जयपुर शहर में आज 8 घंटे का रहेगी बिजली गुल, इन क्षेत्रों में 2 अलग-अलग शिफ्ट में लगेगा पावर कट
Power Cuts Jaipur: राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज गुरुवार, 8 अक्टूबर को शहरवासियों को इलेक्ट्रिसिटी आउटेज के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जयपुर शहर में आज बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस का कार्य कि…

सौजन्य से:- jaipurtimes.org
Power Cuts Jaipur: राजस्थान प्रदेश की राजधानी जयपुर में आज गुरुवार, 8 अक्टूबर को शहरवासियों को इलेक्ट्रिसिटी आउटेज के चलते परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। जयपुर शहर में आज बिजली विभाग की ओर से मेंटेनेंस का कार्य किया जाएगा। जिस वजह से शहर में चार-चार घंटे के दो पावर कट दिए जाएंगे। बिजली विभाग जयपुर की तरफ से जारी सूचना के अनुसार शहर में आज 8 अक्टूबर को सुबह 10:00 बजे से शाम 06:00 बजे तक इलेक्ट्रिसिटी आउटेज रहेगी। पावर कट के दौरान शहर के रहवासियों को मोबाइल, लैपटॉप चार्ज सहित अन्य कामों हेतू बिजली की व्यवस्था स्वयं करनी पड़ेगी।
कमला नेहरू नगर सहित इन इलाकों में सुबह 10:00 से दोपहर 2:00 बजे तक रहेगी बिजली गुल
बिजली विभाग जयपुर द्वारा जारी की गई सूचना के अनुसार आज 8 अक्टूबर को शहर के कमला नेहरू नगर सहित लगभग 15 क्षेत्रों में सुबह 10:00 बजे से लेकर तो कल 2:00 बजे तक पावर कट रहेगा। जानकारी के अनुसार आज शहर के श्याम वाटिका, मीणा की ढाणी, समीक्षा नगर, वैशाली नगर-बी व सी ब्लॉक, टैगोर स्कूल, अमर जैन हॉस्पिटल, कमला नेहरू नगर सहित केसीसी नगर, पंचवटी कॉलोनी, चौधरी कॉलोनी, कनक विहार, सुभाष कॉलोनी, शॉपिंग सेंटर, सिंवार गांव और भंभोरी रोड क्षेत्र के आसपास के एरिया में 4 घंटे का पावर कट रहेगा।
महाराजपुर सहित इन क्षेत्रों में दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक रहेगी बिजली गुल
जयपुर शहर के महाराजपुर क्षैत्र सहित आधा दर्जन से अधिक इलाकों में आज 8 अक्टूबर को दोपहर 2:00 बजे से लेकर शाम 6 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी। सूचना के अनुसार आज गुरुवार को वैशाली मार्ग, ब्राइट लैंड स्कूल, नारंग हॉस्पिटल, वैशाली थाना, पश्चिम विहार, कृष्णा नगर, वैशाली नगर ए व बी ब्लॉक, आरएफसी कॉलोनी, जीन सागर कॉलोनी, रावत स्कूल, मंगल विहार, कृष्णा विहार, हसनपुरा, मुकंदपुरा रोड और बासड़ी चौराहा क्षेत्र में दोपहर 2:00 बजे से शाम 6:00 बजे तक बिजली सप्लाई बंद रहेगी।
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

जयपुर में 35 इलाकों में कल बिजली कटौती: मेंटेनेंस के चलते चार घंटे तक बंद रहेगी बिजली - Jaipur News

राजस्थान में दिवाली के बाद होंगे अर्धवार्षिक एग्जाम: शिक्षा विभाग ने सरकार को भेजा प्रपोजल, पंचायत चुनाव की तारीखों से दिक्कत - Bikaner News

राजस्थान बोर्ड 10वीं अर्धवार्षिक परीक्षा समय सारणी 2026-27 जारी - आरबीएसई टाइम टेबल देखें


