आज से रामबाग पैलेस में होगी PAC की बैठक, 22 सांसद पहुंचे जयपुर, वेणुगोपाल बोले- तीन अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा
आज से रामबाग पैलेस में होगी PAC की बैठक, 22 सांसद पहुंचे जयपुर, वेणुगोपाल बोले- तीन अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा वेणुगोपाल ने कहा- केवल पब्लिक अकाउंट्स कमेटी की बैठक के सिलसिले में आए हैं, इसलिए किसी अन्य राजनीतिक सवाल का…

सौजन्य से:- ETV Bharat
आज से रामबाग पैलेस में होगी PAC की बैठक, 22 सांसद पहुंचे जयपुर, वेणुगोपाल बोले- तीन अहम मुद्दों पर करेंगे चर्चा
वेणुगोपाल ने कहा- केवल पब्लिक अकाउंट्स कमेटी की बैठक के सिलसिले में आए हैं, इसलिए किसी अन्य राजनीतिक सवाल का जवाब नहीं देंगे.
Published : September 20, 2026 at 8:44 PM IST
|Updated : September 21, 2026 at 6:37 AM IST
जयपुर: लोकसभा की पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) की दो दिवसीय बैठक आज यानी सोमवार से राजधानी जयपुर में आयोजित होगी. कमेटी के सभी 22 सदस्य जयपुर पहुंच चुके हैं. PAC के अध्यक्ष और कांग्रेस के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री के.सी. वेणुगोपाल रविवार शाम जयपुर एयरपोर्ट पहुंचे, जहां पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, विधायक रफीक खान, अमीन कागजी और जयपुर शहर कांग्रेस अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित अन्य कांग्रेस नेताओं ने उनका स्वागत किया. कमेटी की दो दिवसीय बैठक रामबाग पैलेस होटल में होगी.
तीन प्रमुख मुद्दों पर होगी चर्चा: जयपुर एयरपोर्ट पर मीडिया से बातचीत करते हुए के.सी. वेणुगोपाल ने कहा कि पब्लिक अकाउंट्स कमेटी (PAC) की दो दिवसीय बैठक में तीन प्रमुख मुद्दों पर चर्चा होनी है. उन्होंने बताया कि कमेटी सौर ऊर्जा को लेकर चर्चा करेगी, इसके अलावा सोशल जस्टिस पर भी मंथन होगा. सोशल जस्टिस को लेकर CAG ने अपनी रिपोर्ट लोकसभा में पेश की है.
इसे भी पढ़ें- कांग्रेस ने ओम बिरला को चिट्ठी लिखकर स्टूडेंट्स 'बर्बरता' पर अमित शाह से बयान मांगा
राजनीतिक सवालों पर जवाब देने से किया इनकार: वेणुगोपाल ने राजनीतिक सवालों का जवाब देने से इनकार करते हुए कहा कि वे केवल पब्लिक अकाउंट्स कमेटी की बैठक के सिलसिले में आए हैं, इसलिए किसी अन्य राजनीतिक सवाल का जवाब नहीं देंगे. पब्लिक अकाउंट्स कमेटी में अध्यक्ष सहित 22 सदस्य होते हैं, जिनमें 15 सदस्य लोकसभा और 7 सदस्य राज्यसभा के हैं. कमेटी का प्रमुख काम CAG की रिपोर्ट की जांच कर सरकार के खर्च और वित्तीय प्रबंधन की समीक्षा करना है.
लोकसभा के ये सांसद हैं कमेटी के सदस्य: के.सी. वेणुगोपाल, टी.आर. बालू, कल्याण बनर्जी, निशिकांत दुबे, जगदंबिका पाल, रविशंकर प्रसाद, सी.एम. रमेश, अपराजिता सारंगी, तेजस्वी सूर्या, अनुराग ठाकुर, जयप्रकाश, अमर सिंह, मगुंटा श्रीनिवासुलु रेड्डी, धर्मेंद्र यादव और बालाशौरी वल्लभनेनी.
राज्यसभा के ये 7 सांसद हैं सदस्य: अशोक राव चव्हाण, के. लक्ष्मण, सुधांशु त्रिवेदी, प्रफुल्ल पटेल, सुखेंदु शेखर रे, अखिलेश प्रसाद सिंह और तिरुचि शिवा.
इसे भी पढ़ें- 'राम मंदिर चढ़ावा चोरी की जांच सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में हो', कांग्रेस सांसद ने PM मोदी को लिखी चिट्ठी
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

राजस्थान पुलिस को पुरुष व जीएमसी की टीम को महिला वर्ग का खिताब - Jaipur News

जोधपुर पहुंची पंजाब एजीटीएफ; 4 राज्यों में 1 दर्जन सहयोगी रडार पर - Jaipur News

BJP wins six of seven mayoral polls in Rajasthan; Congress cries foul


