जयपुर से शुरू होगी डिजिटल व्यापार की नई क्रांति, ONDC DigiDukan से छोटे-मध्यम व्यापारियों को मिलेगा प्लेटफार्म
जयपुर से शुरू होगी डिजिटल व्यापार की नई क्रांति, ONDC DigiDukan से छोटे-मध्यम व्यापारियों को मिलेगा प्लेटफार्म इसके माध्यम से दुकानदार मोबाइल ऐप पर विभिन्न कंपनियों के प्रोडक्ट देख सकते हैं, कीमतों की तुलना कर सीधे ऑर्डर…

सौजन्य से:- ETV Bharat
जयपुर से शुरू होगी डिजिटल व्यापार की नई क्रांति, ONDC DigiDukan से छोटे-मध्यम व्यापारियों को मिलेगा प्लेटफार्म
इसके माध्यम से दुकानदार मोबाइल ऐप पर विभिन्न कंपनियों के प्रोडक्ट देख सकते हैं, कीमतों की तुलना कर सीधे ऑर्डर दे सकते हैं.
Published : June 11, 2026 at 11:02 AM IST
जयपुर : देश के रिटेल शॉप्स को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ने की दिशा में राजधानी जयपुर में ONDC DigiDukan की शुरुआत होगी. ये ऑनलाइन शॉपिंग ऐप्स जैसे डिजिटल मॉल के नियमों से परे ओपन मार्केट के रूप में काम करेगा. राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड, भारत सरकार के तत्वावधान में प्रदेशभर के 300 से ज्यादा व्यापारिक संगठन 19 जून को जयपुर में जुटेंगे. जयपुर व्यापार महासंघ के सहयोग से होने वाले ONDC DigiDukan लॉन्चिंग कार्यक्रम की थीम ही 'डिजिटल का नया सूत्र - व्यापार का नया युग' रखी गई है.
हर वर्ग के व्यापारियों के लिए डिजिटल प्लेटफॉर्म है DigiDukan : देश के छोटे, मध्यम और बड़े व्यापारियों को डिजिटल कॉमर्स नेटवर्क से जोड़कर उन्हें नए बाजार, नए ग्राहक और आधुनिक व्यापारिक सुविधाएं उपलब्ध करने के लिए राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड एक नया डिजिटल प्लेटफॉर्म लेकर आया है. DigiDukan एक ONDC आधारित डिजिटल प्लेटफॉर्म है, जो छोटे और मध्यम खुदरा व्यापारियों को विभिन्न उपभोक्ता, प्रोडक्ट मैन्युफैक्चरिंग कंपनियों, डिस्ट्रीब्यूटर और थोक विक्रेताओं से एक ही मंच पर जोड़ता है. इसके माध्यम से दुकानदार मोबाइल ऐप पर विभिन्न कंपनियों के प्रोडक्ट देख सकते हैं, कीमतों की तुलना कर सकते हैं और सीधे ऑर्डर दे सकते हैं. इस प्लेटफॉर्म के जरिए खरीद प्रक्रिया ज्यादा पारदर्शी, सरल और तेज होने के साथ-साथ दुकानदारों को अपने कारोबार का डिजिटल रिकॉर्ड रखने की सुविधा भी मिलेगी.
पढे़ं. Explainer : लीगल सेक्टर में डिजिटल क्रांति, दावा- rhett बनी देश की पहली फुल-स्टैक AI कंपनी
ONDC से मिलेगा राष्ट्रीय बाजार तक पहुंच का अवसर : ONDC यानी ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स भारत सरकार समर्थित एक खुला डिजिटल नेटवर्क है, जिसका उद्देश्य ई-कॉमर्स को सीमित कंपनियों के दायरे से बाहर निकालकर सभी व्यापारियों के लिए उपलब्ध कराना है. DigiDukan इसी नेटवर्क के माध्यम से छोटे व्यापारियों को डिजिटल इकोनॉमी से जोड़ने का काम करेगा. जयपुर व्यापार महासंघ के अध्यक्ष और राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के सदस्य सुभाष गोयल ने बताया कि DigiDukan केवल एक डिजिटल ऐप नहीं, बल्कि देश के करोड़ों छोटे व्यापारियों को डिजिटल इकोनॉमी से जोड़ने का आंदोलन है. जयपुर से शुरू होने वाली ये पहल आने वाले समय में देशभर के रिटेलर्स को नई दिशा देने का माध्यम बन सकती है. उन्होंने स्पष्ट किया कि DigiDukan छोटे व्यापारियों के लिए एक खुले डिजिटल बाजार का दरवाजा खोलता है, जहां किसी एक कंपनी का वर्चस्व नहीं बल्कि ONDC (ओपन नेटवर्क फॉर डिजिटल कॉमर्स) नेटवर्क की व्यवस्था काम करेगी.
सम्मेलन में जुटेंगे 3 हजार से ज्यादा व्यापारी : सुभाष गोयल ने बताया कि आयोजन में 3000 से ज्यादा व्यापारी, उद्यमी, महिला उद्यमी, स्टार्टअप प्रतिनिधि और व्यापारिक संगठनों के सदस्य भाग लेंगे. करीब 250 से 300 व्यापारिक एवं औद्योगिक संगठन इंडस्ट्री पार्टनर के रूप में इस अभियान से जुड़ चुके हैं. लॉन्चिंग कार्यक्रम में राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे, जबकि राष्ट्रीय व्यापारी कल्याण बोर्ड के चेयरमैन सुनील सिंघी विशिष्ट अतिथि होंगे. इसके अलावा वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय, DPIIT, MSME सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी भी भाग लेंगे.
पढे़ं. राजस्थान में शिक्षा की दस्तक: डिजिटल सर्वे से तैयार होगा बच्चों का डेटा, यह है मकसद...
व्यापारियों के लिए लगेगी विशेष हेल्पडेस्क : बिड़ला ऑडिटोरियम में कार्यक्रम के दौरान विशेष हेल्पडेस्क स्थापित की जाएगी, जहां व्यापारियों को ONDC पर नि:शुल्क ऑनबोर्डिंग, डिजिटल कैटलॉग निर्माण, UPI भुगतान एकीकरण, ऑर्डर प्रबंधन और डिलीवरी पार्टनर्स से जुड़ने जैसी सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी. साथ ही केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं, MSME सुविधाओं और वित्तीय सहायता कार्यक्रमों की जानकारी भी दी जाएगी. DigiDukan छोटे व्यापारियों को राष्ट्रीय स्तर पर पहचान और नए बाजार उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल साबित होगी. महासंघ के पदाधिकारियों ने इसे डिजिटल व्यापार, स्वदेशी और आत्मनिर्भर भारत के लक्ष्य को गति देने वाला अभियान बताया.
डिजिटल सखी अभियान भी होगा शुरू : कार्यक्रम के दौरान डिजिटल सखी अभियान की भी शुरुआत की जाएगी. इसके तहत टोल-फ्री हेल्पलाइन जारी होगी और प्रदेशभर में डिजिटल प्रशिक्षण शिविर लगाए जाएंगे. इसके साथ ही विशेष रूप से तैयार 'ONDC DigiDukan एंथम' भी लॉन्च किया जाएगा, जो व्यापारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लिए प्रेरित करेगा. इस व्यापारिक सम्मेलन से पहले व्यापारियों और आमजन को ONDC DigiDukan की उपयोगिता से अवगत कराने के लिए 11 जून को जलेब चौक स्थित सूर्य मंदिर से जागरूकता रथ रवाना किया जाएगा. ये रथ शहर के प्रमुख बाजारों और व्यापारिक क्षेत्रों में भ्रमण कर व्यापारियों को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जुड़ने के लाभों की जानकारी देगा. साथ ही उन्हें सम्मेलन में भागीदारी के लिए प्रेरित करेगा.
Powered by Reporting Rajasthan Files
संबंधित ख़बरें

89K views · 2.2K reactions | राजस्थान के झुंझुनूं ज़िले का एक गांव, इस्लामपुर, इन दिनों प्रदेश की राजनीति और सामाजिक बहस का केंद्र बना हुआ है. गांव का नाम बदलकर श्रीरामपुर करने की मांग हो रही है. इसकी चर्चा गांव की गलियों से लेकर राजधानी जयपुर तक है. रिपोर्टः मोहर सिंह मीणा वीडियो एडिटिंगः निमित वत्स | BBC News हिन्दी

जयपुर: पाकिस्तान तक फेसबुक से बना कॉन्टेक्ट, कलमा पढ़कर बनी 'खदीजा', महिला स्लीपर सेल गिरफ्तार

जयपुर के न्यू सांगानेर रोड पर जाम खत्म करने का ब्लूप्रिंट तैयार; 24 करोड़ होंगे खर्च


