होमक्राइमजयपुर में ई-रिक्शा के लिए नए नियम: जोन के हिसाब से चलेंगे, QR और कलर कोड होगा जरूरी
क्राइम

जयपुर में ई-रिक्शा के लिए नए नियम: जोन के हिसाब से चलेंगे, QR और कलर कोड होगा जरूरी

जयपुर शहर की सड़कों पर ट्रैफिक की समस्या कम करने के लिए यातायात पुलिस द्वारा ई-रिक्शा के लिए नए नियम लागू किए जा रहे हैं। ई-रिक्शा अब जोन के आधार पर चलेंगे और हर जोन में अलग-अलग कलर कोड और QR कोड होगा। एक माह के भीतर पंजीयन करना होगा, उसके बाद 15 सितंबर से सख्ती से लगाए जाने वाले नियमों का उल्लंघन करने पर कार्रवाई होगी।

ETV Bharat के अनुसार29 जुलाई 2026 को 11:40 am बजे
जयपुर में ई-रिक्शा के लिए नए नियम: जोन के हिसाब से चलेंगे, QR और कलर कोड होगा जरूरी

सौजन्य से:- ETV Bharat

जयपुर में ई-रिक्शा के लिए नए नियम: जोन के हिसाब से चलेंगे, QR और कलर कोड होगा जरूरी

एक महीने तक पंजीयन की कवायद होगी. इसके बाद 15 सितंबर से शुरू होगी सख्ती.

Published : July 29, 2026 at 3:45 PM IST

जयपुर: राजधानी जयपुर में ट्रैफिक जाम के हालातों से निपटने के लिए यातायात पुलिस ने ई-रिक्शा के डिजिटल मैनेजमेंट की कवायद शुरू कर दी है. इसके तहत जयपुर में संचालित करीब 40 हजार ई-रिक्शा का क्यूआर कोड और कलर कोड के आधार पर संचालन किया जाएगा. इस व्यवस्था के तहत पूरे जयपुर शहर को सात जोन में बांटा गया है. हर जोन में पंजीकृत ई रिक्शा ही चल सकेंगे. ई रिक्शा पर जोन के अनुसार, बार कोड और कलर कोड होगा. इसके साथ ही बार कोड को स्कैन करने पर ई-रिक्शा और चालक की पूरी डिटेल सामने आ जाएगी. इसमें एक एमरजेंसी (SOS) का विकल्प भी होगा, जिसका उपयोग इमरजेंसी में करने पर तत्काल पुलिस कंट्रोल रूम पर कॉल पहुंच जाएगी.

15 सितंबर से बिना पंजीयन चलने पर एक्शन: एडिशनल डीसीपी (यातायात) रानू शर्मा ने बुधवार को एक प्रेस वार्ता में बताया कि ई-रिक्शा संचालक 1 अगस्त से 31 अगस्त तक अपने ई-रिक्शा का पंजीयन करवा सकते हैं. पंजीयन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन होगी. हर जोन में निर्धारित संख्या में ई-रिक्शा का पंजीयन होगा, जिन पर अलग-अलग जोन के अनुसार क्यूआर कोड और कलर की पट्टी लगेगी. फिलहाल इस कवायद को 15 सितंबर से धरातल पर उतारने की योजना है. बिना पंजीयन ईरिक्शा चलाने वालों पर 15 सितंबर से एक्शन लिया जाएगा. जोन चयन के समय आवेदक को प्राथमिकता के आधार पर आवेदन करने की सुविधा मिलेगी.

इसे भी पढ़ें- ई रिक्शा चालकों की मनमानी पर लगेगा ब्रेक, कलर कोड से सात जोन में चलेंगे 40 हजार वाहन, नियम तोड़ना पड़ेगा महंगा

हर जोन में निर्धारित की गई संख्या: उन्होंने बताया, हर जोन में ईरिक्शा की संख्या निर्धारित होगी. आवेदक द्वारा तय की गई प्राथमिकता के आधार पर उसे जोन का आवंटन किया जाएगा. किसी जोन में संख्या पूरी हो जाने के बाद आवेदक को दूसरी प्राथमिकता के आधार पर जोन का आवंटन किया जाएगा. उन्होंने कहा, पंजीयन की प्रक्रिया 1 अगस्त से 31 अगस्त तक चलेगी. इस अवधि में सभी ई-रिक्शा का पंजीयन करवाना जरूरी होगा. इसके बाद 15 सितंबर से बिना पंजीयन और निर्धारित जोन से बाहर चलने वाले ई-रिक्शा पर कार्रवाई होगी.

सुविधा केंद्र से की जाएगी मॉनिटरिंग: उन्होंने बताया कि जयपुर की सड़कों पर पंजीयन ई-रिक्शा का संचालन निर्धारित जोन में हो इसके लिए एक मॉनिटरिंग सेल का भी गठन किया गया है. तकनीकी आधार पर सभी ई-रिक्शा की डीसीपी ट्रैफिक कार्यालय में बने मॉनिटरिंग सेंटर से नजर रखी जा सकेगी. बिना पंजीयन या निर्धारित जोन से इतर चलने वाले ई-रिक्शा को ब्लैक लिस्ट किया जाएगा.

इसे भी पढ़ें- जयपुर में उमड़ रहे पर्यटकों के सैलाब के चलते कई जगह ट्रैफिक डायवर्ट और वन वे, ई-रिक्शा पर रोक

इस तरह करवाया जा सकेगा पंजीयन

- वेबपेज https://erickshaw-jaipurpolice.rajasthan.gov.इन पर जाकर ई-रिक्शा का पंजीयन करवाया जा सकता है.

- एंड्रॉयड मोबाइल एप erickshawjaipur भी वेबसाइट पर जाकर डाउनलोड किया जा सकता है.

- ई-रिक्शा संचालक अपने नजदीकी ई-मित्र पर जाकर भी पंजीयन करवा सकते हैं.

- इसके साथ ही यातायात पुलिस नियंत्रण कक्ष, अजमेरी गेट, जयपुर में बने सुविधा केंद्र पर भी पंजीयन होगा.

पंजीयन के लिए यह दस्तावेज होंगे जरूरी

- वाहन का रजिस्ट्रेशन नंबर प्रमाण पत्र (आरसी).

- वाहन का वैध फिटनेस प्रमाण पत्र.

- वाहन का वैध इंश्योरेंस प्रमाण पत्र.

- वाहन चालक की पासपोर्ट साइज फोटो.

- वाहन चालक का ड्राइविंग लाइसेंस.

- आवेदन पत्रों का ऑनलाइन एपीआई से सत्यापन किया जाएगा. आवेदन में दी गई जानकारी सही पाए जाने पर ही आवेदन फॉर्म सबमिट होगा.

इसे भी पढ़ें- जयपुर आरटीओ की सख्ती, 9000 ई-रिक्शा और 10000 ऑटो रिक्शा पर कार्रवाई शुरू

यह होगा कलर कोड और संख्या

- पूर्व जोन में पांच हजार ई-रिक्शा पंजीकृत होंगे. इसका कलर कोड लाल होगा.

- पश्चिम जोन में 9 हजार ई-रिक्शा का पंजीयन होगा, जिनका कलर कोड हरा होगा.

- उत्तर जोन में छह हजार ई-रिक्शा पंजीकृत होंगे. इस जोन में नीले रंग की पट्टी लगे ई-रिक्शा चलेंगे.

- दक्षिण जोन में 7500 ई-रिक्शा का पंजीयन होगा. इसमें पीले रंग की पट्टी लगे ई-रिक्शा चल सकेंगे.

- सेंट्रल जोन में दो हजार ई-रिक्शा का पंजीयन होगा, जिनका कलर कोड नारंगी होगा.

- परकोटा जोन में 500 ई-रिक्शा पंजीकृत होंगे, जिनका कलर कोड गुलाबी होगा.

- परकोटे को भी इलाके के हिसाब से सब जोन में बांटा गया है. हालांकि, इनमें चलने वाले ई-रिक्शा का रंग गुलाबी होगा.

इसे भी पढ़ें- दिल्ली-UP की तरह अलवर में भी ई-रिक्शा के लिए लागू होगा वन-साइड एंट्री सिस्टम, पहले होगी समझाइश

Powered by Reporting Rajasthan Files

संबंधित ख़बरें