Paper Leak से Power Surplus तक… भजनलाल सरकार ने कितना बदला राजस्थान?- Mehraj Singh Choudhary
राजस्थान में पेपर लीक और बिजली संकट जैसे मुद्दों को लेकर भजनलाल सरकार के कामकाज पर बीजेपी प्रवक्ता मेहराज सिंह चौधरी ने पाञ्चजन्य की सहयोगी नैन्सी बाजपेई से खास बातचीत की। जयपुर में आयोजित पाञ्चजन्य सुशासन संवाद के दौरान…

सौजन्य से:- Panchjanya
राजस्थान में पेपर लीक और बिजली संकट जैसे मुद्दों को लेकर भजनलाल सरकार के कामकाज पर बीजेपी प्रवक्ता मेहराज सिंह चौधरी ने पाञ्चजन्य की सहयोगी नैन्सी बाजपेई से खास बातचीत की। जयपुर में आयोजित पाञ्चजन्य सुशासन संवाद के दौरान चौधरी ने दावा किया कि राजस्थान में अब पेपर लीक माफिया पर सख्त कार्रवाई हुई है और एसआईटी के जरिए ऐसे मामलों पर शिकंजा कसा गया है। उन्होंने दावा किया कि 2018 से 2023 के बीच 19 पेपर लीक के मामले सामने आए थे, जबकि मौजूदा सरकार के कार्यकाल में भर्ती परीक्षाओं को लेकर बड़ा सुधार हुआ है। पेपर लीक के आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई और रोजगार के मुद्दे पर भी उन्होंने सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। बातचीत में राजस्थान के बिजली क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनने, दूसरे राज्यों को बिजली देने और शिक्षा के क्षेत्र में सरकार के कामकाज पर भी चर्चा हुई। आखिर राजस्थान में पेपर लीक के खिलाफ सरकार की रणनीति कितनी असरदार रही? शिक्षा और रोजगार के मोर्चे पर क्या बदला? पूरी बातचीत देखिए।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

पैन-इंडिया भर्ती पर राजस्थान हाईकोर्ट का अहम फैसला, राज्य में भर्ती के महत्वपूर्ण चरण हुए तो यहीं होगी सुनवाई

जयपुर शहर में आज 8 घंटे का रहेगी बिजली गुल, इन क्षेत्रों में 2 अलग-अलग शिफ्ट में लगेगा पावर कट

जयपुर में 35 इलाकों में कल बिजली कटौती: मेंटेनेंस के चलते चार घंटे तक बंद रहेगी बिजली - Jaipur News


