होमशिक्षा-करियरRajasthan BSTC Result 2026 OUT: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट predeledraj2026.com पर जारी, Direct Link
शिक्षा-करियर

Rajasthan BSTC Result 2026 OUT: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट predeledraj2026.com पर जारी, Direct Link

Rajasthan BSTC Result 2026 OUT: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट predeledraj2026.com पर जारी, Direct Link Rajasthan BSTC Result 2026 link : राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट predeledraj2026.com पर जारी कर दिया गया है। रोल नंबर और डेट ऑफ…

Hindustan Hindi News के अनुसार11 जून 2026 को 01:03 pm बजे
Rajasthan BSTC Result 2026 OUT: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट predeledraj2026.com पर जारी, Direct Link

सौजन्य से:- Hindustan Hindi News

Rajasthan BSTC Result 2026 OUT: राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट predeledraj2026.com पर जारी, Direct Link

Rajasthan BSTC Result 2026 link : राजस्थान बीएसटीसी रिजल्ट predeledraj2026.com पर जारी कर दिया गया है। रोल नंबर और डेट ऑफ बर्थ डालकर रिजल्ट चेक कर सकते हैं।

Rajasthan BSTC Pre DElEd Result 2026 Download Link: वर्धमान महावीर खुला विश्वविद्यालय (VMOU), कोटा द्वारा आयोजित की गई राजस्थान बीएसटीसी प्री-डीएलएड (BSTC Pre D.El.Ed) परीक्षा 2026 के नतीजों का इंतजार आखिरकार खत्म हो गया है। राज्य के शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने आज दोपहर ठीक 3 बजे आधिकारिक तौर पर नतीजों की घोषणा कर दी। परीक्षा में शामिल हुए अभ्यर्थी अब विभाग के आधिकारिक पोर्टल predeledraj2026.com पर जाकर अपना स्कोरकार्ड ऑनलाइन देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

करीब 5 लाख अभ्यर्थियों की किस्मत का हुआ फैसला

इस साल प्रारंभिक शिक्षा में अध्यापक बनने के लिए आवश्यक दो वर्षीय छात्र-शिक्षक प्रशिक्षण कोर्स (डीएलएड) में एडमिशन के लिए जबरदस्त कम्पटीशन देखा गया। बोर्ड द्वारा साझा किए गए आंकड़ों के अनुसार, इस परीक्षा के लिए कुल 6,05,242 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से 4,97,178 परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए थे। यह परीक्षा बीते 20 मई 2026 को राज्य के 41 जिलों में बनाए गए 1774 परीक्षा केंद्रों पर दो पालियों में बेहद कड़ी सुरक्षा के बीच आयोजित की गई थी।

सिर्फ 25,970 सीटों के लिए मची है होड़, कब शुरू होगी काउंसलिंग

राजस्थान के विभिन्न डीएलएड कॉलेजों में इस बार करीब 25 हजार 970 सीटें उपलब्ध हैं। रिजल्ट जारी होने के बाद अब विश्वविद्यालय द्वारा जल्द ही काउंसलिंग का शेड्यूल जारी किया जाएगा। जिन अभ्यर्थियों ने मेरिट लिस्ट और कट-ऑफ में जगह बनाई है, वे काउंसलिंग फीस भरकर अपनी पसंद के कॉलेजों का विकल्प चुन सकेंगे। इसके बाद कॉलेज अलॉटमेंट लिस्ट जारी की जाएगी, जिसके आधार पर कॉलेजों में दाखिला मिलेगा।

पास होने के लिए कितने नंबर हैं जरूरी?

नतीजों के साथ ही न्यूनतम क्वालिफाइंग मार्क्स भी साफ कर दिए गए हैं। सामान्य (General) श्रेणी के अभ्यर्थियों के लिए कुल 600 अंकों में से न्यूनतम 50 प्रतिशत (300 अंक) लाना अनिवार्य था। वहीं, ओबीसी (OBC), एससी (SC), एसटी (ST), दिव्यांग और सामान्य वर्ग की विधवा व तलाकशुदा महिला उम्मीदवारों के लिए न्यूनतम पासिंग मार्क्स 45 प्रतिशत (270 अंक) तय किए गए हैं।

वेबसाइट पर ऐसे चेक करें अपना रिजल्ट (आसान स्टेप्स):

स्टेप 1: सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट https://predeledraj2026.com पर जाएं।

स्टेप 2: होमपेज पर दिख रहे 'Pre DElEd Result 2026' के लिंक पर क्लिक करें।

स्टेप 3: नए पेज पर अपना एप्लीकेशन नंबर/रोल्ड नंबर और जन्म तिथि (Date of Birth) दर्ज करें।

स्टेप 4: सबमिट बटन दबाते ही आपका पूरा स्कोरकार्ड स्क्रीन पर आ जाएगा। आगे की काउंसलिंग प्रक्रिया के लिए इसका प्रिंट आउट जरूर निकाल लें।

लेखक के बारे में

Prachiशॉर्ट बायो: प्राची लाइव हिन्दुस्तान (हिन्दुस्तान टाइम्स ग्रुप) में कंटेंट प्रोड्यूसर हैं। पिछले 2 वर्षों से वे करियर, शिक्षा और सरकारी नौकरियों से जुड़े विषयों पर लिख रही हैं। मुश्किल खबरों को आसान भाषा में पाठकों तक पहुंचाना उनकी विशेषता है। वे 2024 से लाइव हिन्दुस्तान की करियर टीम का हिस्सा हैं।

अनुभव और करियर का सफर

प्राची ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत 'नन्ही खबर' से की थी, जहां उन्होंने जमीनी स्तर पर खबरों के महत्व को समझा। इसके बाद, उन्होंने 'सी.वाई. फ्यूचर लिमिटेड' और 'कुटुंब' जैसे प्लेटफॉर्म्स पर बतौर कंटेंट राइटर काम करते हुए अपनी लेखनी और रिसर्च स्किल्स को निखारा। लाइव हिन्दुस्तान से जुड़ने के बाद, वे करियर डेस्क पर सक्रिय हैं और छात्रों के लिए करियर विकल्पों, बोर्ड परीक्षाओं, जॉब और प्रतियोगी परीक्षाओं की बारीकियों को कवर कर रही हैं।

शैक्षणिक पृष्ठभूमि

प्राची ने देश के प्रतिष्ठित भारतीय जन संचार संस्थान (IIMC) से इंग्लिश जर्नलिज्म में पीजी डिप्लोमा किया है। उनकी शैक्षणिक नींव दिल्ली यूनिवर्सिटी से है, जहां से उन्होंने इतिहास में ग्रेजुएशन की पढ़ाई की। इतिहास की अच्छी जानकारी होने के कारण, वे आज की खबरों को बेहतर तरीके से समझ और समझा पाती हैं। यही वजह है कि उनके लेखों में जानकारी पूरी तरह सटीक और अधिक भरोसेमंद होती है।

विजन

प्राची का मानना है कि करियर चुनना केवल एक नौकरी पाना नहीं, बल्कि सही दिशा में अपना भविष्य सुरक्षित करना है। उनका उद्देश्य है कि हर छात्र और अभ्यर्थी तक बिना किसी भ्रम के, सटीक और सही समय पर जानकारी पहुंचे। वे पारदर्शिता और विश्वसनीयता को डिजिटल पत्रकारिता की सबसे बड़ी ताकत मानती हैं।

रुचियां

इतिहास की समझ और पत्रकारिता के जुनून के साथ, प्राची को खाली समय में उपन्यास पढ़ना और विश्व सिनेमा देखना पसंद है, जो उनके लेखन में एक नया दृष्टिकोण जोड़ता है।

विशेषज्ञता

बोर्ड परीक्षा अपडेट्स और रिजल्ट एनालिसिस

करियर काउंसलिंग और नए जमाने के कोर्सेज

सरकारी और प्राइवेट सेक्टर में जॉब अपडेट

एडमिशन प्रक्रिया और कॉम्पिटिटिव एग्जाम गाइडेंस

छात्रों के लिए सॉफ्ट स्किल्स और मोटिवेशनल स्टोरीज

छात्रों के लिए JEE, NEET, UPSC जैसी परीक्षा की तैयारी के लिए टिप्स

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है.  

रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा
वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी
राजनीति

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार
क्राइम

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च
शिक्षा-करियर

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे:  सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News
कृषि

जयपुर में झमाझम बरसात, चूरू में ओले गिरे: सीकर में गाड़ियां फंसी; पारा लुढ़का, लेकिन उमस बढ़ी; आज 20 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट - Jaipur News