जाएं. जी हां, सही पढ़ा आपने हम आपको भीषण गर्मी में भी राजस्थान जाने की सलाह दे रहे हैं. राजस्थान का नाम सुनते ही बेशक आपके दिमाग में तपते रेगिस्तान, गर्म हवाओं और तेज धूप की तस्वीर बनने लगी हो, लेकिन आपको जानकर हैरानी होगी कि इसी राजस्थान में कुछ ऐसी जगहें भी हैं जो ठंडी रहती हैं.

ये जगह न केवल गर्मियों में ठंडी रहती हैं, बल्कि बेहद खूबसूरत भी हैं. यहां गर्मियों में मौसम इतना सुहावना हो जाता है कि लोगों को हल्की ठंड महसूस होने लगती है. यहां सुबह-शाम चलने वाली ठंडी हवाएं, पहाड़ों से घिरे शांत नजारे और हरियाली देखकर यकीन करना मुश्किल हो जाता है कि आप उसी राजस्थान में हैं, जो अपनी भीषण गर्मी के लिए जाना जाता है. अगर इस बार आप ऐसी जगह घूमने का प्लान बना रहे हैं, जहां ना तो जरूरत से ज्यादा भीड़ हो, ना ट्रैफिक का झंझट और ना ही पसीने से परेशान करने वाली गर्मी, तो राजस्थान की ये ठंडी जगहें आपके लिए परफेक्ट साबित हो सकती हैं. चलिए आपको बताते हैं राजस्थान की उन ठंडी वादियों के बारे में जो आपकी गर्मी की छुट्टियों को यादगार बना सकती हैं. यहां घूमने के बाद आपका राजस्थान को देखने का नजरिया भी पूरी तरह बदल सकता है.

1. माउंट आबू:

जब भी राजस्थान की ठंडी जगहों की बात होती है, तो सबसे पहले माउंट आबू का नाम आता है. ये राजस्थान का इकलौता हिल स्टेशन है. अरावली की पहाड़ियों में बसे इस खूबसूरत हिल स्टेशन में गर्मियों में भी ठंडी हवाएं और हरियाली रहती है, जो टूरिस्ट्स को सुकून देने का काम करती है. यहां सुबह और शाम का मौसम इतना सुहावना हो जाता है कि गर्मी का एहसास ही नहीं होता.

माउंट आबू में आप नक्की लेक में बोटिंग करने का मजा ले सकते हैं, सनसेट पॉइंट से खूबसूरत नजारे देख सकते हैं और दिलवाड़ा जैन मंदिर की शानदार कारीगरी को भी करीब से निहार सकते हैं.

2. गुरु शिखर:

माउंट आबू के पास गुरु शिखर है, जो राजस्थान की सबसे ऊंची चोटी मानी जाती है. यहां का टेंपरेचर आसपास की जगहों के मुकाबले काफी कम रहता है. जैसे ही आप शिखर के सबसे ऊपर पहुंचते हैं तो ठंडी हवाएं और बादलों से ढका नजारा नजर आने लगता है. ये लोगों को खूब पसंद आता है. अगर आपको शांत माहौल और प्रकृति के बीच समय बिताना पसंद है, तो ये जगह आपके लिए एकदम परफेक्ट हो सकती है.

3. रणकपुर:

राजस्थान की गर्मी से दूर सुकून भरा अनुभव लेना चाहते हैं तो रणकपुर भी शानदार जगह है. अरावली की पहाड़ियों से घिरी ये जगह हरियाली और ठंडे मौसम के लिए जानी जाती है. यहां का शांत वातावरण शहर की भागदौड़ भरी जिंदगी से लोगों को राहत देता है. रणकपुर अपने जैन मंदिरों की बारीक नक्काशी और प्राकृतिक सुंदरता के लिए भी काफी मशहूर है.

Advertisement

4. कुंभलगढ़:

कुंभलगढ़ का नाम सुनते ही ज्यादातर लोगों को बड़ा सा किला और राजपूताना इतिहास याद आता है, लेकिन ये जगह अपने सुहाने मौसम के लिए भी काफी पसंद की जाती है. पहाड़ियों के बीच बसे इस इलाके में गर्मियों में भी मौसम ठंडा रहता है. आप यहां पर कुंभलगढ़ किला, जंगल सफारी और आसपास के प्राकृतिक नजारों का मजा ले सकते हैं.

5. अचलगढ़:

अगर आप ऐसी जगह घूमना चाहते हैं जहां ज्यादा भीड़ न हो, तो अचलगढ़ अच्छा ऑप्शन हो सकता है. माउंट आबू के पास मौजूद ये जगह अपने शांत माहौल, हरियाली और ठंडी हवाओं के लिए जानी जाती है. यहां का किला और पुराने मंदिर घूमने वालों को अलग अनुभव देते हैं.

---- समाप्त ----

TOPICS:

Latest News in Hindi »

Advertisement

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News