Rahul Gandhi Kota Visit : भाजपा बोली- कांग्रेस पेपर लीक की जननी, कांग्रेस का जवाब- बच्चों के भविष्य की बात जरूर उठाएंगे
Rahul Gandhi Kota Visit : भाजपा बोली- कांग्रेस पेपर लीक की जननी, कांग्रेस का जवाब- बच्चों के भविष्य की बात जरूर उठाएंगे पेपर लीक का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी कोटा में स्टूडेंट से संवाद करेंगे. इस मामले को लेकर सियासत ते…

सौजन्य से:- ETV Bharat
Rahul Gandhi Kota Visit : भाजपा बोली- कांग्रेस पेपर लीक की जननी, कांग्रेस का जवाब- बच्चों के भविष्य की बात जरूर उठाएंगे
पेपर लीक का आरोप लगाते हुए राहुल गांधी कोटा में स्टूडेंट से संवाद करेंगे. इस मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है.
Published : June 16, 2026 at 2:08 PM IST
कोटा: नीट यूजी परीक्षा में पेपर लीक मामले को लेकर राहुल गांधी कोटा में छात्रों से संवाद की शुरुआत करने वाले हैं. इस मामले में राजनीतिक रंग चढ़ गया है. भाजपा-कांग्रेस एक दूसरे पर सियासत करने का आरोप लगा रही हैं. दोनों ही पार्टियों के नेता पेपर लीक को लेकर एक दूसरे पर हमला भी बोल रहे हैं. नीट यूजी की परीक्षा 21 जून को दोबारा आयोजित हो रही है. इस परीक्षा को री-नीट यूजी नाम दिया गया.
इस मामले में पेपर लीक के आरोप लगाते हुए राहुल गांधी कोटा में स्टूडेंट से 17 जून को संवाद करने जा रहे हैं. इस मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है. इस पूरे मामले में भाजपा आक्रामक हो गई है. इस तरह का संवाद कार्यक्रम आयोजित कर विद्यार्थियों की पढ़ाई को बाधित करने का आरोप लगा रही है. राहुल गांधी और राजस्थान के कांग्रेस नेताओं पर हमला बोल रही है.
दूसरी तरफ कांग्रेस इस मामले में कह रही है कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार में 3 साल से नीट यूजी का पेपर लीक हो रहा है. वह नजर नहीं आ रहा है. धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा कांग्रेस मांग रही है. बच्चे भी इससे परेशान हैं. गरीब बच्चे पढ़ाई करके सफल होते हैं, लेकिन पेपर लीक से चोरी कर कई लोग नीट यूजी में एमबीबीएस की पढ़ाई कर चुके हैं. उन पर भाजपा ध्यान नहीं दे रही है.
पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, नेता प्रतिपक्ष राजस्थान विधानसभा टीकाराम जूली और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा इस मामले में राहुल गांधी के कार्यक्रम में व्यवधान का आरोप लगा रहे हैं. कांग्रेस नेताओं ने लोकसभा स्पीकर ओम बिरला पर हमला बोलते हुए कहा है कि हॉस्टल व कोचिंग संस्थानों को धमकाया जा रहा है, जिसमें बच्चों को कार्यक्रम में नहीं भेजें. ऐसा दबाव संस्थानों पर बनाया जा रहा है. शहर में कई जगह पर राहुल गांधी के विरोध में पोस्टर भी लगे हैं, जहां राजस्थान में कांग्रेस शासन में पेपर लीक का मुद्दा उठाया गया है.
पढ़ें : पंचायत-निकाय रण : राहुल की युवा यात्रा से पहले भाजपा का चुनावी काउंटर प्लान, जानि क्या है खास...
बच्चों के जीवन से खिलवाड़ करने आ रहे हैं राहुल गांधी : भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता पंकज मेहता ने कहा कि राहुल गांधी विपक्ष के नेता की जिम्मेदारी उठा रहे हैं. इसके बावजूद भी पूरी तरह से दिग्भ्रमित हैं. उनके सलाहकार उचित मार्गदर्शन नहीं कर रहे हैं. राहुल गांधी का कोटा का दौरा अव्यवहारिक व अनैतिक है. समय का चयन पूरी तरह से अजीबोगरीब है. अभी विद्यार्थियों के पढ़ने का समय है और तैयारी में व्यस्त हैं. इस समय पहले पेपर लीक का मुद्दा बनाकर कोटा में कार्यक्रम आयोजित कर रहे हैं.
देशभर से यहां पर बच्चे पढ़ने आते हैं, उन बच्चों को भ्रमित व मिसगाइड करने का प्रयास किया जा रहा है. उनके जीवन से खिलवाड़ की जा रही है. यह मुद्दा राजनीति का नहीं है. राहुल गांधी और कांग्रेस के नेताओं को आत्मनिरीक्षण करना चाहिए. उनके शासन में कई बार पेपर लीक हुए हैं, डेढ़ दर्जन से अधिक बार पेपर लीक हो गए हैं. इन पर क्या कार्रवाई हुई है? पेपर लीक की जननी कांग्रेस है.
अशोक गहलोत और पूनम पासवान कर रही हैं बिना साक्ष्य के बात : पंकज मेहता ने अशोक गहलोत के बयान पर कहा कि वे कपोल कल्पित बात कर रहे हैं. यह उचित भी नहीं है. साक्ष्य के अभाव में मनमर्जी से कुछ भी कह देना विचित्र स्थिति है. अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की सचिव पूनम पासवान भी अनर्गल बयानबाजी कर रही हैं. कोचिंग संस्थान को कोटा से सब कुछ बेचकर चले जाना बताया गया है. जबकि यह पूरी तरह से गलत है. यहां कोचिंग संस्थान अच्छे रिजल्ट दे रहे हैं. हार से बौखलाई कांग्रेस के पास कोई दिशा नहीं है.
भाजपा की मंशा नहीं होने देंगे पूरी : कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि भाजपा का काम गलत नीतियों को बढ़ावा देना है. राहुल गांधी बच्चों से मन की बात करने के लिए आ रहे हैं. नीट यूजी पेपर लीक से परेशान बच्चों से बात करेंगे. उनकी परेशानियों को सड़क से लेकर संसद तक सुलझाने के लिए आ रहे हैं, लेकिन भाजपा के लोग इस बात को मुद्दा बनाकर गलत बता रहे हैं.
बच्चे खुद बोल रहे हैं कि लगातार तीन बार पेपर लीक हुआ है तो भाजपा को नजर नहीं आया. धर्मेंद्र प्रधान का अब तक इस्तीफा क्यों नहीं हुआ है? यहां पर कई सारे प्रतियोगी परीक्षाएं हुई हैं, उन पर क्या कार्रवाई हुई है. लेकिन हमेशा से उनकी नीति रही है कि सही जहां हो रहा है या बच्चों के भविष्य की बात हो रही हो, वहां पर्दा डालने में जुट जाते हैं. भाजपा चाहे जितना ही दम लगा ले, हम उनकी मंशा पूरे नहीं होने देंगे.
रॉकेट लॉन्च का श्रेय लिया तो फिर पेपर लीक का क्यों नहीं ले रहे? : कांग्रेस देहात जिला अध्यक्ष भानु प्रताप सिंह ने कहा कि हमने बच्चों से बात की तो उन्हें जबरदस्त गुस्सा है. बच्चों का कहना है कि हमारी तैयारी पहले से है. हम पहले भी तैयारी करके जा चुके थे, लेकिन पेपर लीक हो गया था. राहुल गांधी बच्चों के मन की बात सुनने के लिए आ रहे हैं. भाजपा के लोगों ने पीएम।नरेन्द्र मोदी के मन की बात सुनी है. अब राहुल गांधी उल्टा कर रहे हैं. वे बच्चों की मन की बात सुन रहे हैं.
बच्चों के साथ क्या समस्या है? उनका भविष्य में किस तरह से निराकरण हो. संसद में राहुल गांधी विपक्ष की भूमिका निभा रहे हैं. क्या बच्चों की मदद कर सकते हैं. सीबीएसई के एग्जाम में आंसर की भी बदल गई है, कितना बड़ा फर्जीवाड़ा हुआ है. रॉकेट लॉन्च होने पर भाजपा के नेता श्रेय लेने के लिए पहुंच जाते हैं, लेकिन पेपर लीक हुआ तो धर्मेंद्र प्रधान क्यों इस्तीफा नहीं दे रहे हैं?
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


